वाक्यांश के लिए एक–शब्द
प्रश्न 11 ‘यायावर’ शब्द किस वाक्यांश के लिए सार्थक है ?
(अ) वह जो ध्यान लगाकर बैठता हो।
(ब) वाणी पर नियंत्रण रखने वाला।
(स) वह जो बहुत सोच-विचारकर बोलता हो।
(द) वह जो एक जगह टिककर न रहता हो।
प्रश्न 12 ‘बातों का अटकलपच्चू मतलब लगाने वाला’, वाक्यांश के लिए सार्थक शब्द है -
(अ) लालबुझक्कड़
(ब) बातुल
(स) चुगलखोर
(द) छिद्रान्वेषी
प्रश्न 13 ‘आपादमस्तक’ शब्द के लिए एक सार्थक वाक्यांश है
(अ) पैर से सिर तक
(ब) मस्तक झुकाने वाला
(स) क्षणभर में नष्ट होने वाला
(द) आलोचना के योग्य
प्रश्न 14 उपयुक्त स्थानापन्न शब्द नहीं है -
(अ) मांसल व मोटा शरीर - स्थूलकाय
(ब) प्रत्येक कार्य में देर करने वाला - दीर्घसूत्री
(स) कम भोजन करने वाला - मिताहार
(द) स्वयं अपनी हत्या करने वाला - आत्महत्या
प्रश्न 15 ‘जो स्वयं उत्पन्न हुआ हो’ वाक्यांश के लिए सार्थक शब्द है-
(अ) स्वयंसिद्ध
(ब) स्वयंभू
(स) सहजात
(द) प्रत्युत्पन्न
प्रश्न 16 किस विकल्प में वाक्यांश के लिए सार्थक शब्द नहीं है?
(अ) अत्यधिक सुन्दर और प्रिय - अतिकान्त
(ब) पूर्व दिशा की प्रातः कालीन लाली - अरुणा
(स) अँगूठे व मध्यमा के बीच की अंगुली - अनामिका
(द) अनिश्चित जीविका - आकाशवृत्ति
प्रश्न 17 ‘अपने मुँह अपनी प्रशंसा करने वाला’ वाक्यांश के लिए उपयुक्त शब्द है -
(अ) आत्मश्लाघी
(ब) आत्माराम
(स) आत्मरत
(द) आत्मानंद
प्रश्न 18 ‘हाथ के अंगूठे के ठीक पास की अँगुली’ हेतु उपयुक्त शब्द है -
(अ) मध्यमा
(ब) अनामिका
(स) कनिष्ठा
(द) तर्जनी
प्रश्न 19 ‘मरने की इच्छा’ हेतु उपयुक्त शब्द है-
(अ) मुमुक्षा
(ब) मुमूर्षा
(स) जिजीविषा
(द) उत्सर्गेच्छा
प्रश्न 20 वाक्यांश के लिए सार्थक शब्द नहीं है-
(अ) दूत का कार्य - दौत्य
(ब) हर पन्द्रह दिन में होने वाला - पाक्षिक
(स) मोक्ष की इच्छा रखने वाला - मुमुक्षु
(द) दीक्षा देने वाला - दीक्षान्त
page no.(2/14)