Direction
प्रश्न 11 एक घड़ी को इस प्रकार रखा जाता है कि दोपहर 12 बजे इसकी मिनट की सुई उत्तर-पूर्व दिशा की ओर इंगित करती है। इसकी घंटे की सुई दोपहर 1:30 बजे किस दिशा की ओर इंगित करेगी -
(अ) पश्चिम
(ब) दक्षिण-पूर्व
(स) उत्तर
(द) पूर्व
प्रश्न 12 यदि ‘दक्षिण-पूर्व’ उत्तर हो जाए, ‘उत्तर-पूर्व’ पश्चिम हो जाए तथा अन्य दिशाएं भी इसी प्रकार बदल दी जाएं, तो पश्चिम क्या हो जाएगा -
(अ) उत्तर - पूर्व
(ब) उत्तर - पश्चिम
(स) दक्षिण - पूर्व
(द) इनमें से कोई नहीं
प्रश्न 13 महेश अपने मित्र दिनेश को खोज रहा है। महेश पूर्व दिशा में 90 मी. चलने के बाद अपनी दाहिनी गली में मुड़कर 20 मी. चला पुनः महेश दाहिनी गली में 30 मी. चला। यहाँ फिर से वह दाहिनी गली में मुड़ा एवं 100 मी. चलने के बाद दिनेश मिल गया। इस प्रकार महेश अपने प्रारम्भिक बिन्दु से कितनी दूर है ?
(अ) 80 मी.
(ब) 100 मी.
(स) 110 मी.
(द) 90 मी.
प्रश्न 14 श्रीमान X उत्तर की ओर 75 मीटर चला। फिर वह बायीं ओर मुड़ा और 25 मीटर चला। फिर वह बायीं ओर मुड़ा और 80 मीटर चला। फिर वह दायीं ओर 45° के कोण पर मुड़ा। अंत में वह किस दिशा में चल रहा था
(अ) उत्तर-पूर्व
(ब) उत्तर-पश्चिम
(स) दक्षिण-पूर्व
(द) दक्षिण-पश्चिम
प्रश्न 15 एक सुबह उदय और विशाल एक चौराहे पर आमने-सामने बात कर रहे थे, यदि विशाल की छाया उदय के ठीक बायीं और थी, तो उदय का मुख किस दिशा में था -
(अ) पूर्व
(ब) पश्चिम
(स) उत्तर
(द) दक्षिण
प्रश्न 16 एक व्यक्ति पूर्व की ओर 20 किमी चलता है। वह बाएं मुड़ता है तथा 20 किमी और चलता है। वह पुनः दायें मुड़ता है और 20 किमी चलता है। अंत में वह दायें मुड़ता है और 20 किमी चलता है। प्रारम्भिक बिंदु एवं अंतिम बिंदु के बीच की दूरी कितनी है?
(अ) 4 किमी
(ब) 40 किमी
(स) 80 किमी
(द) 60 किमी
प्रश्न 17 एक व्यक्ति उत्तर दिशा में 8 किलोमीटर की यात्रा करता है, फिर वह दाहिने घूम कर 10 किलोमीटर की यात्रा और करता है। पुनः दाहिने घूम कर 12 किलोमीटर जाता है। अंत में वह पुनः दायें घूमता है, और 15 किलोमीटर की यात्रा करता है। बताइये इस समय वह अपने प्रस्थान बिंदु से किस अनुमानित दिशा में है?
(अ) उत्तर-पश्चिम
(ब) दक्षिण-पूर्व
(स) दक्षिण-पश्चिम
(द) उत्तर-पूर्व
प्रश्न 18 यदि उत्तर, उत्तर-पूर्व बन जाता है, तो दक्षिण, दक्षिण-पश्चिम बन जाता है और इसी तरह दूसरी दिशाएँ बनती हैं। तो उत्तर-पश्चिम क्या बनेगा -
(अ) पश्चिम
(ब) पूर्व
(स) उत्तर
(द) दक्षिण
प्रश्न 19 मंजुला अपनी सहेली सुषमा से मिलने के लिए घर से निकलती है। वह अपने घर से उत्तर दिशा में 50 m पैदल चली। फिर वह अपनी बाईं ओर मुड़कर 60 m पैदल चली। फिर वह दक्षिण दिशा में मुड़कर 20 m पैदल चली और वहाँ से बाएँ मुड़ते हुए चौराहे पर पहुँचने के लिए 45 m पैदल चली। चौराहे से वह अपने दाएँ मुड़कर 20 m तक पैदल चली। अंत में वह अपनी बाईं ओर मुड़ी और सुषमा के घर पहुँचने के लिए 40 m पैदल चली। उसका घर सुषमा के घर से किस दिशा में है -
(अ) उत्तर-पूर्व
(ब) उत्तर-पश्चिम
(स) दक्षिण-पूर्व
(द) दक्षिण-पश्चिम
प्रश्न 20 किसी खेल के मैदान में, रमन, शीतल के दक्षिण में खड़ा है। रेशमा, शीतल के पूर्व में खड़ी है। रमन, रेशमा से किस दिशा में खड़ा है -
(अ) उत्तर-पूर्व
(ब) उत्तर
(स) दक्षिण-पश्चिम
(द) दक्षिण
page no.(2/14)