Rajasthan Current Affairs July 2023
प्रश्न 11 राजस्थान की दूसरी वंदे भारत किन शहरों के बीच शुरू की गई है -
(अ) जोधपुर और अहमदाबाद
(ब) हनुमानगढ़ और जयपुर
(स) अजमेर और नई दिल्ली
(द) जोधपुर और भोपाल
व्याख्या :
7 जुलाई 2023 को PM मोदी ने हरी झंडी दिखाई। जोधपुर से साबरमती (गुजरात) के बीच चलेगी। यह देश की सबसे छोटी वंदे भारत ट्रेन में शामिल है। अन्य वंदे भारत ट्रेनों में 16 कोच है जबकि इसमें 8 कोच ही होंगे। गौरतलब है कि राजस्थान की पहली वंदे भारत ट्रेन अजमेर से दिल्ली के बीच शुरू की गई।
प्रश्न 12 मानव सुथार और आकाश सिंह का संबंध किस खेल से है -
(अ) क्रिकेट
(ब) फुटबाॅल
(स) हाॅकी
(द) नौकायान
व्याख्या :
श्रीलंका में खेले गए इमर्जिंग एशिया कप के फाइनल में पाकिस्तान ने भारत को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। एशिया कप 2023 में भारत ने युवा टीम भेजी थी और यश ढुल के हाथों में टीम की कमान थी। इंडिया ए टीम में श्रीगंगानगर के मानव सुथार और भरतपुर के आकाश सिंह का चयन हुआ।
प्रश्न 13 लक्ष्य चाहर का संबंध किस खेल से है -
(अ) मुक्केबाजी
(ब) हाॅकी
(स) क्रिकेट
(द) तीरंदाजी
व्याख्या :
जयपुर के मुक्केबाज लक्ष्य चाहर ने सितंबर महीने में चीन में आयोजित होने वाले एशियन गेम्स के लिए क्वालीफाई किया है।
प्रश्न 14 कास्ट, जेंडर एण्ड डेवलपमेंट पुस्तक के लेखक कौन हैं -
(अ) डा. देव स्वरूप
(ब) डा. राज सिन्हा
(स) डा. देवेंद्र भाखर
(द) डा. राजीव मित्तल
व्याख्या :
हाल ही बाबा आमटे दिव्यांग विश्वविद्यालय, जयपुर के नवनियुक्त कुलपति डॉ.देव स्वरूप ने राज्यपाल कलराज मिश्र से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को अपनी पुस्तक कास्ट, जेंडर एण्ड डेवलपमेंट की प्रति भी भेंट की।
प्रश्न 15 राजस्थान के टाइगर रिजर्व किस दिन को बंद रहेंगे -
(अ) प्रत्येक मंगलवार
(ब) प्रत्येक बुधवार
(स) प्रत्येक रविवार
(द) प्रत्येक सोमवार
व्याख्या :
राजस्थान के टाइगर रिजर्व 1 जुलाई 2023 से प्रत्येक बुधवार को पर्यटकों के लिए बंद रहेंगे। राजस्थान एक दिन के अवकाश को लागू करने वाला देश का छठा राज्य है।
प्रश्न 16 राजस्थान मृत शरीर का सम्मान विधेयक-2023 के संबंध में कौनसा तथ्य सही नहीं है -
(अ) 24 घंटे में अंतिम संस्कार
(ब) परिजन द्वारा शव नहीं लेने पर पांच वर्ष की सजा
(स) परिजन द्वारा अंतिम संस्कार नहीं करने पर लोक प्राधिकारी अंतिम संस्कार करा सकेगा
(द) परिजन से इतर अन्य व्यक्ति द्वारा शव को विरोध के लिए इस्तेमाल करने पर 6 माह से 5 वर्ष तक की सजा
व्याख्या :
मृत शरीर का सम्मान विधेयक-2023 के खास प्रावधान -
- 24 घंटे में करना होगा अंतिम संस्कार
- परिजन द्वारा शव नहीं लेने पर एक वर्ष, शव रखकर धरना-प्रदर्शन करने पर 2 वर्ष की सजा व जुर्माना
- परिजन से इतर अन्य व्यक्ति द्वारा शव को विरोध के लिए इस्तेमाल करने पर 6 माह से 5 वर्ष तक की सजा।
- कार्यपालक मजिस्ट्रेट मृतक का अंतिम संस्कार 24 घंटे में कराएगा। समय विशेष परिस्थिति में बढ़ाया जा सकेगा।
- परिजन द्वारा अंतिम संस्कार नहीं करने पर लोक प्राधिकारी अंतिम संस्कार करा सकेगा।
प्रश्न 17 उदयपुर के गुलाब बाग के पक्षीघर की तर्ज पर राजस्थान में कितने पक्षीघरों का निर्माण किया जाऐगा -
(अ) 20
(ब) 33
(स) 45
(द) 50
व्याख्या :
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में पक्षियों के संरक्षण एवं संवर्द्धन के लिये 50 पक्षीघरों के निर्माण के लिये 43.50 करोड़ रुपए के अतिरिक्त बजट प्रावधान को मंजूरी दी है। ये पक्षीघर उदयपुर के गुलाब बाग के पक्षीघर की तर्ज पर 33 लवकुश वाटिकाओं तथा 17 अन्य स्थानों पर बनाए जाएंगे।
प्रश्न 18 हाल ही में (जुलाई 2023 में) राजस्थान डाॅमेस्टिक ट्रेवल मार्ट के किस संस्करण का उद्घाटन जयपुर में किया गया -
(अ) पहले
(ब) दूसरे
(स) तीसरे
(द) पांचवें
व्याख्या :
राजस्थान के पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने प्रदेश में घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने के लिये राजस्थान डॉमेस्टिक ट्रेवल मार्ट के तीसरे संस्करण का जयपुर स्थित राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर, झालाना में उद्घाटन किया।
प्रश्न 19 राजीव गांधी फिनटेक डिजिटल संस्थान की स्थापना किस शहर में कि जाएगी -
(अ) जयपुर
(ब) जोधपुर
(स) कोटा
(द) उदयपुर
व्याख्या :
राजस्थान विधानसभा में राजीव गांधी फिनटेक डिजिटल संस्थान विधेयक-2023 पर चर्चा के बाद विधेयक को ध्वनिमत से पारित कर दिया गया। जोधपुर में स्थापित किया जा रहा राजीव गांधी फिनटेक डिजिटल संस्थान वित्तीय प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में विश्वस्तरीय मानक स्थापित करेगा।
प्रश्न 20 राइट-टू-हेल्थ कानून के संबंध में बनाए जा रहे नियम के लिए उच्च स्तरीय समिति की अध्यक्षता कौन कर रहे हैं -
(अ) उषा शर्मा
(ब) एस. के. सरीन
(स) राजीव गाबा
(द) शुभ्रा सिंह
व्याख्या :
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देशानुसार विधानसभा द्वारा पारित स्वास्थ्य का अधिकार अधिनियम-2022 के संबंध में बनाए जा रहे नियम व उपनियमों के लिये एक उच्च स्तरीय समिति गठित की गई है। इंस्टीट्यूट ऑफ लीवर एंड बिलियरी साइंसेज नई दिल्ली के निदेशक प्रोफेसर डॉ. एस.के. सरीन इस समिति के अध्यक्ष होंगे।
page no.(2/4)