Rajasthan Current Affairs March 2024
प्रश्न 11 भारतीय सेना और जापान ग्राउंड सेल्फ डिफेंस फोर्स के मध्य बीकानेर के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में 25 फरवरी से 9 मार्च 2024 तक कौन सा युद्ध अभ्यास आयोजित किया गया –
(अ) धर्म गार्जियन
(ब) सुदर्शन चक्र वाहिनी
(स) मैनामति मैत्री
(द) वज्र प्रहार
व्याख्या :
धर्म गार्जियन के 5 वें संस्करण में जापानी दल का प्रतिनिधित्व 34वीं इन्फेंट्री रेजीमेंट के सैनिकों द्वारा और भारतीय सेवा दल का प्रतिनिधित्व राजपूताना राइफल्स की एक बटालियन द्वारा किया गया। इस युद्ध अभ्यास में सर्विलांस के लिए पहली बार बाज का उपयोग किया गया।
प्रश्न 12 हाल ही में (मार्च 2024 में) विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने साइंस पार्क की आधारशिला कहां रखी -
(अ) जयपुर
(ब) कोटा
(स) अजमेर
(द) जोधपुर
व्याख्या :
अजमेर के पंचशील में बनने वाला साइंस पार्क पश्चिम भारत में सबसे आधुनिक होगा, जो 20,000 वर्ग मीटर में लगभग 28 करोड़ के व्यय से बनेगा। इस भवन को भारतीय स्थापत्य शैलियों के अनुसार डिजाइन किया जा रहा है।
प्रश्न 13 हाल ही में (मार्च 2024 में) ‘राजस्थान विरासत संरक्षण एवं संवर्धन प्राधिकरण’ का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है -
(अ) प्रेम सिंह बेरवा
(ब) राजाराम शेखावत
(स) ओंकार सिंह लखावत
(द) सूरजमल चौधरी
व्याख्या :
राजस्थान की भजन लाल सरकार ने प्रदेश में पहली राजनीतिक नियुक्ति के रूप में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता ओंकार सिंह लखावत को राजस्थान विरासत संरक्षण एवं संवर्धन प्राधिकरण (RHCPA) का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इससे पहले वसुंधरा राजे की सरकार में भी वह इस पद को संभाल चुके हैं। उल्लेखनीय की राजस्थान धरोहर संरक्षण एवं प्रोन्नति प्राधिकरण का गठन 19 अगस्त 2006 को किया गया था।
प्रश्न 14 वेस्टर्न राजस्थान कैनाल प्रोजेक्ट (WRCP) के तहत पश्चिमी राजस्थान में पानी किस नदी से लाया जायेगा -
(अ) लूणी
(ब) व्यास
(स) माही
(द) यमुना
व्याख्या :
माही नदी के सरप्लस पानी को पश्चिमी राजस्थान में लाने के लिए जल संशाधन विभाग ने काम शुरू कर दिया है। इस 350 किमी. लम्बी परियोजना में जालौर और बाड़मेर के गाँवो में पेयजल के साथ-साथ 2.25 लाख हेक्टेयर क्षेत्र के लिए सिंचाई का पानी मिलेगा।
प्रश्न 15 हाल ही में (मार्च 2024 में) ‘राजस्थान स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन’ का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है -
(अ) भजनलाल शर्मा
(ब) दिया कुमारी
(स) प्रेम सिंह बेरवा
(द) सुधांश पंत
व्याख्या :
इसके अलावा राजस्थान ‘स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन’ का उपाध्यक्ष संदीप वर्मा को नियुक्त किया गया है।
प्रश्न 16 हाल ही में (मार्च 2024 में) शुरू की गई ‘मुख्यमंत्री आयुष्मान दुर्घटना बीमा योजना’ (MADBY) में किन दुर्घटनओं को पहली बार शामिल किया गया है -
(अ) कृषि कार्य व बिजली हादसे
(ब) आत्महत्या
(स) प्रसव के दौरान मौत
(द) शराब के सेवन से होने वाली मौत
व्याख्या :
‘मुख्यमंत्री आयुष्मान दुर्घटना बीमा योजना’ (MADBY) में थ्रेसर, कुट्टी, आरा मशीन और ग्लाइंडर से होने वाली दुर्घटनाओं एवं 5 विद्युत कंपनियों में कार्यरत विद्युतकर्मी के साथ होने वाली दुर्घटनाओं को शामिल किया गया है। इस योजना के तहत 5 से 10 लाख रुपये का निशुल्क इलाज उपलब्ध कराया जायेगा।
प्रश्न 17 राजस्थान में आयुष्मान भारत कार्ड ई-केवाईसी में निम्न में से कौन सा जिला प्रथम रहा -
(अ) नीमकाथाना
(ब) ब्यावर
(स) दूदू
(द) जयपुर ग्रामीण
व्याख्या :
इसके लिए मुख्य सचिव द्वारा नीमकाथाना के तत्कालीन जिला कलेक्टर श्रुति भारद्वाज को सम्मानित किया गया। वर्तमान में श्रुति भारद्वाज डिग जिले कलेक्टर है।
प्रश्न 18 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा वर्ष 2023 के लिए राजस्थान के मोइनुद्दीन खान को ‘राष्ट्रीय संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार’ से सम्मानित किया, मोइनुद्दीन खान किस लोक वाद्य यंत्र से संबंधित है -
(अ) रावणहत्था
(ब) सारंगी
(स) कामायचा
(द) इकतारा
व्याख्या :
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वर्ष 2022 के लिए वसंत काबरा (यंत्र- सरोद), दौलतराम वैद ( एलाइड थियेटर आर्ट्स) और गफरुद्दीन मेवाती योगी ( यंत्र -बफंग) को भी ‘संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार’ प्रदान किया। राजस्थान के जयपुर की युवा रंग कमी प्रियदर्शनी मिश्रा को थिएटर में राइटिंग के लिए और अलवर के मेवाती घराने से यूसुफ मेवाती को लोक संगीत के लिए ‘उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा अवार्ड’ प्रदान किया गया।
प्रश्न 19 हाल ही में (मार्च 2024 में) दिल्ली में आयोजित ‘पैरा वर्ल्ड कप 2024’ में 10 मीटर एयर राइफल SH-1 कैटेगरी में स्वर्ण पदक जीतने वाली राजस्थान की महिला खिलाड़ी है -
(अ) साक्षी सचदेवा
(ब) रूपाली नेहरा
(स) मोना अग्रवाल
(द) अंबिका शर्मा
व्याख्या :
मोना अग्रवाल ने चीन की स्टार शूटर jheng को हराकर फाइनल में 250 अंकों के साथ स्वर्ण पदक जीता।
प्रश्न 20 हाल ही में (मार्च 2024 में) पैराशूट वर्ल्ड कप में 2 रजत पदक जीतने वाले रुद्रांश खंडेलवाल का संबंध किस जिले से है -
(अ) झुंझुनू
(ब) सीकर
(स) जयपुर
(द) भरतपुर
व्याख्या :
भरतपुर के रुद्रांश खंडेलवाल ने दिल्ली में आयोजित WSPS पैराशूट वर्ल्ड कप में दो रजत पदक जीते हैं। उन्होंने यह पदक 50 मीटर SH-4 और मिश्रित 50 मीटर पिस्टल SH-1 कैटिगरी में जीते हैं।
page no.(2/9)