प्रकाश
प्रश्न 11 एक प्रकाश किरण के माध्यम X से दुसरे माध्यम Y में गुजरने पर यदि प्रकाश का अपवर्तन नहीं होता है तो प्रकाश की आपतित किरण व माध्यम Y की सतह के मध्य बनने वाला कोण होगा।
(अ) 120º
(ब) 90º
(स) 45º
(द) 0º
प्रश्न 12 छोटे द्वारक के गोलिय दर्पण के लिए, वक्रता त्रिज्या (R) और फोकल दूरी (f) के बीच संबंध है :
(अ) R = f/2
(ब) R = f
(स) R = 2f
(द) R = 3f
प्रश्न 13 अवतल लेंस द्वारा उत्पन्न आवर्धन सदैव होता है :
(अ) 1 से कम
(ब) 1 से ज्यादा या 1 से कम
(स) 1 से ज्यादा
(द) 1 के बराबर
प्रश्न 14 जिस स्थिति में रेटिना के पीछे प्रतिबिंब बनता है, उसे कहते हैं:
(अ) जरा दूरदृष्टि दोष
(ब) दृष्टिवैषम्य दोष
(स) दूरदृष्टि दोष
(द) निकट दृष्टि दोष
प्रश्न 15 पूर्ण आंतरिक परावर्तन कब होता है -
(अ) अपवर्तन कोण 90° से अधिक है
(ब) आपतन कोण 90° के बराबर है
(स) आपतन कोण 90° से अधिक है
(द) आपतन कोण अपवर्तन कोण से अधिक है
प्रश्न 16 एक व्यक्ति रंगभेद दोष (colour blindness) से पीड़ित है । उसके लिए निम्न में से कौन-सा वाक्य सही है -
(अ) व्यक्ति रंगीन वस्तुओं को देख पाता है किन्तु श्वेत या श्याम वस्तुओं को स्पष्ट नहीं देख पाता ।
(ब) व्यक्ति रंगीन वस्तुओं को स्पष्ट नहीं देख सकता ।
(स) व्यक्ति कुछ रंगों की श्रेणी में अन्तर स्पष्ट नहीं कर पाता ।
(द) व्यक्ति केवल श्वेत या श्याम रंग की वस्तुओं को देख पाता है।
प्रश्न 17 किसी लैंस की दक्षता निम्न संबंध से दी जाती है (जहाँ f लैंस की) फोकस दूरी है ) –
(अ) P = 1/f²
(ब) P = f
(स) P = 1/f
(द) P = f²
प्रश्न 18 निम्न में से श्वेत प्रकाश का कौन-सा वर्ण प्रिज़्म से न्यून विचलित होता है -
(अ) नारंगी
(ब) हरा
(स) नीला
(द) पीला
प्रश्न 19 45° परावर्तन कोण वाली प्रकाश किरण के लिए आपतन कोण का मान होगा -
(अ) 90°
(ब) 45°
(स) 0°
(द) 60°
प्रश्न 20 सामान्य मानव नेत्र के लिए दूर बिन्दु होगा -
(अ) अनन्त पर
(ब) 25 सेमी पर
(स) 50 सेमी पर
(द) 25 सेमी और अनन्त के बीच में
page no.(2/14)