प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वियतनामी प्रधानमंत्री नेग्युआन ज़ुआन फुक के साथ भारत-आसियान शिखर सम्मेलन की सह-अध्यक्षता की। आसियान दक्षिण पूर्व एशियाई देशों का संघ है। इस शिखर सम्मेलन में भारत-आसियान रणनीतिक साझेदारी की स्थिति की समीक्षा की जाएगी। इसमें समुद्री सहयोग, कनेक्टिविटी, व्यापार और वाणिज्य, क्षमता निर्माण और शिक्षा जैसे प्रमुख क्षेत्रों पर ध्यान दिया जाएगा। आसियान को एक प्रभावशाली समूह माना जाता है क्योंकि आसियान क्षेत्र में आगामी बाजारों के लिए उच्च क्षमता है। इस क्षेत्र में 2022 तक 5.2% की औसत से बढ़ने की उम्मीद है। यह 2030 तक दुनिया का सबसे बड़ा एकल बाजार बन जाएगा। इसलिए भारत, चीन, जापान और ऑस्ट्रेलिया एक दूसरे के साथ प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं ताकि बाजार में अपनी जगह हासिल कर सकें। दक्षिण चीन सागर में चीन के आक्रामक व्यवहार के बीच आसियान शिखर सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है।
भारतीय नौसेना की ताकत को और मजबूती देते हुए मुम्बई की मजगांव गोदी से स्कॉर्पियोन श्रेणी की पांचवीं पनडुब्बी वागीर का जलावरतरण किया गया। केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री श्रीपदनाइक ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये पनडुब्बी को समुद्र में उतारा। यह पनडुब्बी एक साल में पूरी तरह से कार्य करने लगेगी। नौसेना में कलवारी श्रेणी की दो पनडुब्बियां पहले ही कार्यकर रही हैं। वागीर भारत में बनायी जा रही कलवारी श्रेणी की छह पनडुब्बियों में से एक है। इसका डिजाइन फ्रांसीसी कम्पनी डीसीएनएस ने किया है जो भारतीय नौसेना की प्रोजेक्ट -75 के लिए इनका निर्माण कर रही है। आइएनएस कलवारी स्कॉर्पियन श्रेणी की छह पनडुब्बियों में से एक है जिसका जलावतरण 2017 में किया गया। इसके बाद खंडेरी, करंज और वेला पनडुब्बियों को भी नौसेना के बेडे में शामिल किया गया। ये पनडुब्बियां समुद्री सतह और पानी के भीतर कार्रवाई करने के साथ- साथ खुफिया जानकारियां इक्ट्ठा करने, बारूदी सुरंग बिछाने और टोह लेने जैसे कार्य करने में सक्षम है।
मध्य चीन के हुबेई प्रांत की राजधानी वुहान में 11 नवंबर को दूसरे विश्व स्वास्थ्य एक्सपो का उद्घाटन किया गया। इस साल के एक्सपो में वैश्विक स्वास्थ्य उद्योग में सबसे अत्याधुनिक विज्ञान और प्रौद्योगिकी प्रदर्शित करने पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा, जिससे वुहान को "वैश्विक स्वास्थ्य उद्योग का शहर" बनाने में मदद मिलेगी।
गुजरात सरकार ने अपने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को दस हजार रुपये त्योहार अग्रिम के रूप में देने की घोषणा की है। सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार इस अग्रिम राशि पर कोई ब्याज नहीं लिया जायेगा और दिवाली के अवसर पर राज्य सरकार के करीब पांच लाख कर्मचारियों को इसका फायदा मिलेगा। अग्रिम राशि रूपेकार्ड के रूप में दी जायेगी ताकि कर्मचारियों में डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा मिले। राज्य सरकार अग्रिम राशि की वसूली दस बराबर किस्तों में बिना कोई ब्याज के करेगी।
भारतीय-अमेरिकी काश पटेल को कार्यवाहक अमेरिकी रक्षा सचिव क्रिस मिलर का नया चीफ ऑफ स्टाफ चुना गया है। यह नियुक्ति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा रक्षा सचिव मार्क ऐस्पर को पद हटाने और क्रिस मिलर को कार्यवाहक सचिव के रूप में नियुक्त किए जाने के एक दिन बाद नियुक्ति की गई है। काश पटेल, वर्तमान में राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के स्टाफ थे। वह मौजूदा चीफ ऑफ स्टाफ जेन स्टीवर्ट की जगह लेंगे, जिन्होंने एक दिन पहले इस्तीफा दे दिया है। कश्यप प्रमोद पटेल, जिन्हें काश पटेल के नाम से जाना जाता है, ने पहले सदन की स्थायी चयन समिति में आतंकवाद खिलाफ एक वरिष्ठ वकील के रूप में कार्य किया था। 39 वर्षीय पटेल को जून 2019 में व्हाइट हाउस में राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एनएससी) के आतंकवाद-रोधी निदेशालय के वरिष्ठ निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया था।
भारत ने 9 नवंबर, 2020 को बांग्लादेश से पानी के मार्ग के माध्यम से पहला वाणिज्यिक शिपमेंट प्राप्त किया है। इस शिपमेंट को अंतर्देशीय जल व्यापार और पारगमन मार्ग के लिए प्रोटोकॉल पर असम के करीमगंज से प्राप्त किया गया था। यह दोनों देशों के बीच व्यापार और समृद्धि के लिए अंतर्देशीय जलमार्ग कनेक्टिविटी का उपयोग करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। भारत और बांग्लादेश में अंतर्देशीय जलमार्ग के माध्यम से व्यापार और पारगमन पर एक प्रोटोकॉल है।यह प्रोटोकॉल पहली बार 1972 में हस्ताक्षरित किया गया था और 2015 में इसे नवीनीकृत किया गया था। यह प्रोटोकॉल वाणिज्य के लिए दोनों देशों के जलमार्गों का उपयोग करने के लिए परस्पर व्यवस्था बनाने की अनुमति देता है। प्रोटोकॉल में अब 5 साल के बाद स्वचालित नवीनीकरण का प्रावधान है। हाल ही में 20 मई, 2020 को प्रोटोकॉल में एक दूसरा परिशिष्ट जोड़ा गया है जिसमें नए इंडो बांग्लादेश प्रोटोकॉल (IBP) मार्ग और पोर्ट ऑफ़ कॉल शामिल हैं।
केरल राज्य सरकार के अनुसार पश्चिमी घाट में पाए जाने वाले बैंगनी रंग के दुर्लभ ‘महाबली/ मावेली मेंढक’ (Mahabali/ Maveli frog) को जल्द ही केरल का आधिकारिक उभयचर (official amphibian) घोषित किया जा सकता है। महाबली/ मावेली’ (Mahabali frog) मुख्यतः पश्चिमी घाट में पाया जाता है।इस मेंढक की खोज कुछ वर्ष पहले दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर एस.डी. बीजू (S.D. Biju) द्वारा इडुक्की (Idukki) ज़िले में की गई थी।मेंढक की दुर्लभ प्रजाति में शामिल महाबली/ मावेली विश्व के अनोखे उभयचरों में से एक है।महाबली/ मावेली, एक पौराणिक राजा थे जिन्होंने केरल के क्षेत्र पर शासन किया था।इसका वैज्ञानिक नाम नासिकबत्रेचस सहाड्रेन्सिस(Nasikabatrachus Sahyadrensis) है।
मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने किसान संबंधित कार्यालयों का दौरा करने पर किसानों द्वारा सामना की जाने वाली सिंचाई समस्याओं को दूर करने के लिए एक द्विभाषी मोबाइल एप्लिकेशन ‘Secha Samadhan’ का शुभारंभ किया है। इस एप्लीकेशन के लॉन्च होने के साथ ही किसानों को जल संसाधन विभाग के कार्यालयों तक जाने की आवश्यकता नहीं होगी बल्कि वे अब तस्वीरों या वीडियो के माध्यम से अपनी शिकायतें विभाग में भेज सकते हैं। किसानों को एसएमएस के माध्यम से उनकी शिकायतों की स्थिति के बारे में सूचित किया जाएगा।
मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के लिए एक रोडमैप का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश में शिक्षा और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इस उद्देश्य के लिए राज्य भर में अस्पतालों का एक नेटवर्क स्थापित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि रोजगार और अर्थव्यवस्था पर भी ध्यान केंद्रित किया जाएगा और लघु और कुटीर उद्योगों को प्रोत्साहन दिया जोयगा। मुख्यमंत्री ग्रामीण क्षेत्रों में रेहड़ी पटरी विक्रेता ऋण योजना के तहत उनके खातों में 10 हजार रुपये का ब्याज मुक्त ऋण भी हस्तांतरित किया जा रहा है। इस योजना के तहत, राज्य सरकार प्रति लाभार्थी को 10 हजार रुपये तक के ऋण पर 14 प्रतिशत ब्याज अनुदान देगी। साथ ही, योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा एक क्रेडिट गारंटी दी जाएगी, ताकि इस योजना के पात्र लाभार्थियों को स्टांप शुल्क की राशि से भी छूट दी गई है।
अमूर फाल्कन लंबी दूरी के प्रवासी पक्षी हैं। वे मणिपुर और नागालैंड में प्रवास के लिए पहुंचते हैं। वे साइबेरियन पक्षी हैं जो सर्दियों की शुरुआत में लगभग दो महीने के लिए उत्तर-पूर्वी भारत में आते हैं। सर्दियों के बाद, वे दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना होते हैं। वे साइबेरिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच 29,000 किमी के प्रवासी मार्ग पर यात्रा करते हैं। अक्टूबर 2019 में, लगभग पांच पक्षियों को सैटेलाइट टैग किया गया था। ये टैग किए हुए पक्षी 29,000 किमी की यात्रा के बाद 2020 में फिर से मणिपुर के गाँव में पहुँच गए हैं। 2015 में पक्षियों की बड़े पैमाने पर हत्या के बाद सैटेलाइट टैगिंग परियोजना शुरू की गई थी। भारतीय वन्यजीव संस्थान और केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के वित्तपोषण के साथ, मणिपुर वन विभाग इस परियोजना को लागू कर रहा है। मणिपुर सरकार ने आदेश जारी किया है कि राज्य में अमूर फाल्कन्स के शिकार, बिक्री और पालन पर प्रतिबंध है। आदेश का उल्लंघन करने वाले लोगों को मणिपुर वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 के तहत दंडित किया जा सकता है।
महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने मुंबई के राजभवन में महाराष्ट्र के पूर्व शिक्षा मंत्री राजेंद्र दर्डा द्वारा लिखित पुस्तक 'माझी भीत' (मेरी दीवार) शीर्षक पुस्तक का विमोचन किया। यह पुस्तक राजेंद्र दर्डा के चुनिंदा फेसबुक पोस्टों का संकलन है जो पिछले चार वर्षों में लिखे गए विभिन्न मुद्दों से संबंधित हैं। इस अवसर पर महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री बालासाहेब थोराट, सार्वजनिक निर्माण मंत्री अशोक चव्हाण, जल संसाधन मंत्री जयंत पाटिल, लोकमत मीडिया समूह के अध्यक्ष विजय दर्डा, राजेन्द्र दर्डा और आमंत्रित लोग उपस्थित रहे।
झारखंड विधानसभा ने जनजातियों के लिए एक अलग संहिता के बारे में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किया है। पारित प्रस्ताव में जनगणना रजिस्टर में शामिल करने के लिए अलग से आदिवासी/सरना धार्मिक संहिता बनाये जाने की मांग की गई है। विधानसभा में इस आशय का प्रस्ताव पारित होने के बाद, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि धार्मिक संहिता से जनजातीय समुदायों की सही संख्या मालूम होगी और इससे दस्तावेज़ तैयार करने में मदद मिलेगी। इस प्रस्ताव का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक जनगणना में जनजातियों की संख्या घटने से संबंधित चिंताओं का समाधान हो सकेगा। 1931 में यह 38 दशमलव शून्य तीन प्रतिशत थी, जो 2011 में घटकर 26 दशमलव शून्य दो प्रतिशत हो गई। बाद की जनगणनाओं में अन्य समुदायों की तुलना में जनजातियों की वृद्धि दर और कम होती गई।
केन्द्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के जिले उधमपुर को जिला प्रशासन की ओर से शुरू की गई जीविका परियोजना के तहत जल संरक्षण के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया है। इस परियोजना का उद्देश्य जिले में सिंचाई के लिए पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करना और जल संरक्षण करना है। जिले के विकास आयुक्त डॉ. पीयूष सिंगला ने इस परियोजना की परिकल्पना की थी। सर्वश्रेष्ठ जिले के लिए राष्ट्रीय जल संरक्षण पुरस्कार उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय, जल संसाधन, नदी विकास और, गंगा पुनर्जीवन विभाग की ओर से आयोजित समारोह में प्रदान किया था।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि सीमावर्ती इलाकों के सभी गांवों में तमाम बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करायीं जायेंगी ताकि वहां से लोगों का दूसरे स्थानों पर जाकर बसने का सिलसिला थमे। गुजरात में कच्छ जिले के ढोर्डो में सरहद विस्तार विकासोत्सव-2020 का उद्घाटन करते हुए श्री शाह ने कहा कि हमारी सीमाएं और अधिक सुरक्षित रहेंगी, जब वहां रहने वाले लोगों को अच्छा जीवन जीने के लिए सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। सरकार ने सीमावर्ती इलाकों के लोगों के साथ विकास को लेकर संवाद कायम करने के लिए कई स्थानों पर सरहद विस्तार विकासोत्सव कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया है। कच्छ की सुदूर सीमा पर स्थित ढोर्डो पहला सीमावर्ती गांव है जहां इस श्रृंखला का पहला कार्यक्रम आयोजित किया गया है। श्री शाह ने घोषणा की कि सीमावर्ती गांवों के लोगों को बीएसएफ के अस्पतालों और डिस्पेंसरियों के जरिये चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करायी जायेंगी। इस अवसर पर केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गतिशील नेतृत्व में गावों को बडे पैमाने पर विकास निधि उपलब्ध कराई जा रही है। मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कहा कि सीमावर्ती कच्छ जिले में तीस हजार मेगावॉट क्षमता का सोलर पार्क स्थापित किया जा रहा है जो दुनिया का सबसे बडा सोलर पार्क होगा।
भारत और चीन पैंगोंग त्सो में तीन कदम के डिस-इंगेजमेंट को लागू करने के लिए सहमत हुए। नई योजना के तहत, दोनों देशों के सैन्य बलों को अप्रैल-मई 2021 से पहले अपने संबंधित पोजीशन पर वापस होगा। 6 नवंबर, 2020 को दोनों देशों के बीच आयोजित 8वीं कोर कमांडर स्तर की वार्ता के दौरान डिस-इंगेजमेंट योजना को अंतिम रूप दिया गया।
इस योजना के पहले चरण में टैंकों और बख्तरबंद वाहकों को एक सप्ताह के भीतर संबंधित सीमा पर तैनाती की स्थिति से वापस होगा।
चरण दो में, दोनों देशों को पैंगोंग त्सो झील के किनारे तैनात अपने सैनिकों का 30% वापस लेना है। भारतीय पक्ष अपने प्रशासनिक धन सिंह थापा पोस्ट के करीब आने के लिए सहमत हो गया था। चीनी पक्ष अपनी स्थिति पर वापस जाने के लिए सहमत हुए, जो कि फिंगर 8 से पूर्व में है।
तीसरे चरण में, दोनों पक्ष पैंगोंग त्सो झील क्षेत्र के दक्षिणी तट के साथ अपने-अपने स्थान से हटेंगे। इसमें रेजांग ला और चुशुल के आसपास के क्षेत्र शामिल हैं।
वित्त मंत्रालय ने असंगठित क्षेत्र के लिए राष्ट्रीय डेटाबेस के निर्माण के लिए अपनी मंजूरी दे दी है। यह प्रवासी श्रमिकों के लिए पहला राष्ट्रीय डेटाबेस होगा। राष्ट्रीय डेटाबेस बनाने का उद्देश्य प्रवासी मजदूरों को एक उचित मंच देना है। इससे सरकार के लिए असंगठित क्षेत्र के लिए कार्यक्रमों को लागू करना आसान हो जाएगा। श्रम और रोजगार मंत्रालय ने कहा है कि असंगठित श्रमिकों का राष्ट्रीय डेटाबेस उनके 12-अंकीय आधार संख्या का उपयोग करके श्रमिकों के डेटाबेस को मेन्टेन करेगा। डेटाबेस प्रवासी मजदूरों सहित सभी असंगठित श्रमिकों को एनरोल करेगा। सभी श्रमिकों का एक डेटाबेस सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को लागू करने, रोजगार प्रदान करने और असंगठित मजदूरों को आसानी से अन्य लाभ देने में सरकार की मदद करेगा। डेटाबेस श्रमिकों को उनके कौशल के बारे में विवरण साझा करने और उपयुक्त कार्य प्राप्त करने में भी मदद करेगा। इस परियोजना की कुल लागत लगभग 650 करोड़ रुपये होने की उम्मीद है।
बडोदरा स्थित राष्ट्रीय रेल और परिवहन संस्थान एनआरटीआई ने सात नए पाठ्यक्रम शुरू किये हैं जिनमें स्नातक स्तर के दो बीटेक पाठ्यक्रम, दो एमबीए पाठ्यक्रम, तीन एम एस सी स्तर के व्यावहारिक पाठ्यक्रम शामिल हैं। बी टेक स्तर के पाठ्यक्रम रेलवे के बुनियादी ढॉचे, रेल प्रणाली और संचार इंजीनियरी से संबंधित हैं जबकि एमबीए पाठ्यक्रम परिवहन और सप्लाई - चेन के बारे में हैं। एमएससी - पाठ्यक्रम प्रणाली इंजीनियरी और समन्वय, प्रणाली एनालेटिक्स और नीति तथा अर्थशास्त्र से संबंधित हैं।
12 नवंबर, 2020 को प्रधानमंत्री द्वारा दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के परिसर में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से स्वामी विवेकानंद की एक आदम-कद प्रतिमा का अनावरण किया जाना है । विवेकानंद जी युवाओं के लिये प्रेरणा के स्रोत हैं क्योंकि उन्होंने भारत के सौहार्द, शांति, स्वतंत्रता और विकास के संदेश के साथ युवाओं को हमेशा उत्साहित किया। स्वामी विवेकानंद ने हमेशा भारतीय नागरिकों को भारतीय संस्कृति, सभ्यता और इसकी औद्योगिक भावना पर गर्व करने के लिये प्रेरित किया। स्वामी विवेकानंद के आदर्श वर्तमान समय में भी उतने ही प्रासंगिक हैं, जितने स्वामी विवेकानंद के जीवनकाल में थे। स्वामी विवेकानंद के अनुसार, जनता की सेवा करने के साथ-साथ राष्ट्र के युवाओं को सशक्त बनाने से देश मानसिक, शारीरिक और आध्यात्मिक रूप से मज़बूत होगा और राष्ट्र की वैश्विक छवि को बढ़ाएगा।
आईआईटी एलुमनी काउंसिल ने व्यक्तिगत स्वास्थ्य सेवा के लिए “मेगास्कोप” लॉन्च किया है। मेगास्कोप को संक्रमणों का सटीक निदान करने और व्यक्तिगत दवाओं को निर्धारित करने के लिए परीक्षण, डेटा विश्लेषण और जीनोमिक्स को शामिल करने के लिए लॉन्च किया गया है। मेगास्कॉप मेगालैब पहल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग और डेटा बैकबोन के साथ होस्ट जीनोम डेटा मैपिंग को जोड़ेगा। मेगास्कॉप का मुख्य उद्देश्य परीक्षण की सटीकता में सुधार, संभावित रोग की गंभीरता और प्रगति की भविष्यवाणी, उपचार की दक्षता में वृद्धि करना है। परिषद के अध्यक्ष के अनुसार, सभी के लिए एक ही दवा का उपयोग या सभी के लिए एक ही परीक्षण अब समाप्त हो रहा है। COVID-19 ने दिखाया है कि रोगजनक अलग-अलग लोगों में अलग-अलग प्रतिक्रिया कर सकते हैं और इसीलिए वैयक्तिक चिकित्सा की आवश्यकता है। यह जरूरत मेगास्कोप द्वारा पूरी की जाएगी।
एचडीएफसी बैंक ने लघु और मध्यम आकार के उद्यमों के लिए "SmartHub Merchant Solutions 3.0" लॉन्च करने की घोषणा की है। यह समाधान व्यापारियों और स्व-नियोजित पेशेवरों को तुरंत चालू खाता खोलने और दुकान, ऑनलाइन, और ऑन-द-गो भुगतान स्वीकार शुरू करने में सक्षम बनाएगा। बैंक की योजना अगले तीन वर्षों में मेट्रो, अर्ध-शहरी और ग्रामीण भारत में 20 मिलियन से अधिक छोटे और मध्यम व्यापारियों और डॉक्टरों, फार्मेसियों, सैलून और धोबी जैसी सेवाओं तक पहुंचने की है। व्यापारी समाधान मुंबई में आयोजित एक आभासी कार्यक्रम में HDFC बैंक के कंट्री हेड - पेमेंट्स, कंज्यूमर फाइनेंस, मार्केटिंग और डिजिटल बैंकिंग पराग राव ने टी आर रामचंद्रन, वीजा के ग्रुप कंट्री मैनेजर, भारत और दक्षिण एशिया के साथ मिलकर लॉन्च किया गया था। स्मार्टहब 3.0 ऐप-आधारित, वेब-आधारित और PoS उपकरणों की एक श्रृंखला में उपलब्ध होगा और इसमें खाता डिजिटल करने, कलेक्शन रिमाइंडर, इन्वेंट्री प्रबंधन, बिलिंग सॉफ्टवेयर और व्यापारियों को उनके बैंकिंग के लिए ऋण देने जैसी विशेषताएं होंगी।
पेटीएम ने कारोबारियों के लिए "Payout Links" लॉन्च की है, जो उन्हें ग्राहकों, कर्मचारियों और विक्रेताओं को तुरंत भुगतान करने में सक्षम बनाएगा, वो भी बिना उनसे बैंक की जानकारी लिए। इसका उद्देश्य गेमिंग, खुदरा, निर्यात, विनिर्माण और ई-कॉमर्स जैसे क्षेत्रों में छोटे कारोबारियों की मदद करना है।
कोविड-19 के खिलाफ लडाई में चिकित्सक, नर्स तथा स्वास्थ्यकर्मियों ने सबसे अधिक बढचढ कर योगदान दिया है। इन लोगों को होने वाले सम्भावित खतरे को देखते हुए सरकार ने तय किया है कि कोविड टीके को सबसे पहले इन कोरोना योद्धाओं को उपलब्ध कराया जायेगा। एक व्यक्ति को एक से अधिक बार टीका न लगे, इसके लिए आधार नम्बर का इस्तेमाल किया जायेगा।
इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक ने पोस्टमैन के माध्यम से डिजिटल रूप से जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की सुविधा, घर पर देने की पहल की सफलता पूर्वक शुरूआत की है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नवम्बर 2014 में जीवन प्रमाण पोर्टल के जरिए, जीवन प्रमाण पत्र ऑनलाइन जमा करने की सुविधा का शुभारंभ किया था। इसका उद्देश्य पेंशन भोगियों को जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की आसान और पारदर्शी सुविधा उपलब्ध कराना है। इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक, एक लाख 36 हजार से अधिक स्थानों पर स्मार्ट फोन और बायोमेट्रिक उपकरणों से लैस एक लाख 89 हजार पोस्टमैन और ग्रामीण डाक सेवकों के जरिए घर पर बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध करा रहा है।
कोविड-19 के लिए तैयार की जा रही वैक्सीन कोविशील्ड के तीसरे चरण का परीक्षण चल रहा है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद-आईसीएमआर और सेरम इंस्टीट्युट ऑफ इंडिया-एसआईआई ने इसकी जानकारी दी है। आईसीएमआर, कोविशील्ड वैक्सीन के लिए चल रहे परीक्षण में सहायता और धनराशि उपलब्ध करा रहा है। देश के 15 केन्द्रों में कोविशील्ड के दूसरे और तीसरे चरण का परीक्षण चल रहा है। पिछले महीने इस परीक्षण में एक हजार 6 सौ लोगों को शामिल किया गया था।
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने प्रतिस्पर्धा अधिनियम, 2002 की धारा 31 (1) के तहत गूगल इंटरनेशनल एलएलसी (जीआईएल) द्वारा जिओ प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड (जेपीएल) की 7.73 प्रतिशत इक्विटी शेयर पूंजी के अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है। जीआईएल, गूगल एलएलसी की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है (सभी गूगल एलएलसी सहायकों, गूगल के साथ सामूहिक रूप से)। गूगल एलएलसी डेलावेयर स्थित सीमित देयता कंपनी है और अल्फाबेट इंक की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है। जीआईएल एक होल्डिंग कंपनी है और इसके पास गूगल के किसी भी उत्पाद / सेवाओं का स्वामित्व नहीं है, और यह गूगल के किसी भी उत्पाद / सेवाओं का संचालन भी नहीं करती है।
मौजूदा मानवीय सहायता मिशन 'सागर- II' के तहत भारतीय नौसेना का पोत ऐरावत 10 नवंबर, 2020 को जिबूती में पोर्ट ऑफ जिबूती पहुंचा। भारत सरकार प्राकृतिक आपदाओं और कोविड -19 महामारी से निपटने के लिए विदेशी राष्ट्रों को मित्रवत सहायता उपलब्ध करा रही है और इसी के अंतर्गत आईएनएस ऐरावत के माध्यम से जिबूती के लोगों के लिए खाद्य सहायता पहुंचाई जा रही है।
भारतीय सेना की खुफिया एजेंसियों द्वारा मेघालय-असम-बांग्लादेश सीमा पर चलाए जा रहे तीव्र और सुनियोजित एक ऑपरेशन के दौरान ख़तरनाक कट्टर उल्फा (आई) कमांडर एस एस कर्नल दृष्टि राजखोवा ने अपने चार साथियों के साथ सेना के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। उसके चारों साथी एस एस कॉर्पोरल वेदांता, यासीन असोम, रूपज्योति असोम और मिथुन असोम हैं। इन सभी के पास से भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किए गए हैं।
भारतीय वैज्ञानिकों ने मूंगफली के छिलकों से पर्यावरण के अनुकूल एक स्मार्ट स्क्रीन विकसित की है, जो न केवल गोपनीयता को बनाए रखने में मदद कर सकती है बल्कि इससे गुजरने वाले प्रकाश एवं गर्मी को नियंत्रित करके ऊर्जा संरक्षण और एयर कंडीशनिंग लोड को कम करने में भी मदद कर सकती है। प्रोफेसर एस. कृष्णा प्रसाद के नेतृत्व में शोधकर्ताओं के एक समूह ने सेंटर फॉर नैनो एंड सॉफ्ट मैटर साइंसेज (सीईएनएस), बैंगलोर, जोकि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार का एक स्वायत्त संस्थान है, के डॉ. शंकर राव के साथ मिलकर मूंगफली के फेंके हुए छिलकों से इस तरह के एक सेलूलोज़-आधारित स्मार्ट स्क्रीन को विकसित करने में एक अहम उपलब्धि हासिल की है। इस स्मार्ट स्क्रीन के अनुप्रयोग में, तरल क्रिस्टल अणुओं को एक बहुलक सांचे में ढाला गया। इस सांचे का निर्माण सेलुलोज नैनोक्रिस्टल (सीएनसी) का उपयोग करके किया गया। ये सेलुलोज नैनोक्रिस्टल आईआईटी रुड़की में प्रोफेसर युवराज सिंह नेगी की टीम द्वारा मूंगफली के छोड़े हुए छिलकों से तैयार किए गए थे।
केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग तथा रसायन और उर्वरक राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री मनसुख मंडाविया ने नई दिल्ली में मंत्रालय के नए नामकरण की पट्टिका का अनावरण किया तथा मंत्रालय के सभी अधिकारियों सहित बंदरगाहों और मंत्रालय के अधीन सार्वजनिक उपक्रमों के सभी कर्मचारियों को संबोधित किया।जहाजरानी मंत्रालय का नाम बदलकर अब पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय रखा गया है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 8 नवंबर 2020 को गुजरात में हज़ीरा और घोघा के बीच रो-पैक्स जलमार्ग सेवा के उद्घाटन समारोह को वीडियो-कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित करते हुए जहाज़रानी मंत्रालय का नाम बदलने की घोषणा की थी।
टेबल टेनिस में दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी चीन की चेन मेंग (Chen Meng) ने अपनी हमवतन सुन यिंग्शा (Sun Yingsha) को हराकर चीन के वहाई में आयोजित अपना पहला इंटरनेशनल टेबल टेनिस फेडरेशन (आईटीटीएफ) महिला विश्व कप टेबल टेनिस खिताब जीत लिया। वर्ष 2020 ITTF महिला विश्व कप ITTF- पोषित 24 वां संस्करण था।
हांगकांग में राजनीतिक उथल-पुथल का दौर फिर शुरू हो गया है। यहां चार लोकतंत्र समर्थक सांसदों को अयोग्य घोषित किए जाने के बाद विपक्ष के सभी सांसदों ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया है। चीन ने चार सांसदों को देश की सुरक्षा के लिए खतरा बताते हुए एक प्रस्ताव पारित किया था। इस प्रस्ताव के बाद मंगलवार को नेशनल पीपुल्स कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई। शिन्हुआ न्यूज एजेंसी के अनुसार बैठक में निर्णय लिया गया कि चीन की संप्रभुता को स्वीकार न करने, लोकतंत्र का समर्थन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। बैठक में चार सांसद अयोग्य घोषित कर दिए गए।
अमेरिकी विदेश विभाग ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को एफ-35 लड़ाकू विमान बेचने को मंजूरी दे दी है। हालांकि कुछ डेमोक्रेट सांसदों ने इस पर सवाल उठाए थे। विदेश मंत्री माइक पोंपियो ने एक बयान में करीब 23.37 अरब डॉलर (करीब 1,738 अरब रुपये) के हथियार बिक्री पैकेज की घोषणा की। इसमें 50 एफ-35 जेट (10.4 अरब डॉलर), 18 एमक्यू-9बी ड्रोन (2.97 अरब डॉलर) तथा युद्धक सामग्री (10 अरब डॉलर) शामिल हैं।
लोक प्रसारण दिवस 12 नवंबर को मनाया जाता है। यह दिन 1947 में महात्मा गांधी के नई दिल्ली के आकाशवाणी स्टूडियो में आने की याद में मनाया जाता है। महात्मा गांधी ने विस्थापित लोगों को संबोधित किया, जो बंटवारे के बाद अस्थायी रूप से हरियाणा के कुरूक्षेत्र में रह रहे थे। यह दिन 2000 में लोक सेवा प्रसारण दिवस या (जन प्रसार दिवस) के रूप में घोषित किया गया था, इसकी अवधारणा सुहास बोरकर, संयोजक, जन प्रसार द्वारा की गई थी। प्रसार भारती को लोक सेवा प्रसारण, लोकतांत्रिक परंपराओं को बेहतर बनाने और सभी विविध समुदायों और संस्कृतियों को अवसर प्रदान करने की जिम्मेदारी दी गई है।
हर साल 12 नवंबर को विश्व स्तर पर विश्व निमोनिया दिवस मनाया जाता है। यह दिन निमोनिया के बारे जागरूकता बढ़ाने, रोकथाम और उपचार को बढ़ावा देने और बीमारी से निपटने के लिए कार्रवाई करने के लिए मनाया जाता है। यह दिन पहली बार वर्ष 2009 में मनाया गया था।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़े वनवासी कल्याण केंद्र, विश्व हिन्दू परिषद, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, सेवा भारती, एकल अभियान सहित अन्य संगठन इस बार बिरसा मुंडा की जयंती को राष्ट्रीय गौरव दिवस के रूप में मनाएंगे। एक सप्ताह तक चलने वाले इस कार्यक्रम को झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, ओडिशा, पूवरेत्तर भारत सहित उन सभी राज्यों में मनाया जाएगा, जहां आदिवासी बहुतायत में रहते हैं। इस अभियान के तहत लोगों को बिरसा मुंडा के जीवन से अवगत कराया जाएगा।15 नवंबर को बिरसा मुंडा की जयंती है।
सुशांत सिंह राजपूत के बाद उनके साथ 'काई पो छे' जैसी फिल्मों में काम कर चुके बॉलीवुड अभिनेता आसिफ बसरा ने हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रारंभिक जांच में अवसाद कारण माना जा रहा है। आसिफ 1998 से फिल्मों में एक्टिव थे। उन्होंने 'वो' (`1998) 'ब्लैक फ्राइडे' (2004), 'जब वी मेट' (2007), 'वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई' (2010), 'कृष 3' (2013) और 'हिचकी' (2018) जैसी फिल्मों में काम किया था। 'होस्टेजेस' और 'पाताललोक' जैसी हिट वेब सीरीज में भी उन्होंने अहम भूमिकाएं निभाईं थीं।
नेशनल बास्केटबॉल एसोसिएशन (एनबीए) में बोस्टन सेल्टिक के दिग्गज खिलाड़ी व कोच रहे टॉमी हेनशॉ का निधन हो गया। वह 86 साल के थे। हॉल ऑफ फेम में शामिल हेनशॉ लगभग 60 वर्षो तक एनबीए से जुड़े रहे। वह बतौर खिलाड़ी और कोच 17 सत्र तक बोस्टन सेल्टिक के साथ जुड़े रहे। वह ब्रॉडकास्टर के तौर पर सक्रिय थे।
आकाशवाणी के जाने-माने तेलगू समाचार वाचक एडिडा गोपाल राव का हैदराबाद में निधन हो गया। वे 83 वर्ष के थे। उन्होंने तीन दशक से अधिक समय तक आकाशवाणी के समाचार सेवा प्रभाग की तेलगू भाषा इकाई में सेवाएं दीं। वे कुछ समय के लिए इस इकाई के प्रमुख भी रहे। वे रंगमंच से भी जुड़े थे और महात्मा गांधी की एक भूमिका में उनकी अदाकारी की काफी सराहना हुई थी।
© 2021 RajasthanGyan All Rights Reserved.