भारतीय रिवर्ज बैंक के गर्वनर शक्तिकांत दास ने कहा है कि मौद्रिक नीति समिति ने बैंकों की नीतिगत दरों को चार प्रतिशत के स्तर पर बरकरार रखने का सर्वसम्मति से फैसला किया है। अब रेपो दर अथवा आरबीआई जिस दर पर बैंकों को उधार देता है वह 4 प्रतिशत पर अपरिवर्तित (unchanged) रहेगी। मार्जिनल स्टैंडिंग फैसिलिटी को सवा चार प्रतिशत और रिवर्स रेपोरेट को तीन दशमलव तीन-पांच प्रतिशत के स्तर पर यथावत रखा गया है। रिजर्व बैंक के गर्वनर ने कहा कि अर्थव्यवस्था में मौटे तौर पर सुधार के संकेत नहीं है लेकिन इसके लिए लगातार नीतिगत सहायता देना जरूरी होगा। उन्होंने कहा कि 2020-21 में वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद विकास-दर ऋणात्मक स्तर पर साढ़े सात प्रतिशत रहने की संभावना है।
उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडु ने पूर्व प्रधानमंत्री इंद्र कुमार गुजराल की जयंती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी है। श्री नायडु ने इस अवसर पर दिवंगत नेता की याद में एक डाक टिकट भी जारी किया। उपराष्ट्रपति ने कहा कि स्वर्गीय गुजराल एक विद्वान, द्विभाषी और सज्जन राजनेता थे, जिन्होंने अपने पूरे राजनीतिक जीवन में कभी भी अपने सैद्धान्तिक मूल्यों से समझौता नहीं किया।
अमरीका के निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन ने ओबामा प्रशासन के दो वरिष्ठ अधिकारियों को कोरोना महामारी से निपटने में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है। इनमें से एक जैफ जियंत्स हैं। इन्हें व्हाइट हाउस में कोरोना वायरस समन्वयक नियुक्त किया गया है। श्री बाइडेन के सलाहकार विवेक मूर्ति, सर्जन जनरल होंगे। अमरीका में कोरोना वायरस से दो लाख 74 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। श्री बाइडेन के लिए महामारी से निपटना एक बडी चुनौती है।
अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी के सदस्यों और उनके परिजनों के अमरीका की यात्रा करने पर प्रतिबंध लगाने के लिए नये नियम जारी किये हैं। नई नीति के अनुसार चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के सदस्यों और उनके परिवार के लोगों को अमरीका यात्रा के लिए 10 साल की बजाय केवल एक महीने की अवधि के वीजा जारी किये जाएंगे। पार्टी के सदस्यों के वीजा अब सिर्फ एक बार आने-जाने के लिए होंगे और उनसे पहले की तरह कई बार अमरीका की यात्रा नहीं की जा सकेगी।
HCL Technologies की चेयरपर्सन रोशनी नाडर मल्होत्रा, ‘Kotak Wealth Hurun–Leading Wealthy Women’ रिपोर्ट के दूसरे संस्करण के अनुसार, भारत की सबसे अमीर महिलाओं की सूची में सबसे ऊपर हैं। यह रिपोर्ट कोटक महिंद्रा बैंक और हुरुन इंडिया की एक इकाई कोटक वेल्थ मैनेजमेंट द्वारा तैयार की गई है। बायोकॉन की किरण मजूमदार-शॉ और यूएसवी की लीना गांधी तिवारी कोटक वेल्थ हुरुन अमीर महिलाओं की सूची में क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। शॉ इस सूची में खुद से धन कमाकर अमीर बनने वाली महिला हैं। इस सूची में शामिल 19 महिलाएं हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2020 में भी शामिल हैं, और इनमे से 6 महिलाओं ने हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2020 में भी अपनी जगह बनाई है।
हाल ही में जारी फॉर्च्यून 500 भारतीय कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) ने शीर्ष स्थान हासिल किया है। RIL का कुल राजस्व 615,854.00 रु, जो संचयी राजस्व का 7% और कंपनियों के 11 प्रतिशत लाभ के लिए जिम्मेदार है। सूची में देश की सबसे बड़ी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOC) दूसरे स्थान पर है, उसके बाद तेल और प्राकृतिक गैस निगम (Oil and Natural Gas Corporation) तीसरे स्थान पर है। इस सूची को फॉर्च्यून इंडिया द्वारा प्रकाशित किया गया है, जो कोलकाता स्थित आरपी संजीव गोयनका समूह का हिस्सा है।
महाराष्ट्र के सोलापुर जिले के एक प्राथमिक स्कूल शिक्षक ने बालिका शिक्षा को बढावा देने के लिये वर्ष 2020 का वैश्विक शिक्षक पुरस्कार जीता है। इसके लिए उन्हें दस लाख डॉलर मिलेंगे। पारीतेवाडी गांव के रणजीत सिंह डिसाले को यह पुरस्कार बालिका शिक्षा को बढावा देने और भारत में पाठ्य-पुस्तक में Q R कोड का इस्तेमाल शुरू करने के अनूठे प्रयासों के लिये दिया गया है। 32 वर्षीय शिक्षक को यह पुरस्कार विश्वभर से चुने गये दस प्रतिभागियों के बीच हुई प्रतियोगिता के बाद मिला है। वारकेय फाउंडेशन द्वारा शुरू किया गया यह पुरस्कार यूनेस्को के सहयोग से दिया जाता है। महाराष्ट्र में शोलापुर के शिक्षक रंजीत सिंह दिसाले ने कोरोना महामारी से बहुत पहले अपने छात्रों के लिए क्यूआर कोड डिजाइन बनाने शुरू कर दिए थे। रंजीत सिंह दिसाले को लंदन की वर्के फाउंडेशन और यूनेस्को ने ग्लोबल शिक्षक पुरस्कार 2020 का विजेता घोषित किया। शोलापुर जि़ले के पारितेवाडी के जि़ला परिषद स्कूल के शिक्षक 32 वर्षीय रंजीत सिंह दिसाले ने पुरस्कार राशि दस लाख डॉलर का आधा हिस्सा प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले अन्य नौ शिक्षकों को देने की घोषणा की है जिससे वे अपने बेहतर काम को जारी रख सकें।
भारतीय मूल की अमरीकी बालिका गीतांजलि राव को टाइम्स मैगजीन ने पहली बार टाइम्स किड ऑफ द इयर चुना है। टाइम के लिये उनका साक्षात्कार एकेडमी अवार्ड विजेता हॉलीवुड अभिनेत्री एंजेलिना जोली ने किया। उन्हें यह पुरस्कार प्रोद्योगिकी के इस्तेमाल कर दूषित पेयजल से लेकर अफीम की लत छुड़ाने और साइबर बुलिंग की समस्याओं से निपटने के लिए मिला है। 11 वर्ष की आयु में गीतांजली राव ने डिस्कवरी थ्री एम साइंटिस्ट चैलेंज जीता था और उन्हें अपने अनूठे प्रयासों के लिए फोर्ब्स ने थर्टी अंडर थर्टी सूची में शामिल किया था। उनका नवीनतम अविष्कार कृत्रिम बुद्धिमता प्रौद्योगिकी पर आधारित काइंडली नाम का एक ऐप है जिससे शुरुआती अवस्था में ही साइबर बुलिंग का पता लगाया जा सकता है। इसी क्रम में राव ने टेथीस नाम का एक अप्लीकेशन तैयार किया है जिसमें कार्बन नैनोट्यूब जी सहायता से पानी में सीसे की मिलावट की जांच की जा सकती है। कोलोराडो की 15 वर्षीय गीतांजलि को पांच हजार उम्मीदवारों में से चुना गया है।
बृहत बेंगलुरू महानगर पालिक ने कोविड-19 के बारे में ज़रूरी जानकारी देने के लिए अभियान शुरू किया है, जिसके तहत लोगों से मास्क लगाने, हाथ धोने और सुरक्षित दूरी बनाए रखने के लिए कहा जा रहा है। इसे अंग्रेजी में थ्री डब्ल्यूज़ यानि वियर योर मास्क, वॉश योर हैंड्स और वॉच योर डिस्टेंस का नाम दिया गया है। इस अभियान को सेनिटाइजेशन किऑस्क, ऑडियो विज़ुअल और घर-घर जाकर जानकारी देने के माध्यम से चलाया जा रहा है।
राज्य मंत्रिमंडल ने सर्वसम्मति से राज्य शहरी विकास और ग्रामीण विकास विभागों को निर्देश दिया कि वे ऐसे सभी क्षेत्रों और बस्तियों की पहचान करें जिनका नाम किसी जाति पर आधारित है। इन क्षेत्रों का नाम बदलने का निर्णय सामाजिक सौहार्द और राष्ट्रीय एकता को बनाए रखने के लिए किया गया है। महाराष्ट्र के विभिन्न शहरों और गांवों में कुछ इलाकों के नाम जाति-आधारित हैं जैसे महारवाड़ा, मंगवाड़ा, ब्राह्मणवाड़ा आदि। इस तरह के नाम से सामान्य तौर पर पता चलता है कि क्षेत्र में किसी विशिष्ट समुदाय के सदस्य रहते हैं। इन क्षेत्रों का नाम बदलने का निर्णय सामाजिक सौहार्द और राष्ट्रीय एकता को बनाए रखने के लिए किया गया है। इन क्षेत्रों को समता नगर, भीम नगर, ज्योति नगर, शाहू नगर, क्रांति नगर जैसे नाम दिए जाएंगे। इन क्षेत्रों का नाम महान हस्तियों या अन्य उपयुक्त नामों से बदला जा सकता है जैसे समतानगर, भीमनगर, ज्योतिनगर, क्रांतिनगर आदि’। इसके अलावा राज्य में हुए प्रदर्शनों और आंदोलनों को लेकर भी सरकार ने बड़ा आदेश दिया है। सरकार राजनीतिक और सामाजिक धरनों और आंदलनों को लेकर दर्ज हुए अदालती मामले वापस लेने जा रही है ।
अंतर्राष्ट्रीय सैंड आर्ट फेस्टिवल के 9 वें और कोणार्क महोत्सव के 31 वें संस्करण का शुभारंभ ओडिशा में हो गया है। अंतर्राष्ट्रीय सैंड आर्ट फेस्टिवल ओडिशा के पुरी जिले में कोणार्क के चंद्रभागा बीच पर आयोजित किया जा रहा है। महोत्सव में देशभर के लगभग 70 कलाकार हिस्सा ले रहे हैं। विश्व प्रसिद्ध रेत कलाकार और पद्मश्री अवार्डी, सुदर्शन पटनायक को महोत्सव का मुख्य क्यूरेटर बनाया गया है। इस समारोह का आयोजन हर साल कोणार्क नृत्य महोत्सव के हिस्से के रूप में किया जाता है, ताकि राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय रेत कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक मंच प्रदान किया जा सके। हालाँकि, 2020 में अंतर्राष्ट्रीय कलाकार वर्तमान में जारी वैश्विक कोविड-19 महामारी के चलते हिस्सा नहीं लेंगे।ओडिशा पर्यटन द्वारा भारत के पारंपरिक और शास्त्रीय नृत्य रूपों का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए कोणार्क महोत्सव का आयोजन किया जाता है, जोर देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत में दिलचस्प अंतर्दृष्टि प्रदान करता है।पांच दिवसीय शास्त्रीय नृत्य फेस्टिवल में ओडिसी, भरतनाट्यम, मणिपुरी, कुचिपुड़ी और कथक सहित भारत के लगभग सभी शास्त्रीय नृत्य रूपों के प्रमुख कलाकार और नृत्य प्रेमी भाग ले रहे हैं।
उच्चतम न्यायालय ने गुजरात उच्च न्यायालय के उस आदेश पर रोक लगा दी है, जिसमें राज्य सरकार को आदेश दिया गया था कि मास्क नहीं लगाने और उचित दूरी का पालन नहीं करने वालों से कोविड केंद्रों पर सामुदायिक सेवा करायी जाये। उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ गुजरात सरकार कल उच्चतम न्यायालय में यह कहते हुए पहुंची थी कि उच्च न्यायालय के आदेशों का पालन व्यावहारिक रूप से संभव नहीं है। शीर्ष न्यायालय ने कहा कि राज्य सरकार की चुनौती जायज है।
बेंगलुरू के भारतीय विज्ञान संस्थान-आईआईएस के वैज्ञानिकों के एक दल ने एक ऐसा उपकरण विकसित किया है जो कुछ मिनट में ही वाष्पीकरण की दर माप सकता है। यह उपकरण, पौधों और मृदा से वाष्पीकरण के ज्यादा सटीक नतीजे देता है। यह अध्ययन एक पत्रिका-जरनल ऑफ हॉइड्रोलॉजी में प्रकाशित हुआ है। पौधों और मृदा के वाष्पीकरण को मापना किसानों के लिए आवश्यक है जिससे उन्हें सिंचाई की जरूरतों के बारे में पता चल सके। इससे मौसम केंद्रों को भी स्थानीय वातावरण का आकलन करने में मदद मिलेगी। जैव वैज्ञानिक इसका इस्तेमाल पौधों के विभिन्न हिस्सों का वाष्पीकरण मापने के लिए भी कर सकेंगे।
करीब 80 देशों के राजदूतों और उच्चायुक्तों का एक दल इस महीने की नौ तारीख को हैदराबाद का दौरा करेगा। इस दौरान वे वहां के कुछ महत्वपूर्ण अनुसंधान और विकास संस्थानों को देखेंगे। विदेश मंत्रालय ने देश की कुछ महत्वपूर्ण अनुसंधान और विकास गतिविधियों के बारे में इन राजदूतों को अवगत कराने के लिए इस दौरे का आयोजन किया है। तेलंगाना राज्य के मुख्य सचिव सोमेश कुमार ने इस सिलसिले में हैदराबाद में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। इन राजदूतों और उच्चायुक्तों के भारत बायोटेक लिमिटेड और ई-बायोलॉजिकल्स लिमिटेड में जाने की संभावना है, जहां कोविड-19 की वैक्सीन पर काम चल रहा है।
विज्ञान और पर्यावरण केंद्र (Centre for Science and Environment) द्वारा की गई एक जाँच से भारत में कई प्रमुख ब्रांडों द्वारा बेचे जाने वाले शहद में चीनी के सिरप की मिलावट के बारे में पता चला है। CSE एक गैर-लाभकारी संगठन है, जो कि मुख्यतः सार्वजनिक हित के विषयों पर अनुसंधान करता है। विज्ञान और पर्यावरण केंद्र (CSE) द्वारा किये गए परमाणु चुंबकीय अनुनाद (Nuclear Magnetic Resonance) परीक्षण में 13 में से 10 ब्रांडों के नमूने फेल हो गए। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर स्वीकृत परमाणु चुंबकीय अनुनाद (NMR) परीक्षण में डाबर, पतंजलि, बैद्यनाथ, हितकारी और एपिस हिमालय जैसे भारत के ब्रांडों के शहद के नमूने फेल हो गए। परीक्षण के मुताबिक, शहद का कारोबार करने वाली भारतीय कंपनियाँ शहद में मिलावट के लिये चीन से संश्लेषित चीनी सिरप (Sugar Syrups) का आयात कर रही हैं।
प्रत्येक वर्ष 4 दिसंबर को भारतीय नौसेना दिवस (Indian Navy Day) मनाया जाता है। इस दिवस का आयोजन वर्ष 1971 में कराची हार्बर में पाकिस्तान के नौसेना मुख्यालय पर भारतीय नौसेना को आपरेशन ट्राइडेंट (Operation Trident) में मिली शानदार कामयाबी की याद में किया जाता है। 4 दिसंबर, 1971 को पाकिस्तान के साथ युद्ध में भारतीय नौसेना ने ऑपरेशन ट्राइडेंट के तहत कराची बंदरगाह पर एक ही रात में पाकिस्तान के तीन जलपोतों को नष्ट कर दिया था। वर्ष 2020 के लिये इस दिवस की थीम है- ‘भारतीय नौसेना- मुकाबले के लिये तैयार, विश्वसनीय और सामंजस्यपूर्ण’। भारतीय नौसेना का इतिहास वर्ष 1612 में तब शुरू हुआ,जब ईस्ट इंडिया कंपनी ने अपने जहाज़ों की सुरक्षा के लिये ईस्ट इंडिया कंपनी मरीन (East India Company's Marine) के रूप में नौसैनिक टुकड़ी का गठन किया था। बाद में ईस्ट इंडिया कंपनी मरीन का नाम बदलकर बॉम्बे मरीन (Bombay Marine) कर दिया गया। वर्ष 1892 में इसका नाम रॉयल इंडियन मरीन कर दिया गया। भारत की स्वतंत्रता के बाद वर्ष 1950 में नौसेना का पुनः गठन किया गया और इसे भारतीय नौसेना नाम दिया गया।
श्रीनगर में जन्मे वुशु कोच और केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर के पहले द्रोणाचार्य अवार्डी कुलदीप हांडू को फिट इंडिया मूवमेंट का एम्बेसडर बनाया गया है। उन्होंने राष्ट्रिय स्तर पर 6 और इंटरनेशनल स्तर पर 11 गोल्ड मेडल जीते है, वह टीम इंडिया के मौजूदा वुशु कोच हैं। उनके मार्गदर्शन में एथलीटों ने विश्व चैम्पियनशिप में दो और विश्व कप में एक स्वर्ण पदक जीता है। वह जम्मू और कश्मीर में पुलिस इस्पेक्टर के रूप में भी कार्यत है। फिट इंडिया मूवमेंट अगस्त 2019 में भारतीयों को स्वस्थ और फिट जीवनशैली का मार्ग प्रशस्त करने के लिए अपने दैनिक जीवन में फिटनेस गतिविधियों और खेलों को शामिल करने के लिए प्रोत्साहित करने के शुरू किया गया था।
इंग्लैंड के खिलाड़ी डेविड मलान ने MRF टायर्स ICC मेंस T20I प्लेयर रैंकिंग में बल्लेबाजों में सबसे अधिक रेटिंग प्राप्त कर इतिहास रच दिया हैं। 33 वर्षीय मलान रैंकिंग में 915 अंक हासिल किए, जिसके कारण वो इस फॉर्मेट में 900 अंक पार करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए है। उनसे पहले, ऑस्ट्रेलिया के एरोन फिंच जुलाई 2018 में पुरे 900 अंक तक पहुचे थे। मलान के बाद पाकिस्तान के बाबर आज़म (871) और ऑस्ट्रेलिया के आरोन फिंच (835) अब सूची में दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। सूची में भारत के केएल राहुल चौथे स्थान पर हैं, जबकि विराट कोहली की रैंक 9 पर आ गई है।
हर साल 4 दिसंबर को विश्व स्तर पर अंतर्राष्ट्रीय बैंक दिवस मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 19 दिसंबर 2019 को अपनाए 74/245 प्रस्ताव के जरिए 4 दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय बैंक दिवस के रूप में घोषित किया गया था। इस दिन को बहुपक्षीय विकास बैंकों और अन्य अंतर्राष्ट्रीय विकास बैंकों की सतत क्षमता के वित्त पोषण और ज्ञान प्रदान करने की महत्वपूर्ण क्षमता और सदस्य देशों में जीवन स्तर सुधार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले बैंकिंग प्रणालियों की चिन्हित करने के लिए मनाया जाता है।
पाकिस्तान के 15 वें प्रधान मंत्री ज़फ़रुल्लाह खान जमाली का निधन। उन्होंने नवंबर 2002 से जून 2004 तक 1 वर्ष, 7 महीने और 3 दिन की अवधि के लिए पीएम के रूप में कार्य किया था। वह प्रधानमंत्री बनने वाले बलूचिस्तान के पहले राजनेता हैं। वह उस समय देश के प्रधानमत्री थे जब पूर्व सैन्य तानाशाह परवेज मुशर्रफ राष्ट्रपति थे। पीएम के रूप में, जमाली ने विवादित कश्मीर क्षेत्र में शांति समझौते पर हस्ताक्षर करने और संघर्ष विराम का संकल्प लिया। जमाली ने 2004 में, 2001 में तालिबान सरकार के पतन के बाद अफगानिस्तान की पहली उच्च स्तरीय यात्रा की थी।
फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति वालेरी गिसकॉर्ड डी'ऑनसिंग (Valery Giscard d’Estaing) का 94 वर्ष की आयु में कोरोनोवायरस के कारण निधन हो गया है। उन्होंने 1974 से 1981 के दौरान फ्रांस के तीसरे राष्ट्रपति के रूप में कार्य किया था। उनका जन्म फ्रांस के कब्जे वाले जर्मनी (अब जर्मनी) के कोबलेनज़ में 2 फरवरी 1926 को हुआ था। गिसकॉर्ड ने फ्रांस में राजनीतिक अधिकार को लेकर Gaullist preponderance का मुकाबला करने के लिए 1978 में एक केंद्र-लेफ्ट राजनीतिक दल, यूनियन फॉर फ्रेंच डेमोक्रेसी की स्थापना की। उन्होंने मतदान की आयु 21 से घटाकर 18 कर दी और राष्ट्रपति के रूप में अपने कार्यकाल में तलाक, गर्भपात और गर्भनिरोधक पर कानूनों का विस्तार भी किया।
डिकैथलॉन में 1960 के ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले अमेरिकी डिकैथलेट और फिल्म अभिनेता रैफर जॉनसन का निधन। एथलेटिक्स से रिटायर होने के बाद, जॉनसन ने अभिनय करियर शुरू किया और 1989 में जेम्स बॉन्ड फिल्म लाइसेंस टू किल सहित कई फिल्मों में दिखाई दिए।
लक्षद्वीप के प्रशासक दिनेश्वर शर्मा का फेफड़े संबंधी बीमारी के चलते शुक्रवार को निधन हो गया। वह 66 वर्ष के थे। खुफिया ब्यूरो (आईबी) के पूर्व निदेशक शर्मा को अक्टूबर 2019 में लक्षद्वीप का प्रशासक नियुक्त किया गया था। इससे पहले, वह जम्मू कश्मीर के लिए केंद्र के वार्ताकार थे। शर्मा 1976 बैच के आईपीएस अधिकारी थे और केरल कैडर से संबद्ध थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शर्मा के निधन पर शोक प्रकट किया है।
राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में पूर्व राष्ट्रपति आर वेंकटरमन को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री आर वेंकटरमन एक वकील, स्वतंत्रता सेनानी और राजनेता थे। वे केंद्रीय मंत्री रहे और 1987 से 1992 तक भारत के आठवें राष्ट्रपति पद पर रहे।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने दिल्ली सरकार को नोटिस जारी कर राजधानी दिल्ली में प्रदूषण के संकट के समाधान के लिए कदम उठाने को कहा है। नोटिस में दिल्ली सरकार से औद्योगिक कचरे, कूड़ा- करकट जलाने, निर्माण स्थलों पर प्रदूषण रोकने के उपाय न किए जाने और औद्योगिक बस्तियों में कच्ची सड़कों से होने वाले प्रदूषण की रोकथाम जैसे उपाय करने को कहा है।
© 2020 RajasthanGyan All Rights Reserved.