भारत ने तटीय क्षेत्र की सुरक्षा के लिए राष्ट्रीय स्तर के अभियान के तहत अपने सभी समुद्र तटों पर आठ नीले झंडे फहराए। पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने इस अवसरर पर कहा कि भारत एक ही प्रयास में आठ समुद्री तटों के लिए ब्लू फ्लैग सर्टिफिकेशन प्राप्त करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। श्री जावड़ेकर ने सभी आठ समुद्री किनारों पर वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से यह झंडे फहराए। भारत ने 6 अक्टूबर, 2020 को इन समुद्री तटों के लिए अंतर्राष्ट्रीय ब्लू फ्लैग प्रमाण-पत्र उस समय प्राप्त किया जब यूएनईपी, यूएनडब्ल्यूटीओ, यूनेस्को, आईयूसीएन, आईएलएस, एफईई जैसे सदस्य संगठनों वाले अंतर्राष्ट्रीय निर्णायक मंडल ने कोपेनहेगेन, डेनमार्क में पुरस्कार की घोषणा की। ब्लू फ्लैग प्रमाणीकरण वैश्विक रूप से मान्य पर्यावरण-लेबल हैं जिसे 33 कठोर मानकों के आधार पर डेनमार्क के फाउंडेशन फॉर एनवायरन्मेन्ट एजुकेशन द्वारा दिया जाता है। जिन स्थानों पर इंटरनेशनल ब्लू फ्लैग फहराए गए उनमें कप्पड (केरल), शिवराजपुर (गुजरात), घोघला (दीव), कसरकोड तथा पदुबिदरी (कर्नाटक), रूशिकोन्डा (आंध प्रदेश), गोल्डेन (ओडिशा) तथा राधानगर (अंडमान और निकोबार दीव समूह) हैं। यह ध्वज समुद्री तटों पर संबंधित राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा भी फहराए गए।
खेल मंत्रालय ने देश में खेल कार्यक्रमों के लिए मानक संचालन प्रक्रिया-एसओपी जारी की है। इसमें कहा गया है कि सभी एथलीटों और सहायक कर्मियों का मार्गदर्शन और निगरानी करने के लिए आयोजन समिति प्रत्येक खेल प्रतियोगिता के लिए कोविड कार्य बल का गठन करेगी। यह कार्य बल समय-समय पर गृह मंत्रालय और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय से जारी एसओपी और अन्य दिशा-निर्देशों के प्रोटोकॉल के कार्यान्वयन के लिए जिम्मेदार होगा। खेल मंत्रालय ने अपने परिपत्र में कहा, दिशानिर्देश सभी हितधारकों के परामर्श से तैयार किए गए थे और प्रतियोगिताओं का संचालन गृह मंत्रालय के दिशानिर्देशों के अनुसार से किया जाना चाहिए। आउटडोर खेलों के लिए, स्टेडियम की कुल क्षमता के अधिकतम 50 प्रतिशत दर्शकों को ही अनुमति होगी।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के अभियान के तहत मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में एक जिला एक शिल्प अभियान की शुरूआत की है। राज्य सरकार ने प्रत्येक जिले की स्थानीय पारंपरिक कलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए यह अभियान चलाया है। जरी जरदोजी हस्त कला को बढ़ावा देने के लिए राग भोपाली के नाम से भोपाल में एक प्रदर्शनी लगाई गई है। यह प्रदर्शनी 30 दिसंबर तक चलेगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसका उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जरी जरदोजी की लुप्त हो रही पारंपरिक हस्तकला को पुनर्जीवित किया जाएगा।
केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पूर्व मंत्री अरुण जेटली की 68वीं जयंती के अवसर पर दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में उनकी प्रतिमा का अनावरण किया और श्रद्धांजलि अर्पित की। इस स्टेडियम को पहले फीरोज़शाह कोटला स्टेडियम के नाम से जाना जाता था। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अरुण जेटली एक बेहतरीन सांसद थे और उन्हें विभिन्न विषयों में उत्कृष्टता हासिल थी।
उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के स्कूली पाठ्यक्रम में सिख गुरूओं के इतिहास को शामिल करने का निर्णय लिया है। मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह भी घोषणा की है कि राज्य के सभी स्कूलों में हर वर्ष 27 दिसंबर का दिन साहिबज़ादा दिवस के रूप में मनाया जाएगा। 'साहिबज़ादा दिवस' के अवसर पर अपने आवास पर आयोजित हुए गुरूबाणी कीर्तन में मुख्यमंत्री ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, 'साहिबज़ादा दिवस' सिख गुरू गोबिन्द सिंह के चार 'साहिबज़ादों' और उनकी माता गुजरी के बलिदान की स्मृति में मनाया जाता है।
भारत में कोविड टीकाकरण का अभ्यास शुरू हो गया है। पहले चरण में चार राज्यों- आंध्र प्रदेश, गुजरात, पंजाब और असम में दो दिन का अभ्यास शुरू हो गया। इस अभ्यास का उद्देश्य चुनौतियों की पहचान करना और योजना में अपेक्षित परिवर्तन करना है ताकि टीकाकरण की प्रक्रिया को पूरी तरह बाधारहित बनाया जा सके। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि दो दिन के इस अभ्यास से विभिन्न स्तरों पर कार्यक्रम प्रबंधकों को आवश्यक अनुभव उपलब्ध होगा। इससे कोविड टीकाकरण की प्रक्रिया की जांच करने, तथा संबंधित चुनौतियों की पहचान करने में मदद मिलेगी। इससे प्रक्रिया में आवश्यक सुधार सहित वास्तविक कार्यान्वयन में भी मदद मिलेगी।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महाराष्ट्र के संगोला से पश्चिम बंगाल के शालीमार तक जाने वाली 100वीं किसान रेल को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अब तक 99 किसान रेलगाड़ी 14 राज्यों में जा चुकी है। निकट भविष्य में रेल मंत्रालय की समूचे देश में किसान रेल सेवा शुरू करने की योजना है। इस ट्रेन में शिमला मिर्च, फूलगोभी, पत्तागोभी, मिर्च, ड्रमस्टिक, प्याज जैसी सब्जियों का परिवहन किया जाएग। इसके अलावा यह संतरे, अंगूर, केला, अनार इत्यादि का परिवहन भी करेगी। किसान रेल की पहली मल्टी कमोडिटी सेवा अगस्त 2020 में शुरू की गई थी। इस सेवा को महाराष्ट्र में देवलाली और बिहार के दानापुर के बीच शुरू किया गया था। इसके लॉन्च के बाद से, किसान रेल सेवा ने 27,000 टन कृषि उत्पादों का परिवहन किया है। भारत सरकार ने फलों और सब्जियों के परिवहन पर 50% की सब्सिडी दी है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली मेट्रो की मेजेंटा लाइन पर ड्राइवर के बिना चलने वाली देश की पहली मेट्रो ट्रेन का उद्घाटन किया। यह लाइन जनकपुरी पश्चिम को बोटैनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन से जोड़ती है। प्रधानमंत्री ने एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर पूरी तरह संचालित नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड सेवा का भी उद्घाटन किया। यह कार्ड पिछले साल अहमदाबाद में शुरू किया गया था। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्री हरदीप पुरी और दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल भी उपस्थित थे। देश के किसी भी भाग से जारी किए गए रुपे- डेबिट कार्ड धारक इसका इस्तेमाल कर एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन में यात्रा कर सकेंगे। वर्ष 2022 तक यह सुविधा समूचे दिल्ली मेट्रो नेटवर्क पर उपलब्ध हो जाएगी।
भारत और वियतनाम के बीच नौसैनिक सहयोग को बढावा देने के प्रयासों के तहत दक्षिण चीन सागर में दोनों देशों का दो दिवसीय समुद्री मार्ग अभ्यास PASSEX सम्पन्न हो गया। भारतीय नौसेना ने ट्विटर पर यह जानकारी दी। भारतीय नौसेना का जहाज किल्टन मानवीय सहायता के रूप में बाढ प्रभावित लोगों के लिए पंद्रह टन राहत सामग्री लेकर वियतनाम में हो ची मिन्ह शहर के न्हा रोंग बंदरगाह पहुंचा।
यूरोपीय संघ के 27 सदस्य देशों के राजदूतों ने यूरोपीय संघ से ब्रिटेन के बाहर जाने के बाद दोनों पक्षों के बीच हुए व्यापार समझौते का सर्वसम्मति से अनुमोदन कर दिया। ब्रिटेन की संसद द्वारा बुधवार को इसे पारित कर देने के बाद पहली जनवरी से यह कानून का रूप ले लेगा। हालांकि यूरोपीय संघ के नियमों के अनुसार जनवरी से पहले भी यह अस्थायी रूप से लागू किया जा सकता है। इस समझौते के तहत ब्रिटेन के यूरोपीय संघ के बाजार और सीमा शुल्क की व्यवस्थाओं से चार दिन के भीतर अलग हो जाने की स्थिति में दोनों पक्षों के बीच व्यापार के लिए नए नियमों की रूपरेखा तय की गई है।
केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय (MoHUA) द्वारा जल्द ही स्ट्रीट वेंडर्स (सड़क विक्रेताओं) के लिये ‘मैं भी डिजिटल’ (Main Bhi Digital) अभियान शुरू किया जाएगा, ताकि उन्हें डिजिटल रूप से भुगतान स्वीकार करने में सक्षम बनाया जा सके। यह अभियान कोरोना वायरस महामारी के मद्देनज़र स्ट्रीट वेंडर्स को सूक्ष्म ऋण प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की गई प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि (PM SVANidhi) अर्थात् पीएम स्वनिधि योजना की सफलता से प्रेरित है। इस अभियान के हिस्से के रूप में 4 जनवरी, 2021 से 22 जनवरी, 2021 के बीच देश भर के 10 लाख से अधिक स्ट्रीट वेंडर्स, जिन्होंने पीएम स्वनिधि योजना के तहत 10,000 रुपए का ऋण प्राप्त किया है, को डिजिटल भुगतान प्रणाली के उपयोग हेतु प्रशिक्षित किया जाएगा।
भारत की निजी अन्तरिक्ष कंपनी स्काईरूट ने हाल ही में एक और सफलता हासिल कर ली है। स्काईरूट एयरोस्पेस फुल सॉलिड प्रोपल्शन रॉकेट स्टेज का परीक्षण करने वाली भारत की पहली निजी अन्तरिक्ष कंपनी बन गई है। स्काईरूट एयरोस्पेस ने सॉलिड प्रोपल्शन रॉकेट स्टेज ‘कलाम -5’ का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है। इस प्रोपल्शन स्टेज रॉकेट को कंपनी द्वारा डिजाइन और विकसित किया गया है। कलाम-5 का निर्माण एडवांस्ड कार्बन कम्पोजिट स्ट्रक्चर से पूरी तरह से स्वचालित प्रक्रिया के द्वारा किया गया है। इस सॉलिड प्रोपल्शन रॉकेट स्टेज में 9 विभिन्न विनिर्माण प्रक्रियाओं का उपयोग किया गया है। इसमें 15 विभिन्न उन्नत सामग्रियों का उपयोग किया गया है। कलाम-5 के सफल परीक्षण से कंपनी को अपने विक्रम-1 व्हीकल के निर्माण में सहायता मिलेगी। विक्रम-1 लॉन्च व्हीकल के तीसरे चरण (कलाम-100) का परीक्षण कुछ महीनों बाद इसरो की फैसिलिटी में किया जायेगा। ‘विक्रम-I’ एक निर्माणाधीन राकेट है, यह स्काईरूट कंपनी का पहला लॉन्च व्हीकल है। स्काईरूट ने इसरो की मदद से दिसंबर 2021 तक इसे लॉन्च करने का लक्ष्य रखा है।
इसरो “ग्रीन प्रोपल्शन टेक्नोलॉजी” विकसित कर रहा है। यह टेक्नोलॉजी भारत के मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन गगनयान के लिए विकसित की जा रही है, जिसे दिसंबर 2021 में लॉन्च किया जाना है। इसरो ने 2018 में ग्रीन प्रोपल्शन टेक्नोलॉजी विकसित करने का कार्य शुरू किया था। इसरो ने 2018 में एक इको-फ्रेंडली सॉलिड प्रोपेलेंट ग्लाइसीडाइल एज़ाइड पॉलिमर जीएपी को ईंधन के रूप में और अमोनियम डी-नाइट्रामाइड को ऑक्सीडाइज़र के रूप में विकसित किया था। इसरो केरोसिन, हाइड्रोजन पेरोक्साइड, लिक्विड ऑक्सीजन, और ग्लिसरॉल-वाटर, और मेथनॉल-वाटर जैसे ग्रीन प्रोपल्शन पर कार्य कर रहा है। इसरो ने लॉन्च व्हीकल के लिए लिक्विड ऑक्सीजन, लिक्विड हाइड्रोजन आधारित प्रणोदन प्रणाली का परीक्षण शुरू कर दिया है। इसरो ने पहले ही अपने मिशन में ग्रीन प्रोपल्शन टेक्नोलॉजीज का उपयोग किया है।हालाँकि, तकनीकों का उपयोग केवल मिशन के एक हिस्से में ही किया जाता है। उदाहरण के लिए, लिक्विड ऑक्सीजन, प्रोपल्शन के लिक्विड हाइड्रोजन संयोजन का उपयोग जीएसएलवी एमके- III वाहन के क्रायोजेनिक उपरी चरणों में किया जाता है। इसरो ने अपने साउथ एशिया सैटेलाइट में इलेक्ट्रिक प्रोपल्शन सिस्टम का सफल प्रदर्शन किया जो मई 2017 में लॉन्च किया गया था। प्रोपल्शन का मतलब होता है आगे बढ़ना या किसी वस्तु को आगे बढ़ाना। रॉकेट और हवाई जहाज में, न्यूटन के तीसरे नियम के द्वारा प्रणोदन उत्पन्न किया जाता है। इसके द्वारा राकेट या हवाई जहाज़ उड़ान भरता है।
हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 27 दिसंबर को कोविड राहत और सरकारी फंडिंग पैकेज पर हस्ताक्षर कर दिए हैं, गौरतलब है कि इससे पहले राष्ट्रपति ट्रम्प ने इस बिल पर हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया था। राष्ट्रपति ट्रम्प ने इस बिल में कुछ एक संशोधन की मांग की थी। क्योंकि इसमें अमेरिका के लोगों के लिए 2,000 डॉलर की बजाय केवल 600 डॉलर का प्रत्यक्ष भुगतान शामिल था। अब सदन ने प्रत्यक्ष भुगतान राशि को 600 डॉलर से 2,000 तक बढ़ाने के लिए मतदान करने की योजना बनाई है। 20 दिसंबर, 2020 को अमेरिकी कांग्रेस ने 900 बिलियन डॉलर का COVID राहत बिल पारित किया था। इस बिल में 600 का प्रत्यक्ष भुगतान और 300-डॉलर प्रति सप्ताह का अस्थाई भुगतान शामिल है। हाउस ऑफ़ रिप्रेजेन्टेटिव्स ने कोविड राहत बिल को-53 मतों से अनुमोदित किया था। निचले सदन से अनुमोदन के बाद, सीनेट ने भी बिल को 92-6 वोट से पास कर दिया। अब, यह राष्ट्रपति ट्रम्प के हस्ताक्षर के बाद यह एक कानून बन जाएगा।
आयुष मंत्रालय के राष्ट्रीय औषधीय पादप बोर्ड (एनएमपीबी) ने औषधीय पौधों की आपूर्ति श्रृंखला तथा मूल्य श्रृंखला के लिए हितधारकों के बीच संपर्क बनाने की आवश्यकता जताई है। एनएमपीबी सहायता संघ गुणवत्ता वाली रोपण सामग्री, अनुसंधान और विकास, खेती, औषधीय पौधों के व्यापार / बाजार से संबंधित कार्य करने आदि पर बातचीत / विचार-विमर्श (तक सीमित नहीं) करेगा। किसानों और निर्माताओं के बीच उत्कृष्ट संबंध स्थापित करने के लिए 'बीज से गोदाम' दृष्टिकोण की शुरुआत की जा रही है, जिसके अंतर्गत गुणवत्ता वाली रोपण सामग्री (क्यूपीएम), बेहतर कृषि पद्धतियों (जीएपी'एस), फ़सल कटाई के बाद की उन्नत कार्यप्रणालियों (जीपीएचपी'एस) से संबंधित पहलुओं पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद 30 दिसंबर, 2020 को डिजिटल इंडिया अवार्ड्स 2020 प्रदान करेंगे। इस वर्ष, पुरस्कार वितरण के लिए आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया COVID-19 के कारण ऑनलाइन है। 2020 के डिजिटल इंडिया अवार्ड्स में बिहार ने “महामारी श्रेणी” में पुरस्कार जीता है। यह डिजिटल इंडिया अवार्ड्स का 6वां संस्करण है और इस वर्ष 7 श्रेणियों में पुरस्कार प्रदान किये जायेंगे। बिहार सरकार की ‘सहायता मोबाइल एप्प’ के माध्यम से राज्य के बाहर फंसे श्रमिकों को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए बिहार सरकार ने “महामारी में नवाचार” श्रेणी में पुरस्कार जीता है। राज्य सरकार ने इस एप्प के माध्यम से श्रमिकों के खातों में वित्तीय सहायता प्रदान की। इसके लिए मुख्यमंत्री सचिवालय, बिहार के राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) के साथ आपदा प्रबंधन विभाग को संयुक्त रूप से विजेता के रूप में चुना गया है।
आवास और शहरी मामले मंत्रालय ने विशाखापट्टनम नगर निगम को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले नागरिक निकाय के रूप में चुना है। विशाखापत्तनम को 2019 में प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी में उत्कृष्ट योगदान के लिए वार्षिक पुरस्कार के लिए चुना गया है। यह पुरस्कार 1 जनवरी 2021 को दिया जायेगा। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्य की श्रेणी में आंध्र प्रदेश ने तीसरा स्थान हासिल किया। यह तीसरी बार है जब राज्य ने यह पुरस्कार प्राप्त किया है। इसके अलावा, राज्य को अभिनव निर्माण प्रौद्योगिकी और परियोजना निगरानी उपकरणों में विशेष श्रेणी का पुरस्कार मिला। मिर्जापुर ने सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले नगर निकाय का पुरस्कार जीता। नगर पंचायत मलीहाबाद लखनऊ को प्रथम स्थान और हरिहरपुर को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ।
एम एस धोनी ने 2011 के नॉटिंघम टेस्ट में अजीब तरीके से रन आउट होने के बाद इंग्लैंड के बल्लेबाज इयान बेल को वापस बुलाने के अपने निर्णय के लिए आईसीसी स्प्रिट ऑफ द क्रिकेट अवार्ड जीता है। साथ ही इस घटना ने 2011 का ICC स्पिरिट ऑफ क्रिकेट अवार्ड जीता। साल 2011 में, इंग्लैंड के दौरे के दौरान, दूसरे टेस्ट में, बेल 137 रन बनाकर रन आउट हो गए थे, वह टी ब्रेक होने पर गेंद छोड़े जाने से पहले क्रीज छोड़ चुके थे।
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को आईसीसी ने ‘दशक का सबसे बेहतरीन पुरुष’ खिलाड़ी चुना है, इसके लिए विराट कोहली को सर गारफील्ड सोबर्स अवार्ड से सम्मानित किया जायेगा। गौरतलब है कि इस अवधि में विराट कोहली ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 20,396 रन बनाये। इस दौरान उन्होंने कुल मिलाकर सबसे ज्यादा 66 शतक लगाए और सबसे सबसे ज्यादा 94 अर्द्धशतक लगाए। 70 से ज्यादा पारियां खेलने वाले बल्लेबाजों में विराट कोहली का औसत सबसे अधिक 56.97 है। इसके अलावा अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने T20I, ODI और दशक की टेस्ट टीमों की घोषणा की है। भारतीय टीम के पूर्व महान कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को T20I और दशक की ODI टीम का कप्तान चुना गया है। दशक की टी-20 टीम में चार भारतीय खिलाड़ियों को शामिल किया गया है और 3 भारतीय खिलाड़ियों को दशक की वनडे टीम में शामिल किया गया है। दशक की टी-20 टीम में शामिल खिलाड़ी हैं – एम.एस. धोनी, विराट कोहली, रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह। दशक की वनडे टीम में 3 भारतीय खिलाड़ी हैं- एम.एस. धोनी, विराट कोहली, और रोहित शर्मा।
केंद्रीय आयुष और रक्षा राज्य मंत्री श्रीपद नाइक ने 26 दिसंबर, 2020 को डॉ. रूपा चारी लिखित द्वारा एक कोंकणी पुस्तक “Sutranivednachi sutra- ek anbav" का विमोचन किया। यह बुक संजना प्रकाशन द्वारा प्रकाशित की गई है। डॉ. रूपा चारी गोवा में कॉम्परिंग के क्षेत्र में एक जानी-मानी हस्ती हैं। यह पुस्तक इस क्षेत्र में अपना करियर बनाने के इच्छुक युवाओं की मदद करेगी। यह सहज कला है; आप किसी भी वर्ग के होने से उसका पोषण नहीं करते हैं। उचित अध्ययन के साथ, आपको हमेशा सतर्क रहना होगा, क्योंकि दर्शकों और स्पीकर के बीच की कड़ी है।
संयुक्त राज्य अमेरिका ने 2026 के अंत तक चंद्रमा पर पहला परमाणु रिएक्टर स्थापित करने की योजना तैयार की है। अमेरिकी ऊर्जा विभाग नासा के सहयोग से 2021 की शुरुआत में, इसके डिजाइन का प्रस्ताव रखेगा। साथ ही यह हाल ही में व्हाइट हाउस के निर्देश के बाद और अधिक गति मिली है। पद से हटने वर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 16 दिसंबर को "अंतरिक्ष परमाणु ऊर्जा और संचालन की राष्ट्रीय रणनीति (National Strategy for Space Nuclear Power and Propulsion)" जारी की है। इसके तहत उन्होंने नासा को 2027 तक चंद्र सतह प्रदर्शन के लिए विखंडन सतह शक्ति परियोजना शुरू करने के लिए कहा, जिसमें 40 किलोवाट-इलेक्ट्रिक की पॉवर रेंज और अधिक निरंतर लुनार उपस्थिति और मंगल की खोज का समर्थन करने की उच्च क्षमता है।
केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने असम में अनेक विकास परियोजनाओं की शुरूआत की। श्री अमित शाह ने गुवाहाटी में न्यू मेडिकल कॉलेज की आधारशिला रखी। करीब 850 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह गुवाहाटी शहर का दूसरा मेडिकल कॉलेज होगा। श्री शाह ने असम के अलग अलग हिस्सों में बनने वाले नौ विधि कॉलेजों की आधारशिला भी रखी। साथ ही उन्होने अहुम दर्शन योजना के अंतर्गत 8000 नामघरों को (असम की पारंपरिक वैष्णवी मठ के तहत) वित्तीय अनुदान भी वितरित किया। इस अवसर पर असम के मुख्यमंत्री श्री सर्बानंद सोनोवाल और उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी भी उपस्थित थे।
असम सरकार ने 28 दिसंबर को सभी राज्य-संचालित मदरसों को बंद करने के लिए एक बिल पेश किया है। इस बिल के अनुसार असम सरकार द्वारा चलाए रहे सभी मदरसों को 1 अप्रैल, 2021 से बंद कर दिया जायेगा, गौरतलब है कि राज्य सरकार इन मदरसों को सामान्य स्कूलों में परिवर्तित करेगी। इस बिल नाम Assam Repealing Bill, 2020 है। इस बिल को शिक्षा मंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पेश किया था। हालांकि, विपक्ष ने इस बिल के खिलाफ आपत्ति जताई है।
हाल ही में वैज्ञानिकों ने ‘सन रोज़’ एक नई प्रजाति की खोज की है, इसका नाम पोर्तुलाका लालजी है। यह पूर्वी घाट में पाया जाने वाला एक जंगली ‘सन रोज’ है। पोर्तुलाका लालजी की खोज आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले में की गई थी। इसका नाम लाल जी सिंह के नाम पर रखा गया है। वह बोटैनिकल सर्वे ऑफ़ इंडिया के एक प्रख्यात वनस्पतिशास्त्री थे। IUCN की संकटग्रस्त प्रजातियों की सूची में इसे “डेटा डेफिसिएंट” श्रेणी के अंतर्गत रखा गया है। पोर्तुलाका लालजी की रूपात्मक विशेषताएं पोर्टुलाका जीनस की अन्य प्रजातियों से अलग है। पोर्तुलाका लालजी के फूल लाल-गुलाबी रंग के होते हैं और यह लगभग 0.5 मिलीमीटर के होते हैं। ये पौधे चट्टानी दरारों में 1,800 मीटर की ऊंचाई पर पाए जाते हैं। उन्हें सन रोज श्रेणी के तहत वर्गीकृत किया जाता है क्योंकि वे तेज धूप में फूलते हैं।
प्रख्यात नृत्य इतिहासकार और आलोचक सुनील कोठारी का 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्हें वर्ष 2001 में चौथे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। उन्होंने भारतीय शास्त्रीय नृत्यों पर 20 पुस्तकें लिखीं और भरतनाट्यम, कत्थक तथा मणिपुरी नृत्य रूपों पर विस्तार से लिखा। "सत्रिया: असम का शास्त्रीय नृत्य", पर उनके विद्वतापूर्ण कार्य, ने राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर नृत्य की बेहतर समझ विकसित करने में मदद की।इनके अन्य उल्लेखनीय योगदानों में भारतीय नृत्य में नई दिशाएँ और कुचिपुड़ी भारतीय शास्त्रीय नृत्य कला शामिल हैं।इन्हें संगीत नाटक अकादमी के सदस्य के रूप में चुना गया था।
© 2021 RajasthanGyan All Rights Reserved.