Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Tricks
Facts

4 December 2022

राष्ट्रपति ने वर्ष 2021 और 2022 के लिये राष्ट्रीय दिव्यांगजन सशक्तिकरण पुरस्कार प्रदान किये

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में एक समारोह में वर्ष 2021 और 2022 के लिए दिव्‍यांगों के सशक्तिकरण के लिए उल्‍लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों, संस्थानों और संगठनों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। 2021 के लिए 25 और 2022 के लिए 29 व्यक्तियों, संस्थानों तथा संगठनों को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों तथा दिव्‍यांग व्यक्तियों के सशक्तिकरण की दिशा में उल्‍लेखनीय कार्यों के लिए पुरस्कार प्रदान किए गए। ये पुरस्कार सर्वश्रेष्ठ दिव्यांगजन, श्रेष्ठ दिव्यांगजन, श्रेष्ठ दिव्यांग बालक तथा बालिका, दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण की दिशा में काम करने वाले सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति और सर्वश्रेष्ठ पुनर्वास पेशेवर कार्यकर्ता सहित विभिन्न श्रेणियों में दिए गए।

भारत ने दिसंबर 2022 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता ग्रहण की

विदेश मंत्रालय के अनुसार भारत ने दिसंबर के महीने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता ग्रहण की है। भारत एक महीने के लिए यूएनएससी का अध्यक्ष होगा क्योंकि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के अस्थाई सदस्य के रूप में भारत का 2 साल का कार्यकाल 31 दिसंबर 2022 को समाप्त हो रहा है। भारत 01 जनवरी 2021 को यूएनएससी का अस्थाई सदस्य बन गया। इसके 2 साल के कार्यकाल के दौरान भारत दूसरी बार यूएनएससी का अध्यक्ष बना है। इससे पहले भारत अगस्त 2021 में अध्यक्ष बना था।

अमरीका में भारत के राजदूत ने गूगल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुंदर पिचाई को पद्म भूषण से सम्मानित किया

अमरीका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू ने सैन फ्रांसिस्को में गूगल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुंदर पिचाई को पद्म भूषण प्रदान किया है। इस वर्ष के शुरू में सुंदर पिचाई को भारत सरकार की ओर से पद्म भूषण देने की घोषणा की गई थी। पद्म भूषण भारत के सर्वश्रेष्ठ नागरिक पुरस्कारों में से एक है। यह पुरस्कार व्यापार और उद्योग श्रेणी में प्रदान किया गया है। पुरस्कार प्राप्त करने के बाद सुंदर पिचाई ने कहा भारत मेरा एक हिस्सा है और मैं जहां भी जाता हूं इसे अपने साथ ले जाता हूं।

मोहन मानसिगानी ब्रिटेन के 'ऑफिसर ऑफ द मोस्ट एक्सीलेंट ऑर्डर' से सम्मानित

भारतीय मूल के व्यवसायी और सामाजिक कार्यकर्ता, मोहन मानसिगानी को लंदन के बकिंघम पैलेस में अलंकरण समारोह में ब्रिटेन के 'ऑफिसर ऑफ द मोस्ट एक्सीलेंट ऑर्डर' से सम्मानित किया गया है। ये सम्मान स्वास्थ्य क्षेत्र में उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए प्रदान किया गया है। श्री मानसिगानी को वित्त बाज़ार में विशेष अनुभव के लिए और एक रचनात्मक वित्त निदेशक के रूप में जाना जाता है। उन्होंने कैजुअल डाइनिंग ग्रुप की स्थापना में प्रमुख भूमिका निभाई है।

विक्रम संपत द्वारा लिखी गई ‘Bravehearts of Bharat: Vignettes from Indian History’ का विमोचन

विक्रम संपत (पेंगुइन) द्वारा 'ब्रेव हार्ट्स ऑफ भारत, विग्नेट्स फ्रॉम इंडियन हिस्ट्री', पुरुषों और महिलाओं की 15 कहानियों और उनकी स्वतंत्रता और साहस की अदम्य भावना का संकलन, 25 नवंबर, 2022 को राष्ट्रीय राजधानी में लॉन्च किया गया था।

भारत-बांग्लादेश संबंधों का जश्न मनाने वाला पहला सिलहट-सिलचर महोत्सव शुरू

भारत और बांग्लादेश के पड़ोसी क्षेत्रों के बीच घनिष्ठ सांस्कृतिक संबंधों का जश्न मनाने वाले पहले सिलहट-सिलचर महोत्सव का असम की बराक घाटी में उद्घाटन किया गया। दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने के प्रयास में, केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के तत्वावधान में बांग्लादेश फाउंडेशन फॉर रीजनल स्टडीज के सहयोग से इंडिया फाउंडेशन द्वारा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। सिलहट और बराक घाटी के बीच ऐतिहासिक संबंधों के सिलसिले में ये कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। वर्ष 1874 से 1947 के दौरान सिलहट असम का एक भाग था और इससे पहले अविभाजित बंगाल का हिस्‍सा था। असम सरकार को उम्‍मीद है कि इस मेले के माध्‍यम से व्‍यापारिक और सांस्‍कृतिक तथा ऐतिहासिक आदान-प्रदान का अवसर मिलेगा।

कर्तव्य पथ पर हुआ पहली बार ‘दिव्य कला मेले’ का आग़ाज़

दिल्ली के इंडिया गेड के कर्तव्य पथ पर दिव्य कला मेले का केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने उद्घाटन किया। 2 से 7 दिसंबर, 2022 तक सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय देश भर के दिव्यांग उद्यमियों/कारीगरों के उत्पादों और शिल्प कौशल का प्रदर्शन करने के लिए 'दिव्य कला मेला' का आयोजन कर रहा है। यह कार्यक्रम आगंतुकों को जम्मू और कश्मीर एवं पूर्वोत्तर राज्यों सहित देश के विभिन्न भागों के जीवंत उत्पादों, हस्तशिल्प, हथकरघा, एम्ब्रोएडरी के काम और डिब्बाबंद खाद्य पदार्थ आदि को एक साथ देखने का अनुभव प्रदान करेगा।यह मेला सभी के लिए 'वोकल फॉर लोकल' और दिव्यांग शिल्पकारों द्वारा अपने अतिरिक्त संकल्प के से बनाए गए उत्पादों को देखने और खरीदने का अवसर प्रदान करेगा।

रक्षा सचिव गिरिधर अरमाने ने चेन्नई में पहले तटीय सुरक्षा सम्मेलन का उद्घाटन किया

रक्षा सचिव गिरिधर अरमाने ने 1 दिसंबर 2022 को चेन्नई में कोलंबो सिक्योरिटी कॉन्क्लेव के तत्वावधान में भारतीय तटरक्षक द्वारा आयोजित पहले तटीय सुरक्षा सम्मेलन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर महानिदेशक, भारतीय तटरक्षक वी एस पठानिया भी उपस्थित थे। .रक्षा सचिव नेसदस्य देशों से अंतरराष्ट्रीय अपराधों का मुकाबला करने के लिए ठोस उपाय करने और समुद्र को सुरक्षित बनाने के लिए चिन्हित क्षेत्रों को संबोधित करने का आह्वान किया। दो दिवसीय (1-2 दिसंबर) सम्मेलन में भारत, मालदीव, श्रीलंका और मॉरीशस के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सम्मेलन का विषय तटीय सुरक्षा के लिए सहयोगात्मक प्रयास था। सम्मेलन में तटीय सुरक्षा खतरे, सहयोगी प्रतिक्रिया, अंतरराष्ट्रीय समुद्री कानून और सशक्त एजेंसियों की भूमिका, तटीय सुरक्षा के लिए तकनीकी समाधान आदि सहित कई मुद्दों पर चर्चा की गई।

संजय कुमार को स्कूल शिक्षा विभाग का सचिव नियुक्त किया गया

संजय कुमार ने 1 दिसंबर, 2022 को शास्त्री भवन, नई दिल्ली में स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग के सचिव के रूप में पदभार ग्रहण किया। 1990 बैच के बिहार कैडर के आईएएस अधिकारी संजय कुमार, युवा मामलों और खेल मंत्रालय के युवा मामलों के विभाग के पूर्व सचिव थे। उन्होंने अनीता करवाल का स्थान लिया।

पंजाब नेशनल बैंक के कार्यकारी निदेशक के रूप में एम परमासिवम की नियुक्ति को मंजूरी

केन्द्रीय कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने 1 दिसंबर, 2022 से तीन साल की अवधि के लिए सरकारी स्वामित्व वाले पंजाब नेशनल बैंक के कार्यकारी निदेशक के रूप में एम परमासिवम की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। एम परमासिवम एक कृषि स्नातक हैं। उन्होंने 1990 में केनरा बैंक में एक कृषि विस्तार अधिकारी के रूप में अपना करियर शुरू किया और विभिन्न पदों पर 32 वर्षों तक अपनी सेवाएं दी है।

प्रशांत कुमार AAAI के नए अध्यक्ष चुने गए

ग्रुपएम मीडिया (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड के दक्षिण एशिया के सीईओ प्रशांत कुमार को एडवरटाइजिंग एजेंसीज एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एएएआई) का अध्यक्ष चुना गया है। उन्हें उद्योग में 25 से अधिक वर्षों का अनुभव है। GroupM में शामिल होने से पहले, उन्होंने Pepsi, The Hindu, The Media Edge, और McCan Erickson में पदों पर कार्य किया। उन्होंने 2020 से 2022 तक AAAI के उपाध्यक्ष के रूप में कार्य किया है।

भारत-अमेरिका सैन्य अभ्यास के दौरान 4 अमेरिकी सैनिकों ने नंदा देवी पर चढ़ाई की

उत्तराखंड में भारत-अमेरिका सैन्य अभ्यासयुद्ध अभ्यास’ के 18वें संस्करण के दौरान चार अमेरिकी अधिकारियों ने हिमालय की सबसे ऊंची चोटियों में से एक नंदा देवी पर चढ़ाई की। कैप्टन सेरुति, लेफ्टिनेंट रसेल, लेफ्टिनेंट ब्राउन और लेफ्टिनेंट हैक ‘युद्ध अभ्यास’ के दौरान चढ़ाई करने वाले पहले चार अमेरिकी सेना अधिकारी बने। कंचनजंगा के बाद नंदा देवी भारत का दूसरा सबसे ऊँचा पर्वत है, और पूरी तरह से भारत के भीतर स्थित है (कंचनजंगा भारत और नेपाल की सीमा पर है)। यह उत्तराखंड राज्य (चमोली जिला) में है। यह दुनिया की 23वीं सबसे ऊंची चोटी है। नंदा देवी चोटी गढ़वाल हिमालय का एक हिस्सा है। भारत और अमेरिका के बीच 18वां संयुक्‍त सैन्‍य युद्ध अभ्‍यास उत्‍तराखंड के औली जिले में समाप्‍त हो गया। पिछला अभ्यास अक्टूबर 2021 में अमेरिका में अलास्‍का के संयुक्त बेस एल्मडॉर्फ रिचर्डसन में आयोजित किया गया था।

रोल्स-रॉयस ने हाइड्रोजन एयरक्राफ्ट इंजन बनाया

रोल्स-रॉयस और ईज़ी जेट कंपनी ने पहली बार ऐसा एयरक्राफ्ट इंजन बनाया है, जो हाइड्रोजन फ्यूल पर चलेगा। यानी यह दुनिया का पहला हाइड्रोजन फ्यूल से चलने वाला एयरक्राफ्ट इंजन है। इसका सफल परीक्षण स्कॉटलैंड के ओर्कनी आइलैंड के बोसकोम्ब डाउन की सरकारी टेस्ट फैसिलिटी में किया गया। रोल्स-रॉयस ने इस काम के लिए AE 2100-A टर्बोप्रोप इंजन का इस्तेमाल किया। जिसे उन्होंने हाइड्रोजन फ्यूल तकनीक के अनुसार बदला था। आमतौर पर यह इंजन नागरिक और मिलिट्री जेट्स में इस्तेमाल किया जाता है। हाइड्रोजन फ्यूल की मदद से एविएशन कंपनियां कार्बन उत्सर्जन कम करेंगी।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने SIPCOT औद्योगिक पार्क का उद्घाटन किया

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने पेराम्बलूर जिले के एरैयुर में सिपकॉट औद्योगिक पार्क का उद्घाटन किया और वहां फीनिक्स कोठारी फुटवियर पार्क की आधारशिला रखी। यह पेरम्बलूर के औद्योगिक रूप से पिछड़े जिले में पहला SIPCOT (तमिलनाडु राज्य उद्योग संवर्धन निगम लिमिटेड) औद्योगिक पार्क है। चेन्नई-तिरुचि राष्ट्रीय राजमार्ग पर एरैयूर में 243.49 एकड़ में स्थापित पार्क कोयम्बटूर, पेरम्बलुर, मदुरै, वेल्लोर और तिरुवल्लूर जिलों में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए 2022-23 के लिए सरकार की घोषणा का पालन करता है।

लद्दाख में चांगथांग क्षेत्र में पहला डार्क नाइट स्काई रिजर्व तैयार हो रहा

लद्दाख में चांगथांग क्षेत्र के हानले गांव में पहला डार्क नाइट स्काई रिजर्व तैयार किया जा रहा है। हानले में आसमान में तारों को देखने के लिए लगभग 18 स्थानों पर शक्तिशाली टेलिस्कॉप लगाए जाएंगे।

3 भारतीय मूल की महिला वैज्ञानिक ऑस्ट्रेलिया की “एसटीईएम की सुपरस्टार” में शामिल

60 वैज्ञानिकों, प्रौद्योगिकीविदों, इंजीनियरों और गणितज्ञों में तीन भारतीय मूल की महिलाओं को ऑस्ट्रेलिया के 'एसटीईएम के सुपरस्टार' के रूप में चुना गया है। यह एक पहल है जिसका उद्देश्य वैज्ञानिकों के बारे में समाज की लैंगिक धारणाओं को तोड़ना है। 2022 में, एसटीईएम के सुपरस्टार के रूप में पहचाने जाने वालों में तीन भारतीय मूल की महिलाएं शामिल हैं- नीलिमा कादियाला, डॉ. एना बाबूरामनी और डॉ. इंद्राणी मुखर्जी। इसमें भारतीयों के अलावा श्रीलंकाई मूल की महिला वैज्ञानिकों को भी चुना गया है। प्रत्येक वर्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी ऑस्ट्रेलिया (STA), जो इस क्षेत्र में देश का शीर्ष निकाय है और 105,000 से अधिक वैज्ञानिकों और प्रौद्योगिकीविदों का प्रतिनिधित्व करता है, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित (STEM) में कार्यरत 60 ऑस्ट्रेलियाई विशेषज्ञों का चुनाव करता है।

भारतीय निशानेबाज रुद्रांक्‍क्ष पाटिल को मिस्र के काहिरा में इंटरनेशनल शूटिंग स्‍पोर्ट्स फेडरेशन प्रेसिडेंट कप का खिताब

भारतीय निशानेबाज रुद्रांक्‍क्ष पाटिल ने मिस्र के काहिरा में आयोजित इंटरनेशनल शूटिंग स्‍पोर्ट्स फेडरेशन- आई.एस.एस.एफ. प्रेसिडेंट कप का खिताब जीत लिया है। रुद्रांक्क्ष ने 10 मीटर एयर रायफल प्ले ऑफ में इटली के डेनिलो सोलाजो को 16-8 से पराजित किया। आईएसएसएफ संघ के 42 सदस्‍य देशों के खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं। 18 वर्षीय रुद्रांक्‍क्ष पाटिल ने इस साल अक्‍टूबर में काहिरा में हुए आईएसएसएफ राइफल पिस्‍टल विश्‍व चैंपियनशिप 2022 में पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल में स्‍वर्ण पदक जीतकर 2024 पेरिस ओलंपिक के लिए भारत का पहला कोटा भी हासिल कर लिया है।

उन्‍नति हुड्डा बैडमिंटन एशिया जूनियर चैंपियनशिप में 17 वर्ष से कम उम्र के महिला सिंगल्‍स में पहुंचने वाली पहली भारतीय बनीं

बैडमिंटन में भारत की उन्‍नति हुड्डा ने इतिहास रच दिया है। उन्‍नति बैडमिंटन एशिया जूनियर चैंपियनशिप 2022 में 17 वर्ष से कम उम्र के महिला सिंगल्‍स में पहुंचने वाली पहली भारतीय बन गई हैं। उन्‍होंने कल थाइलैंड के नॉन्‍थापुरी में जापान की मियोन योकाउची को 21-8, 21-17 से पराजित किया। खिताबी मुकाबले में उन्‍नति का मुकाबला थाईलैंड की सारुनरक वितिदसरन से होगा। 15 वर्ष से कम उम्र के पुरुष सिंगल्‍स में अनीश थोपानी और 17 वर्ष से कम उम्र के पुरुष डबल्‍स में अर्श मोहम्‍मद और संस्‍कार सारस्‍वत की जोड़ी भी फाइनल में पहुंच गई है।

देश के पहले राष्‍ट्रपति डॉ० राजेन्‍द्र प्रसाद की 138वीं जयंती

राष्‍ट्र, देश के पहले राष्‍ट्रपति डॉ० राजेन्‍द्र प्रसाद की 138वीं जयंती पर श्रद्धाजंलि अर्पित कर रहा है। उनका जन्म 3 दिसंबर, 1884 को बिहार के सीवान जिले के जीरादेई गांव में हुआ था। कानून की पढ़ाई करने के बाद राजेंद्र प्रसाद भारतीय स्वाधीनता आंदोलन के दौरान भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में शामिल हुए और बिहार प्रदेश के एक बड़े नेता के रूप में उभरे। महात्मा गांधी से प्रभावित राजेंद्र बाबू 1931 के 'नमक सत्याग्रह' और 1942 के 'भारत छोड़ो आंदोलन' में भी शामिल हुए थे। राजेंद्र बाबू देश के पहले राष्ट्रपति बने। राजेंद्र प्रसाद देश के एकलौते राष्ट्रपति हैं जो लगातार दो बार राष्ट्पति चुने गए. वह 12 सालों तक राष्ट्रपति रहे।

विश्व विकलांग दिवस

हर साल 3 दिसंबर को दुनियाभर में ‘विश्व दिव्यांग दिवस’ मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का अहम मकसद है दिव्यांगों के प्रति लोगों के व्यवहार में बदलाव लाना और उनमें उनके अधिकारों के प्रति जागरुकता लाना। हर साल इस दिन दिव्यांग के विकास, कल्याण, समाज में उन्हें बराबरी का दर्जा देने पर गहन चर्चा की जाती है। भारत में 2011 की जनगणना के आंकड़ों के अनुसार विकलांग लोगों की संख्या लगभग 26.8 मिलियन है, यह जनसंख्या देश की कुल आबादी का 2.21 प्रतिशत है। हालांकि विकलांगता के मुद्दों पर काम कर रहे विकलांग अधिकार कार्यकर्ताओं और शिक्षाविदों के अनुसार जनगणना में ये संख्या वास्तविक संख्या का बहुत छोटा सा हिस्सा है। वर्ष 2022 के लिए विकलांग व्यक्तियों का अंतरराष्ट्रीय दिवस की थीम “समावेशी विकास हेतु परिवर्तनकारी समाधान” रखी गयी है।

Start Quiz! PRINT PDF

« Previous Next Affairs »

Notes

Notes on many subjects with example and facts.

Notes

QUESTION

Find Question on this Topic and many other subjects

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Download

Here you can download Current Affairs Question PDF.

Download

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.