व्लादिमीर पुतिन ने चौथी बार रूस के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।
सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार के उस कानून को रद्द कर दिया जिसमें पूर्व मुख्यमंत्रियों को उम्रभर सरकारी बंगला देने का प्रावधान था। कोर्ट ने कहा पूर्व मुख्यमंत्री आम आदमी जैसे हैं, इसलिए उन्हें बंगले खाली करने होंगे। जस्टिस रंजन गोगोई की बेंच ने उप्र सरकार के कानून को रद्द करते हुए कहा, यह कानून समानता के अधिकार के खिलाफ है और मनमाना है। उप्र मिनिस्टर्स(सैलरीज,अलाउंसेज और मिसलेनियस प्राविजंस) एक्ट, 1981 की धारा 4(3) से लगता है कि यह खास तरह के नागरिकों का वर्ग बनाती है। यह असंवैधानिक है।
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या ने पीएम नरेंद्र मोदी, भाजपाध्यक्ष अमित शाह व बीएस येड्डियूरप्पा को 100 करोड़ का मानहानि नोटिस भेजा है।
आइआइटी कानपुर के विशेषज्ञों ने कृत्रिम लिवर बनाने में सफलता प्राप्त की है। जापान के वैज्ञानिकों, इंस्टीट्यूट आफ लिवर एंड बाइलरी साइंसेज दिल्ली और बायोटेक्नोलाॅजी विभाग के साथ आइआइटी ने आर्टिफिशियल बायो लिवर बनाया है।
नार्वे के स्वामित्व वाला लग्जरी जहाज वाइकिंग सन दुनिया की सबसे बड़ी समुद्री यात्रा 31 अगस्त 2019 से ग्रीनविच की थेम्स नदी से शुरू करेगा और 245 दिन में 59 देशों की यात्रा के बाद 2 मई, 2020 को वापस लौटेगा। इस दौरान यह भारत के तीन पोट गोवा, कोचिन और मुंबई से गुजरेगा।
नीति आयोग और गूगल ने आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस और मशीन लर्निग इकोसिस्टम बनाने के लिए हाथ मिलाया है। नीति आयोग राष्ट्रीय डेटा एंड एनालिटिक्स पोर्टल के साथ एआइ पर राष्ट्रीय रणनीति विकसित कर रहा है। नीति आयोग के मुख्यकार्यकारी अधिकारी अमिताभ कांत है।
फ्रेशिया बैंक और न्यू वर्ल्ड वेल्थ की रिपोर्ट के मुताबिक, अगले 10 साल में भी भारतीयों की निजी संपत्ति में सबसे ज्यादा 200% का इजाफा होगा। इसी के साथ भारतीयों की कुल निजी संपत्ति 16 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा हो जाएगी।