सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायधीश रंजन गोगोई पर 35 वर्षीय महिला ने यौन शोषण के आरोप लगाये हैं, मुख्य न्यायधीश के विरुद्ध यौन शोषण के इस मामले के लिए सर्वोच्च न्यायालय ने 20 अप्रैल, 2019 को विशेष बेंच का गठन किया है, इस बेंच में रंजन गोगोई, अरुण मिश्र तथा संजीव खन्ना शामिल हैं। 19 अप्रैल, 2019 को मुख्य न्यायधीश के आवासीय कार्यालय में कार्य करने वाली कनिष्ठ न्यायालय सहायक ने सर्वोच्च न्यायालय के 22 न्यायधीशों को पत्र लिखकर मुख्य न्यायधीश रंजन गोगोई पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। जस्टिस रंजन गोगोई का जन्म 18 नवम्बर, 1954 को हुआ था, वे असम के निवासी हैं। वे असम के पूर्व मुख्यमंत्री केशब चन्द्र गोगोई के पुत्र हैं।
अंतर्राष्ट्रीय फ्लीट रिव्यु 2019 में दो भारतीय पोत – स्टील्थ गाइडेड मिसाइल डिस्ट्रॉयर आईएनएस कोलकाता तथा आईएनएस शक्ति हिस्सा लेंगे। इसका आयोजन चीन के किंगदाओ में 23 अप्रैल, 2019 को किया जाएगा। इस कार्यक्रम में चीन की राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी शिरकत करेंगे। इसका आयोजन चीनी नौसेना (People’s Liberation Army Navy) की 70वीं वर्षगाँठ के असवर पर किया जा रहा है। आईएनएस कोलकाता में आधुनिकतम हथियारों से सुसज्जित है, इसमें विभिन्न किस्म के खतरों को भांपने के लिए राडार लगे हुए हैं। आईएनएस शक्ति सबसे बड़े टैंकरों में से एक है। यह 15,000 टन तरल पदार्थ तथा 500 टन ठोस सामग्री ले जाने में सक्षम है। अंतर्राष्ट्रीय फ्लीट रिव्यु नौसैनिक पोत, एयरक्राफ्ट तथा पनडुब्बियों की परेड है।
भारत की जैव वैज्ञानिक गगनदीप कांग फेलो ऑफ़ द रॉयल सोसाइटी के 359 वर्ष के इतिहास में शामिल की जाने वाली पहली भारतीय महिला बनीं। कांग को बच्चों में होने वाले संक्रमण के अनुसन्धान के लिए जाना जाता है। उन्होंने रोटावायरस तथा टाइफाइड के स्वदेशी टीके के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। गगनदीप कांग वेल्लोर के क्रिस्चियन मेडिकल कॉलेज में प्रोफेसर हैं। वे वर्तमान में फरीदाबाद में ट्रांसलेशनल हेल्थ साइंस एंड टेक्नोलॉजी इंस्टिट्यूट में कार्यकारी निदेशक के रूप में कार्य कर रहीं हैं। 2016 में उन्हें जन स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्य करने के लिए जीव विज्ञान में इनफ़ोसिस प्राइज से सम्मानित किया गया था। रॉयल सोसाइटी ऑफ़ लन्दन द्वारा गणित, इंजीनियरिंग विज्ञान तथा चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए फेलोशिप ऑफ़ द रॉयल सोसाइटी प्रदान की जाती है, यह एक प्रकार का पुरस्कार है। इसकी शुरुआत वर्ष 1663 में हुई थी। अब तक यह फेलोशिप इसाक न्यूटन (1672), चार्ल्स डार्विन (1839), माइकल फैराडे (1824), अर्नेस्ट रदरफोर्ड (1903), श्रीनिवास रामानुजन (1918), अल्बर्ट आइंस्टीन (1921), सुब्रमन्यन चंद्रशेखर (1944), एलन टूरिंग (1951), स्टीफन हॉकिंग (1974), अजय कुमार सूद (2015), एलोन मस्क (2018) को प्रदान की जा चुकी है।
भारतीय नौसेना ने मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स में गाइडेड मिसाइल विध्वंसक पोत ‘इंफाल’ का जलावतरण किया। इसे देश में ही डिजायन और निर्मित किया गया है। ‘प्रोजेक्ट 15ब्रेवो’ के तहत यह तीसरा पोत है। इससे पहले 2015 में ‘विशाखापट्टनम’ और 2016 में ‘मोर्मूगाओ’ का जलावतरण किया गया था। तीनों पोत 2021 से नौसेना का हिस्सा बनना शुरू हो जाएंगे।
संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की राजधानी अबू धाबी में पहले हिंदू मंदिर की नींव रखी गई। मंदिर की आधारशिला रखने के लिए शनिवार को हुए धार्मिक आयोजन में हजारों की संख्या में भारतीय मौजूद थे। बोचासंवासी श्री अक्षर-पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था (बीएपीएस) के प्रमुख महंत स्वामी महाराज ने इस आयोजन का संचालन किया। मंदिर का निर्माण इसी संस्था द्वारा कराया जा रहा है। पूजा के बाद पवित्र की गई गुलाबी ईंटों से मंदिर की नींव रखी गई। ये ईंट राजस्थान से यहां लाई गई थीं। आयोजन के दौरान यूएई में भारत के राजदूत नवदीप सूरी भी मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि 2015 में मोदी की पहली यूएई यात्र के दौरान यहां की सरकार ने मंदिर बनाने की योजना को मंजूरी दी थी।
साल 1984 की भोपाल गैस त्रसदी में हजारों लोगों की मौत हुई थी और लाखों लोग प्रभावित हुए थे। यह 20वीं सदी में हुई दुनिया की सबसे ‘बड़ी औद्योगिक दुर्घटनाओं’ में से एक है। यह जानकारी संयुक्त राष्ट्र (यूएन) की एक रिपोर्ट में दी गई है। रिपोर्ट में चेतावनी देते हुए कहा गया है कि हर साल 27.8 लाख श्रमिक व्यावसायिक दुर्घटनाओं और काम से संबंधित बीमारियों से मारे जाते हैं। संयुक्त राष्ट्र की श्रम एजेंसी अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (आइएलओ) की ओर से जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि साल 1984 में मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में यूनियन कार्बाइड के कीटनाशक संयंत्र से कम से कम 30 टन मिथाइल आइसोसाइनेट गैस का रिसाव हुआ था। इस हादसे में छह लाख से अधिक श्रमिक और आसपास रहने वाले लोग भी प्रभावित हुए थे।
महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी के मामले में ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या और लोकेश राहुल पर जुर्माना लगा है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के लोकपाल डीके जैन ने आदेश में कहा है कि दोनों खिलाडियों को भारत के वीर एप के जरिये अर्धसैनिक बलों की 10 विधवाओं को एक-एक लाख रुपये देने होंगे। इसके अलावा दोनों को भारतीय दृष्टिबाधित क्रिकेट संघ को 10-10 लाख देने होंगे। यदि दोनों आदेश जारी होने के चार हफ्ते के अंदर ऐसा करने में विफल रहते हैं तो बीसीसीआइ दोनों खिलाड़ियों की मैच फीस में से यह राशि काट सकती है।
अब तक112 आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर से 20 राज्य तथा केंद्र शासित प्रदेश जुड़ चुके हैं। 28 नवम्बर, 2018 को हिमाचल प्रदेश के मंडी नगर में 112 एकल आपातकालीन नंबर लांच किया गया था। बाद में इसे अन्य राज्यों में भी लांच किया गया। इस फ़ोन नंबर को आपातकालीन प्रतिक्रिया समर्थन प्रणाली (ERSS) के तहत लांच किया गया था। अब इस नंबर को आंध्र प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, केरल, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, गुजरात, पुदुचेरी, लक्षद्वीप, अंदमान, दादर व नगर हवेली, दमन व दिउ तथा जम्मू-कश्मीर में लांच किया जा चुका है। इस फ़ोन नंबर पर किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सहायता प्राप्त की जा सकती है। 112 नंबर में पुलिस (100), आगजनी (101), स्वास्थ्य (108) तथा महिला सुरक्षा (1090) इत्यादि आपातकालीन सेवाओं को एकीकृत किया है। 112 आपातकालीन फ़ोन नंबर अमेरिका के आपातकालीन नंबर 911 की तर्ज़ पर शुरू किया गया है।
संयुक्त राज्य न्याय विभाग ने हाल ही में रोबर्ट मुएलर की रिपोर्ट जारी की है, इसमें 2016 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में रूस की भूमिका की छानबीन की गयी है। 448 पन्नों की इस रिपोर्ट में 22 महीनों की छानबीन का विस्तृत विवरण दिया गया है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने छानबीन में बाधा पहुंचाई।राष्ट्रपति ट्रम्प की चुनाव प्रचार टीम जानती थी कि उन्हें चुनाव में रूस के हस्तक्षेप से लाभ हो सकता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि रूस सरकार ने 2016 के राष्ट्रपति चुनाव को गलत तरीके से हस्तक्षेप करके प्रभावित करने का प्रयास किया। परन्तु यह स्पष्ट नहीं है कि इसमें राष्ट्रपति ट्रम्प अथवा अन्य किसी अमेरिकी की मिलीभगत थी।
केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 2020 से 10वीं कक्षा के छात्रों को परीक्षा में आवर्धक लेंस (magnifying glass) तथा पोर्टेबल विडियो आवर्धक के उपयोग को मंज़ूरी देने का फैसला किया है। बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया कि किसी विशेष आवश्यकता वाले बच्चे को स्कूल में दाखिला लेने से वंचित नही रखा जा सकता। बोर्ड ने 2020 तक सभी शिक्षण संस्थानों, हॉस्टल, पुस्तकालयों तथा प्रयोगशालाओं को दिव्यांग छात्रों के लिए भी सुगम बनाने के लिए कहा है। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) देश में सार्वजनिक तथा निजी स्कूलों के लिए एक राष्ट्रीय स्तर का शिक्षा बोर्ड है। वर्तमान में सीबीएसई के अंतर्गत 19,316 स्कूल भारत में तथा 211 स्कूल 28 देशों में जुड़े हुए हैं। इसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।
स्कूली बच्चों के सीखने की क्षमता बेहतर बनाने के लिए पाठ्यक्रम में कटौती के फैसले पर अमल शुरू हो गया है। एनसीईआरटी ने नौवीं से लेकर बारहवीं तक के कई विषयों के पाठ्यक्रम में दस फीसद से ज्यादा की कटौती की है। इन कक्षाओं के विषयों के पाठ्यक्रम को औसतन 15 से 16 पाठ तक ही रखे जाने की सहमति दी है।
जलियांवाला बाग नरसंहार के बारे में 100 साल पुरानी क्लासिक पंजाबी कविता के अंग्रेजी अनुवाद वाली एक किताब ‘खूनी वैशाखी’ अबू धाबी में जारी की गई है और यूएई के भारत के राजदूत नवदीप सिंह सूरी द्वारा इसकी सराहना की गई है।इसका अनुवाद श्री सूरी ने किया था, जिनके दादा, क्रांतिकारी कवि और उपन्यासकार नानक सिंह थे, जो जलियांवाला बाग से बचने वाले पीड़ित थे, उन्होंने 13 अप्रैल 1919 को जलियांवाला बाग हत्याकांड के गवाह बनने के बाद इसे लिखा था। अमृतसर में हुए जलियांवाला बाग हत्याकांड के 100 वर्षों को चिह्नित करने के लिए इस वर्ष 13 अप्रैल को नई दिल्ली में पुस्तक का विमोचन भी किया गया था।
जलवायु परिवर्तन का असर प्रकृति के हर जीव पर पड़ता है-फिर चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक। न्यूजीलैंड के वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि लुप्तप्राय पक्षी ‘काकापो’(एक विशेष तोता) पर इस बार जलवायु परिवर्तन का सकारात्मक असर पड़ा है। वैज्ञानिकों ने ऐसी संभावना जताई है कि जलवायु परिवर्तन के कारण विश्व के सबसे तेज तोते ‘काकापो’ की आबादी पर उत्साहजनक वृद्धि हुई है। न्यूजीलैंड के काकापो रिकवरी ऑपरेशन के साइंस एडवाइजर एंड्रयू डिग्बी ने कहा कि उड़ने में असक्षम और रात में दिखने वाले इन पक्षियों को लगभग 50 साल पहले ही लुप्तप्राय मान लिया गया था, लेकिन इस साल इनके 249 में से लगभग 75 चूजों के जीवित रहने की उम्मीद है। काकापो एक असाधारण तोता है, जो तीन-चार सालों में उस समय प्रजनन करता है जब न्यूजीलैंड में ‘रिमू’ के पेड़ फलों से लद जाते हैं। काकापो को नाइट पैरेट भी कहा जाता है।
डॉ. आंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी फॉर हैंडीकैप्ड के तीन छात्रों ने आलू के स्टार्च से पॉलीथिन बनाने में सफलता हासिल की है। इसके लिए आलू की चुनिंदा किस्में कुफरी बहार, कुफरी लालिमा, कुफरी चिप्सोना व डीएल-50 हाईब्रिड आलू की प्रजातियों का स्टार्च लिया गया है। उनकी इस रिसर्च को उत्तर प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद ने अनुदानित किया है। इंस्टीट्यूट की बायोटेक्नोलॉजी प्रयोगशाला में पॉलीथिन का प्रयोग सफल होने के बाद अब इसे पेटेंट कराने की तैयारी की जा रही है। बॉयोटेक्नोलॉजी अंतिम वर्ष के छात्र हर्षित सिंह, रजत प्रताप सिंह व हेमंत कुशवाहा ने साल भर के शोध के बाद इस पॉलीथिन को बनाया है। उन्होंने आलू के स्टार्च के साथ साबुन कंपनियों से निकलने वाले वेस्ट प्लास्टिक साइजर के मिश्रण से यह पॉलीथिन बनाई है।
हाल ही में, 158 शिक्षण संस्थानों में 2 लाख से अधिक अतिरिक्त सीटें बनाने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा 4315.15 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दी गई है। 10 प्रतिशत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडव्लूएस) आरक्षण लागू करने के लिए अगले दो वर्षों में अतिरिक्त सीटें बनाई जाएगी।
पद्म भूषण पुरस्कार विजेता यूसुफ हामिद (82), जो सिप्ला फार्मास्युटिकल कंपनी के अध्यक्ष हैं, को यूके की रॉयल सोसाइटी के नए सदस्य की 2019 सूची में सम्मानित किया गया। यह विज्ञान में उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के लिए यूके और कॉमनवेल्थ की एक स्वतंत्र वैज्ञानिक अकादमी है। गुरदयाल बेसरा, मंजुल भार्गव, अनंत पारेख, अक्षय वेंकटेश, गगनदीप कांग अन्य भारतीय वैज्ञानिक है जो सदस्य के रूप में चुने गए थे, गगनदीप कांग ब्रिटेन की रॉयल सोसाइटी के सदस्य के रूप में चयनित होने वाली पहली भारतीय महिला वैज्ञानिक बन गई हैं।
रियाद में भारत के दूतावास में मिशन के उप प्रमुख, डॉ.सुहेल अज़ाज खान को भारतीय गणराज्य के अगले राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया है। वह मध्य प्रदेश के इंदौर से हैं। वह संजीव अरोड़ा की जगह लेंगे।
वी.पी. पाठक ने 16 अप्रैल, 2019 को सदस्य (सामग्री प्रबंधन) रेलवे बोर्ड के रूप में पदभार संभाला। इससे पहले, वह जून 2018 से रेलवे बोर्ड के महानिदेशक (आरएस) और दिसंबर 2016 से चित्तरंजन लोकोमोटिव वर्क्स के महाप्रबंधक के रूप में काम कर रहे थे।
गूगल और एपल ने अपने ऑनलाइन स्टोर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टिकटॉक को हटा दिया। इसके बावजूद न तो इसे इस्तेमाल कर रहे लोगों पर खास फर्क पड़ा और न ही इसे चलाने वाली कंपनी ज्यादा परेशान है। चाइनीज इंटरनेट टेक्नोलॉजी कंपनी बाइट डांस इसकी पेरेंट कंपनी है। उसने घोषणा की है कि अगले तीन साल में वह भारत में 100 करोड़ डॉलर (करीब 7,000 करोड़ रुपए) का निवेश करेगी।