Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Tricks
Facts

साहित्य अकादमी पुरस्कार

साहित्य अकादमी पुरस्कार एक साहित्यिक सम्मान है जिसे साहित्य अकादमी हर साल साहित्यिक कृति को पुरस्कार प्रदान करती है। भारतीय संविधान की 8वीं अनुसूची में शामिल 22 भारतीय भाषाओं के अलावा ये राजस्थानी और अंग्रेज़ी भाषा सहित कुल 24 भाषाओं में प्रदान किया जाता है। पहली बार साहित्य अकादमी पुरस्कार साल 1955 में दिए गए थे।

साहित्य अकादमी पुरस्कार में विजेताओं को एक लाख रुपये नकद राशि और एक ताम्रपत्र दिया जाता है। पुरस्कार की स्थापना के समय पुरस्कार राशि 5 हजार रुपये थी, जो साल 1983 में बढ़ा कर 10 हजार रुपये कर दी गई और साल 1988 में बढ़ा कर इसे 25 हजार रुपये कर दिया गया। इसके बाद साल 2001 से यह राशि 40 हजार रुपये की गई और उसके बाद साल 2003 में यह राशि बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दी गई थी। फिर सरकार ने साल 2009 में इस पुरस्कार की राशि को 50 हजार से बढ़ाकर 1 लाख रुपये कर दिया था।

साहित्य अकादमी संगठन भारतीय भाषाओँ के साहित्य के प्रचार के लिए कार्य करता है, इसकी स्थापना 12 मार्च, 1954 को हुई थी। इसका मुख्यालय दिल्ली में रबिन्द्र भवन में स्थित है।

वर्ष 2022 के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेताओं की सूची

भाषा शीर्षक और शैली लेखक का नाम
असमिया भूल सत्य (लघु कथाएँ) मनोज कुमार गोस्वामी
बोडो संश्रिनी मोदिरा (कविता) रश्मि चौधरी
डोगरी छे रूपक (नाटक) वीना गुप्ता
अंग्रेज़ी ऑल द लाइव्स वी नेवर लिव्ड (उपन्यास) अनुराधा राय
गुजराती घेर जतन (आत्मकथात्मक निबंध) गुलाम मोहम्मद शेख
हिंदी तुमड़ी के शब्द, कविता-संग्रह बद्री नारायण
कन्नडा बहुतवाद भारत मट्टु बुद्ध तात्विकते (लेखों का संग्रह) मुदनाकुडु चिन्नास्वामी
कश्मीरी जायल डाब (साहित्यिक आलोचना) फारूक फैयाज
कोंकणी अमृतवेल (उपन्यास) माया अनिल खरांगटे
मैथिली पेन-ड्राइव मी पृथ्वी (कविता) अजीत आजाद
मलयालम आशांटे सीतायनम (साहित्यिक आलोचना) एम थॉमस मैथ्यू
मणिपुरी लेइरोननुंग (कविता) कोइजाम शांतिबाला
मराठी उजव्या सोंदेच्य बाहुल्य (उपन्यास) प्रवीण दशरथ बांदेकर
नेपाली साइनो (नाटक) के.बी. नेपाली
ओडिया दयानदी (कविता) गायत्रीबाला पांडा
पंजाबी मैं आयनघोष नहीं (लघु कथाएँ) सुरजीत
राजस्थानी आलेखुन अम्बा (प्ले) कमल रंगा
संस्कृत दीपमाणिक्यम (कविता) जनार्दन प्रसाद पाण्डेय ‘मणि’
संताली सबर्णका बलिरे सनन’ पंजय (कविता) काजली सोरेन (जगन्नाथ सोरेन)
सिन्धी सिंधी साहित्य जो मुख्तसर इतिहास (साहित्यिक इतिहास) कन्हैयालाल लेखवानी
तमिल काला पानी (उपन्यास) एम. राजेंद्रन
तेलुगु मनोधर्मपरागम (उपन्यास) मधुरंथकम नरेंद्र
उर्दू ख्वाब साराब (उपन्यास) अनीस अशफाक
« Previous Next Chapter »

Notes

Notes on many subjects with example and facts.

Notes

Current Affairs

Here you can find current affairs, daily updates of educational news and notification about upcoming posts.

Check This

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.