मुहावरे
प्रश्न 1 केर-बेर का संग होना
(अ) समन्वय होना
(ब) गलत काम होना
(स) असंभव काम होना
(द) विरुद्ध स्वभाव वालों का एक साथ मिलना
प्रश्न 2 घर-घर में माटी के चूल्हे होना
(अ) प्रत्येक परिवार में बटवारा होता है
(ब) सब जगह क्लेश है
(स) सब समान होना
(द) मिट्टी का चूल्हा आसानी से बना लिया जाता है ।
प्रश्न 3 काठ का उल्लू
(अ) गुणवान
(ब) मूर्ख
(स) निर्जीव
(द) अत्यधिक सरल
प्रश्न 4 भात सड़ना
(अ) बिरादरी से निकालना
(ब) लापरवाह होना
(स) आवश्यकता से अधिक भोजन तैयार होना
(द) बासी भोजन
प्रश्न 5 अंगारों पर पैर रखना
(अ) जानबूझकर खतरे का काम करना
(ब) होली के अवसर पर किए जाने वाले कृत्य
(स) असंभव काम करना
(द) नखरे करना
प्रश्न 6 खरा खेल फर्रुखाबादी
(अ) फर्रुखाबाद में खेला जाने वाला एक खेल
(ब) धोखाधड़ी
(स) सच्चा काम
(द) कथनी और करनी में अंतर
प्रश्न 7 हाथ का मैल
(अ) मेहनत की कमाई
(ब) अत्यंत तुच्छ वस्तु
(स) सहज प्राप्त वस्तु
(द) परमात्मा की देन
प्रश्न 8 सर्वनाश कर देना (सही मुहावरे पर निशान लगाओ)
(अ) ईंट से ईंट बजा देना
(ब) इतिश्री कर देना
(स) नामोनिशान मिटा देना
(द) उपर्युक्त में से कोई नहीं
प्रश्न 9 रंग में भंग डालना
(अ) बिजली गुल कर देना
(ब) परेशान करना
(स) विध्न डालना
(द) उत्पात मचाना
प्रश्न 10 बंजारे का डेरा
(अ) बिना छत का घर
(ब) बिना घर-बार का
(स) जगह जगह घूमने वाला
(द) घर गृहस्ती का सामान ना होना
page no.(1/21)