Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

भारत की जलवायु

प्रश्न 1   भारत के कौन से क्षेत्र उत्तरी-पूर्वी मानसून से वर्षा प्राप्त करते हैं -
A. तमिलनाडु तट
B. गुजरात तट
C. दक्षिणी आन्ध्र प्रदेश
D. दक्षिण - पूर्व कर्नाटक
कूट :

 (अ) A, B, C और D
 (ब) A, C और D
 (स) B, C और D
 (द) A, B और C

उत्तर : A, C और D
व्याख्या :
उत्तर-पूर्वी मानसून देश के 36 मौसम प्रभागों में से केवल 5 प्रभागों- तमिलनाडु (जिसमें पुद्दुचेरी भी शामिल है), केरल, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और दक्षिण कर्नाटक में ही वर्षा करता है।

प्रश्न 2   भारतीय मानसून के वार्षिक चक्रण हेतु, भूमि तथा सागरीय भागों के गर्म होने की विभिन्न दरों पर आधारित, तापीय संकल्पना किसने दी -
 (अ) ई. हैली
 (ब) फॉन
 (स) हेडली
 (द) एम.टी. यिन

उत्तर : ई. हैली
व्याख्या :
मानसून की उत्पत्ति की तापीय संकल्पना का सर्वप्रथम प्रतिपादन हैले ने 1686 ई. में किया था। मानसून की उत्पत्ति से संबंधित तापीय संकल्पना के अनुसार, मानसून की उत्पत्ति पृथ्वी पर स्थल तथा जल के असमान वितरण और उनके गर्म एवं ठंडा होने के विरोधी स्वभाव के कारण होती है।

प्रश्न 3   निम्नलिखित कथनों में से कौन सा कथन एल नीनों से सम्बन्धित नहीं है -
 (अ) यह भारतीय मानसून को प्रभावित करती है।
 (ब) यह एक संकरी गर्म समुद्र जलधारा है।
 (स) यह चक्रवाती मौसम को जन्म देती है।
 (द) यह कभी-कभी द. अमेरिका के पेरू के तट के पास चलती है ।

उत्तर : यह चक्रवाती मौसम को जन्म देती है।

प्रश्न 4   निम्नलिखित में से कौन से कारक जलवायु परिवर्तन के लिए उत्तरदायी हैं -
(a) सौर धब्बे
(b) एल नीनो व ला नीना
(c) बाह्य अन्तरिक्ष परिघटनाएँ
(d) अनाच्छादन

 (अ) (a), (c), (d)
 (ब) (a), (b), (c)
 (स) (b), (c), (d)
 (द) (a), (b), (d)

उत्तर : (a), (b), (c)

प्रश्न 5   निम्नलिखित में से कौन सा स्थान दक्षिण-पश्चिम मानसून से सबसे पहले वर्षा प्राप्त करता है -
 (अ) मुम्बई
 (ब) राँची
 (स) अगरतला
 (द) कोलकता

उत्तर : अगरतला

प्रश्न 6   निम्नलिखित में से कौन सा कारक भारत में मानसून के प्रभाव को प्रबल बनाता है -
 (अ) मई माह में उत्तरी हिमालय प्रदेश में भारी हिमपात होता है।
 (ब) जब मई माह में उत्तरी हिन्द महासागर में अधिक उच्च वायुदाब स्थापित होता है।
 (स) मार्च तथा अप्रैल माह में चिली तथा अर्जेण्टीना में सुविकसित उच्च वायुदाब रहता है।
 (द) अप्रैल-मई माह में जंजीबार के निकट पूर्वी अफ्रीकी तट पर भारी वर्षा होती है।

उत्तर : मार्च तथा अप्रैल माह में चिली तथा अर्जेण्टीना में सुविकसित उच्च वायुदाब रहता है।

प्रश्न 7   उत्तर-पूर्व मानसून के माध्यम से भारत में अक्टूबर से दिसम्बर महीनों के मध्य लगभग 75 सेमी की उच्चतम मौसमी वर्षा होती है :
 (अ) उत्तरी सरकार तट के सहारे
 (ब) कोंकण तट के सहारे
 (स) मालाबार तट के सहारे
 (द) कोरोमण्डल तट के सहारे

उत्तर : कोरोमण्डल तट के सहारे

प्रश्न 8   निम्नलिखित में से कौन सा मानसून तन्त्र के बारे में सही नहीं है -
 (अ) पूर्वी जेट स्ट्रीम भारतीय मानसून तन्त्र को बहुत प्रभावित करती है।
 (ब) एल-नीनो की धारा, जो कि मानसून तन्त्र को प्रभावित करती है, प्रशान्त महासागर के दक्षिण पूर्वी भाग में मई-जून में प्रकट होती है।
 (स) पी. कोटेश्वरम् ने मानसून हवाओं के तन्त्र एवं ऊपरी वायु संचरण में सम्बन्ध स्थापित किया।
 (द) मानसून तन्त्र को समझाने वाला वायु-राशि सिद्धान्त TCZ के विस्थापन पर आधारित है।

उत्तर : एल-नीनो की धारा, जो कि मानसून तन्त्र को प्रभावित करती है, प्रशान्त महासागर के दक्षिण पूर्वी भाग में मई-जून में प्रकट होती है।

प्रश्न 9   निम्नांकित में से कौनसा समय मानसून प्रत्यावर्तन की ऋतु का है -
 (अ) फ़रवरी से मध्य जून
 (ब) अक्टूबर से मध्य दिसम्बर
 (स) दिसम्बर से फरवरी
 (द) मध्य जून से सितम्बर

उत्तर : अक्टूबर से मध्य दिसम्बर

प्रश्न 10   पश्चिमी विक्षोभ का सम्बन्ध है -
 (अ) हिन्द महासागर से
 (ब) बंगाल की खाड़ी से
 (स) अरब सागर से
 (द) भूमध्य सागर से

उत्तर : भूमध्य सागर से

page no.(1/5)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.