कारक
प्रश्न 11 किस ‘वाक्यांश’ में संबंध कारक है ?
(अ) पुस्तकालय में
(ब) राम की एक पुस्तक
(स) बहुत समय से
(द) सुरक्षित रखी है।
प्रश्न 12 किस ‘वाक्यांश’ में सम्प्रदान कारक है ?
(अ) मैं
(ब) आपको
(स) इस कृपा के लिए
(द) ह्रदय से धन्यवाद देता हूं।
प्रश्न 13 किस ‘वाक्यांश’ में अपादान कारक है ?
(अ) चोरी करने के कारण
(ब) उसने
(स) नौकर को
(द) घर से निकाल दिया।
प्रश्न 14 किस ‘वाक्यांश’ में अधिकरण कारक है।
(अ) बाग में
(ब) कुछ लोग
(स) धीरे-धीरे
(द) टहल रहे हैं।
प्रश्न 15 इनमें से किस ‘वाक्यांश’ में कर्म कारक है ?
(अ) सड़क पर
(ब) बहुत से लोग
(स) उत्सुकता के साथ
(द) तमाशा देख रहे हैं।
प्रश्न 16 इनमें से किस ‘वाक्यांश’ में करण कारक (परसर्ग) का प्रयोग किया गया है ?
(अ) हिन्दुओं का
(ब) अदर्श ग्रन्थ
(स) तुलसीकृत
(द) रामचरितमानस है।
प्रश्न 17 किस वाक्य में कर्मकारक नहीं है -
(अ) बालक रोते-रोते सो गया।
(ब) ग्वाला गाय दुहता है।
(स) माँ बच्चे को सुलाती है।
(द) राजा ने ब्राह्मण को बुलाया।
प्रश्न 18 ईश्वर ने सुनने को दो कान दिए हैं - इसमें ‘सुनने को’ वाक्यांश में कौनसा कारक है -
(अ) अधिकरण
(ब) करण
(स) सम्प्रदान
(द) कर्म
प्रश्न 19 किस वाक्य में करण कारक(परसर्ग) का प्रयोग किया गया है -
(अ) बालक पुस्तक पढ़ रहा है।
(ब) सोहन जयपुर गया है।
(स) किसान दिन-रात मेहनत करता है।
(द) हम नाक से सांस लेते हैं।
प्रश्न 20 किस वाक्य में कर्म कारक है -
(अ) छात्र छत पर बैठे हैं।
(ब) लड़का पत्थर फेंकता है।
(स) यह गोपाल की पुस्तक है।
(द) मजदूर थक्कर सो गया।
page no.(2/4)