Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

पदबन्ध

प्रश्न 1   शब्द जब वाक्य में प्रयोग किया जाता है, तो उसे कहते हैं-
 (अ) वर्ण
 (ब) पद-परिचय
 (स) वाक्य
 (द) पद

उत्तर : पद

प्रश्न 2   पद के बारे में कौन सा कथन सत्य है?
 (अ) पद और शब्द स्वतंत्र इकाई हैं |
 (ब) शब्द के मेल से पद बनते हैं |
 (स) वाक्य में प्रयुक्त शब्द पद कहलाता है |
 (द) पद के रूप में शब्द आ जाता है |

उत्तर : वाक्य में प्रयुक्त शब्द पद कहलाता है |

प्रश्न 3   मेरा बड़ा बेटा पेरिस जा रहा है | रेखांकित पदबंध का नाम है:
 (अ) क्रियाविशेषण पदबंध
 (ब) संज्ञा पदबंध
 (स) सर्वनाम पदबंध
 (द) विशेषण पदबंध

उत्तर : संज्ञा पदबंध

प्रश्न 4   इतनी लगन से काम करने वाला मैं असफल नहीं हो सकता | रेखांकित का पदबंध है:
 (अ) क्रिया पदबंध
 (ब) संज्ञा पदबंध
 (स) क्रियाविशेषण पदबंध
 (द) सर्वनाम पदबंध

उत्तर : सर्वनाम पदबंध

प्रश्न 5   श्याम का बड़ा भाई रमेश कल आया था।
 (अ) संज्ञा पदबंध
 (ब) क्रियाविशेषण पदबंध
 (स) सर्वनाम पदबंध
 (द) क्रिया पदबंध

उत्तर : संज्ञा पदबंध

प्रश्न 6   अरुणिमा धीरे-धीरे चलते हुए वहाँ जा पहुँची।
 (अ) संज्ञा पदबंध
 (ब) सर्वनाम पदबंध
 (स) क्रिया विशेषण पदबंध
 (द) क्रिया पदबंध

उत्तर : क्रिया विशेषण पदबंध

प्रश्न 7   जंग में मरने वाले सैनिक आदरणीय होते हैं।
 (अ) संज्ञा पदबंध
 (ब) विशेषण पदबंध
 (स) सर्वनाम पदबंध
 (द) क्रिया पदबंध

उत्तर : संज्ञा पदबंध

प्रश्न 8   मंहगे दामों पर खरीदी वस्तु लम्बे समय तक चलती है।
 (अ) क्रिया पदबंध
 (ब) सर्वनाम पदबंध
 (स) विशेषण पदबंध
 (द) संज्ञा पदबंध

उत्तर : संज्ञा पदबंध

प्रश्न 9   मंहगी खरीदी हुई साड़ी फट गई है।
 (अ) विशेषण पदबंध
 (ब) संज्ञा पदबंध
 (स) सर्वनाम पदबंध
 (द) क्रिया पदबंध

उत्तर : विशेषण पदबंध

प्रश्न 10   जो लड़की कल गा रही थी वह प्यारी है।
 (अ) विशेषण पदबंध
 (ब) क्रिया पदबंध
 (स) संज्ञा पदबंध
 (द) सर्वनाम पदबंध

उत्तर : सर्वनाम पदबंध

page no.(1/2)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.