Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

राजस्थान एक परिचय

प्रश्न 1   स्वतंत्रता के पश्चात विधिवता रूप से हमारे प्रदेश का नाम ‘राजस्थान’ कब किया गया -
 (अ) 26 जनवरी 1950
 (ब) 1 नवंम्बर 1956
 (स) 13 मार्च 1950
 (द) 28 अप्रैल 1949

उत्तर : 26 जनवरी 1950
व्याख्या :
30 मार्च,1949 को चार बड़ी रियासतों - जयपुर, जोधपुर, जैसलमेर एवं बीकानेर का राज्य में विलय होने के बाद वृहत राजस्थान का गठन हुआ। तभी से 30 मार्च को ‘राजस्थान दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।
26 जनवरी 1950 को विधिवत् रूप से इस प्रदेश का नाम राजस्थान स्वीकार किया गया।

प्रश्न 2   वाल्मिकी ने राजस्थान के भू भाग को क्या नाम दिया था -
 (अ) मरू प्रदेश
 (ब) मरूकान्तार
 (स) रायथान
 (द) राजस्थानीयादित्य

उत्तर : मरूकान्तार
व्याख्या :
वैदिक काल में ऋगवेद में राजस्थान को ‘ब्रह्मवर्त’ तथा रामायण में वाल्मीकि ने राजस्थान प्रदेश को ‘मरुकांतर’ कहा है। राजस्थान शब्द का प्राचीनतम उपयोग ‘राजस्थानियादित्य’ वि संवत 682 में उत्कीर्ण वसंतगढ़ (सिरोही ) के शिलालेख में मिलता है। उसके बाद मुहणोत नैणसी की ख्यात व राजरूपक में राजस्थान शब्द का प्रयोग हुआ है। लेकिन यह शब्द राजपूताना के इस भू-भाग के लिए प्रयोग नहीं हुआ है।

प्रश्न 3   स्वतंत्रता के समय राजस्थान में कितनी रियासतें एवं ठिकाने थे
 (अ) 19 रियासतें 3 ठिकाने एवं अजमेर मेरवाडा को केन्द्रशासित प्रदेश
 (ब) 20 रियासतें 4 ठिकाने
 (स) 20 रियासतें 3 ठिकाने एवं अजमेर को केन्द्रशासित प्रदेश
 (द) 19 रियासतें 3 ठिकाने

उत्तर : 19 रियासतें 3 ठिकाने एवं अजमेर मेरवाडा को केन्द्रशासित प्रदेश
व्याख्या :
राजस्थान के एकीकरण के समय कुल 19 रियासतें 3 ठिकाने- लावा(जयपुर), कुशलगढ़(बांसवाड़ा) व नीमराना(अलवर) तथा एक चीफशिफ अजमेर-मेरवाड़ा थे।

प्रश्न 4   राजस्थान का वह शहर जो त्रिकोणात्मक शैली बसा हुआ है-
 (अ) कोटा
 (ब) उदयपुर
 (स) झालावाड
 (द) अलवर

उत्तर : झालावाड
व्याख्या :
झालावाड़ नगर कालीसिंध नदी के तट पर स्थित है। झालावाड़ शहर त्रिकोणात्मक शैली में बसा हुआ है। राजस्थान का यह एकमात्र जिला है जहाँ केवल तिराहे है, चौराहा नहीं है।

प्रश्न 5   आधुनिक राजस्थान के निर्माता माने जाते है-
 (अ) मोहन लाल सुखाडिया
 (ब) जय नारायण व्यास
 (स) भेरू सिंह शेखावत
 (द) हरिदेव जोशी

उत्तर : मोहन लाल सुखाडिया
व्याख्या :
मोहन लाल सुखाड़िया को आधुनिक राजस्थान का निर्माता कहा जाता है। इन्होंने सर्वाधिक समय लगभग 17 वर्ष तक राजस्थान के मुख्यमंत्री पद पर कार्य किया। वे 1954 से 1971 तक राजस्थान के मुख्यमंत्री रहे। बाद में कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के राज्यपाल भी रहे।

प्रश्न 6   राजस्थान दिवस कब मनाया जाता है-
 (अ) 21 नवम्बंर
 (ब) 30 मार्च
 (स) 15 अप्रेेल
 (द) 26 जनवरी

उत्तर : 30 मार्च
व्याख्या :
30 मार्च,1949 को चार बड़ी रियासतों - जयपुर, जोधपुर, जैसलमेर एवं बीकानेर का राज्य में विलय होने के बाद वृहत राजस्थान का गठन हुआ। तभी से 30 मार्च को ‘राजस्थान दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।

प्रश्न 7   राजस्थान का निर्माण किस तिथि को हुआ-
 (अ) 26 जनवरी 1961
 (ब) 26 जनवरी 1950
 (स) 1 नवम्बर 1956
 (द) 28 अप्रेल 1949

उत्तर : 1 नवम्बर 1956
व्याख्या :
राज्य पुनर्गठन आयोग 1955 (सदस्य – फजल अली, हृदयनाथ कुंजरु, के. एम्. पणिक्कर)की सिफारिशों के आधार पर 1 नवम्बर 1956 को राज्य पुनर्गठन अधिनियम लागू हो जाने से अजमेर-मेरवाड़ा, आबू तहसील को राजस्थान में मिलाया गया। इस चरण में कुछ भाग इधर-उधर कर भौगोलिक और सामाजिक त्रुटि भी सुधारी गई। इसके तहत मध्यप्रदेश में शामिल हो चुके सुनेल टप्पा क्षेत्र को राजस्थान के झालावाड़ जिले में मिलाया गया और झालावाड़ जिले का सिरनौज को मध्यप्रदेश को दे दिया गया। राजस्थान अपने वर्तमान स्वरूप में 1 नवम्बर 1956 को आया।

प्रश्न 8   राजस्थान उच्च न्यायलय की मुख्यपीठ कहां है-
 (अ) जयपुर
 (ब) जोधपुर
 (स) बीकानेर
 (द) उदयपुर

उत्तर : जोधपुर
व्याख्या :
कालांतर में, राज्य पुनर्गठन अधिनियम, 1956 की धारा 49 के तहत नवीन उच्च न्यायालय स्थापित हुआ जिसकी मुख्य पीठ जोधपुर में स्थित की गयी।

प्रश्न 9   राजस्थान में प्रथम आम चुनाव कब हुए थे-
 (अ) 1952
 (ब) 1950
 (स) 1948
 (द) 1949

उत्तर : 1952
व्याख्या :
1952 में हुए आम चुनावों के बाद प्रथम निर्वाचित मुख्यमंत्री श्री टीकाराम पालीवाल बने।

प्रश्न 10   राजस्थान का लोह पुरूष कहा जाता है-
 (अ) जयनारायण व्यास
 (ब) दामोदरलाल व्यास
 (स) महाराणा प्रताप
 (द) जमनालाल बजाज

उत्तर : दामोदरलाल व्यास
व्याख्या :
दामोदरलाल व्यास का जन्म टोंक जिले के मालपुरा शहर में हुआ था। उन्हें राजस्थान का लौह पुरुष कहा जाता था।

page no.(1/12)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.