Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

राजस्थान के आभूषण एवं वेशभूषा

प्रश्न 1    “कंदोरा” आभूषण ___ पर पहना जाता है।
 (अ) सिर
 (ब) गर्दन
 (स) पैर
 (द) कमर

उत्तर : कमर
व्याख्या :
कमर के आभूषण - कंदोरा और कर्धनी, तागडी, कणकती, मेखला, सटका - लहंगे के नेफे में अटकाकर लटकाया जाने वाला आभूषण

प्रश्न 2   निम्नलिखित आभुषण समूहों में से कौन सा समूह सही सुमेलित नहीं है -
 (अ) अंगोट्या, कर्णफूल, पीपलपत्रा, झेला
 (ब) तिमणिया, तुलसी, बजट्टी, हालरो
 (स) कंगन, नोगरी, गजरा, नेवरी
 (द) लंगर, पायल, नुपूर, झांझर

उत्तर : कंगन, नोगरी, गजरा, नेवरी
व्याख्या :
पैरों में कड़ा, लंगर पायल, पायजेब, नूपुर, घुँघरु झाँझर, नेवरी आदि पहने जाते है। हाथों में कड़ा, कंगन, नोगरी, चाँट, गजरा, चूड़ी आदि पहने जाते है।

प्रश्न 3   राजस्थान में पोमचा, एक प्रकार की ओढ़नी पहनी जाती है -
 (अ) माँ बनने के उत्सव पर
 (ब) विवाह के अवसर पर
 (स) एक अविवाहित कन्या द्वारा
 (द) एक विधवा द्वारा

उत्तर : माँ बनने के उत्सव पर
व्याख्या :
पोमचा का इस्तेमाल नवविवाहित गर्भवती महिलाओं के लिए किया जाता है। जब नवविवाहित महिला लड़के को जन्म देती है, तो उसे पीला पोमचा दिया जाता है। पोमचा पद्म या कमल से संबद्ध है, अर्थात इसमें कमल के फूल बने होते है। यह बच्चे के जन्म के अवसर पर पीहर पक्ष की ओर बच्चे की माँ को दिया जाता है। पुत्र एक जन्म होने पर पीला पोमचा तथा पुत्री के जन्म पर लाल पोमचा देने का रिवाज है।

प्रश्न 4   आभूषण, जो सिर पर नहीं पहना जाता -
 (अ) मेमंद
 (ब) बोर
 (स) रखड़ी
 (द) कंदोरा

उत्तर : कंदोरा
व्याख्या :
कंदोरा आभूषण कमर पर पहना जाता है। कंदोरा, करधनी के समान है लेकिन इसका डिज़ाइन अलग है। सिर के आभूषण - चूड़ारत्न, मुकुट, बोर, शीशफूल ,रखड़ी और टिकड़ा,मेमंद, टीडीभलको

प्रश्न 5   मध्यकाल में खन्गा एक प्रकार का ____ था।
 (अ) जूता
 (ब) आभूषण
 (स) वस्त्र
 (द) सिर का पहनावा (पगड़ी)

उत्तर : सिर का पहनावा (पगड़ी)

प्रश्न 6   महिलाएँ ‘बोरला’ नाम का आभूषण कहाँ पहनती हैं -
 (अ) हाथ
 (ब) सिर
 (स) नाक
 (द) कान

उत्तर : सिर

प्रश्न 7   राजस्थान में स्त्रियों द्वारा गले में पहने जाने वाले आभूषण को ______ कहा जाता है।
 (अ) कर्णफूल
 (ब) मोकड़ी
 (स) तिमणियां
 (द) बोगली

उत्तर : तिमणियां

प्रश्न 8   निबोरी नामक आभूषण पहना जाता है -
 (अ) गला
 (ब) हाथ
 (स) दाँत
 (द) नाक

उत्तर : गला

प्रश्न 9   अनवट, अनोटा, जरा और पोलरा शरीर के किस अंग के आभूषण हैं -
 (अ) पाँव
 (ब) नाक
 (स) सिर
 (द) कान

उत्तर : पाँव

प्रश्न 10   तुलसी नामक आभूषण महिलाओं द्वारा ______ में पहना जाता था।
 (अ) पैर
 (ब) कान
 (स) गला
 (द) हाथ

उत्तर : गला

page no.(1/27)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.