Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

राजस्थान में किसान तथा आदिवासी आन्दोलन

प्रश्न 1   गोविन्द गुरु किस आंदोलन के नेता थे -
 (अ) भील आंदोलन
 (ब) प्रजा मण्डल
 (स) किसान आंदोलन
 (द) आर्य समाज

उत्तर : भील आंदोलन
व्याख्या :
गोविन्द गुरु का जन्म 20 दिसम्बर, 1858 को राजस्थान में डूंगरपुर के बासिया गाँव में एक बंजारा परिवार में हुआ था। गोविन्द गिरी ने भील जनजाति को संगठित करने एवं उनमें सामाजिक व राजनीतिक चेतना जागृत करने के लिए 1883 ई. में ‘सम्प सभा’ की स्थापना की।

प्रश्न 2   निम्नलिखित युग्मों में से कौन सा युग्म सुमेलित है -
(किसान) (किसान आन्दोलन)

 (अ) रूपाजी एवं कृपाजी - बेगूं किसान आन्‍दोलन
 (ब) नानक भील एवं देवलाल गूजर - बीकानेर किसान आन्दोलन
 (स) नानजी एवं ठाकरी पटेल - बून्दी किसान आन्दोलन
 (द) देवा गूजर एवं भवानी शंकर - सीकर किसान आन्दोलन

उत्तर : रूपाजी एवं कृपाजी - बेगूं किसान आन्‍दोलन
व्याख्या :
बेगूँ राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में स्थित है। 1921 में बेगूँ किसान आंदोलन शुरू हुआ। यह कर प्रणाली के निष्पक्ष कार्यान्वयन के लिए शुरू किया गया था। इसकी प्रतिक्रिया में, सरकार ने आंदोलन को कुचलने के लिए एक अभियान शुरू किया। मिस्टर ट्रेंच ने किसानों पर गोलियां चलाईं जिससे किसान रूपाजी और कृपाजी शहीद हो गए। बूंदी किसान आन्दोलन में नानक भील व देवलाल गुर्जर शहीद हो गए थे।

प्रश्न 3   22 जून, 1880 ई. को चित्तौड़गढ़ में राशमी परगना स्थित मातृकुण्डियाँ नामक स्थान पर कौनसा किसान आन्दोलन प्रारम्भ हुआ -
 (अ) जाट किसान आन्दोलन
 (ब) मेव किसान आन्दोलन
 (स) दूधवा खारा आन्दोलन
 (द) भगत आन्दोलन

उत्तर : जाट किसान आन्दोलन
व्याख्या :
22 जून 1880 को चित्तौड़गढ़ में राशमी परगना स्थित मातृकुण्डियाँ नामक स्थान पर जाट किसान आंदोलन प्रारम्भ हुआ। यह आंदोलन महाराणा फतहसिंह के अवयस्क शासन काल में हुआ था।

प्रश्न 4   सुमेलित कीजिए-
सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए और नीचे दिये गये कूट का उपयोग करते हुए उत्तर दीजिए-

सूची-I (आन्दोलन/घटनाएं) सूची-II (आन्दोलन वर्ष)
A. बिजोलियाँ 1. 1945
B. सीकर 2. 1947
C. डाबड़ा 3. 1922
D. चण्दावल 4. 1897
A, B, C, D
 (अ) 1, 2, 3, 4
 (ब) 4, 3, 2, 1
 (स) 3, 4, 1, 2
 (द) 4, 1, 2, 3

उत्तर : 4, 3, 2, 1

प्रश्न 5   मेव कृषक आन्दोलन का मुख्य नेता कौन था -
 (अ) मीर आलम खाँ
 (ब) बख्शी गुलाम मोइनुद्दीन
 (स) यासीन खाँ
 (द) अहमद यादगार खाँ

उत्तर : यासीन खाँ

प्रश्न 6   1911 एवं 1912 ई. में गोविन्द गुरु की गतिविधियों का केन्द्र था -
 (अ) ईडर
 (ब) सूंथ
 (स) बेडसा
 (द) खेड़ा

उत्तर : बेडसा

प्रश्न 7   बेगूं किसान आंदोलन का नेतृत्व निम्नलिखित में से किसके द्वारा किया गया था -
 (अ) मोतीलाल पटेल
 (ब) हरिभाऊ उपाध्याय
 (स) रामनारायण चौधरी
 (द) विजय सिंह पथिक

उत्तर : रामनारायण चौधरी

प्रश्न 8   23 नवंबर, 1931 को किसने भरतपुर में व्यापक किसान विरोध का आयोजन किया और जिसके कारण उनकी गिरफ्तारी से लघु किसान आंदोलन समाप्त हुआ -
 (अ) नाथूराम शर्मा
 (ब) भोजी लंबरदार
 (स) कुंभाराम आर्य
 (द) जयनारायण व्यास

उत्तर : भोजी लंबरदार

प्रश्न 9   निम्नांकित में से बिजौलिया आंदोलन के समय बिजौलिया का ठिकानेदार कौन था -
 (अ) भोपालसिंह
 (ब) राव कृष्ण सिंह
 (स) अमरसिंह
 (द) तखतसिंह

उत्तर : राव कृष्ण सिंह

प्रश्न 10   1921 की चाँदखेरी नामक घटना किस किसान आंदोलन से सम्बन्धित है -
 (अ) बेगूं किसान आंदोलन
 (ब) दूधवाखारा किसान आंदोलन
 (स) शेखावाटी किसान आंदोलन
 (द) मारवाड़ किसान आंदोलन

उत्तर : बेगूं किसान आंदोलन

page no.(1/24)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.