Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

मौलिक अधिकार

प्रश्न 11   सशस्त्र बलों के मामले में संविधान के भाग III द्वारा प्रदान किए गए मूल अधिकार
 (अ) केवल इस संदर्भ में संसद द्वारा बनाई गई विधि के अनुसार उपलब्ध हैं।
 (ब) सेना न्यायालयों द्वारा सख्ती से प्रवर्तनीय हैं।
 (स) राष्ट्रपति को याचिका के माध्यम से उपलब्ध हैं।
 (द) उन्हें उपलब्ध नहीं हैं।

उत्तर : केवल इस संदर्भ में संसद द्वारा बनाई गई विधि के अनुसार उपलब्ध हैं।

प्रश्न 12   अनुच्छेदों 20 और 21 के अधीन मूल अधिकार किस संशोधन के द्वारा आपात की उद्घोषणा के प्रवर्तन के दौरान लागू किए जा सकते हैं -
 (अ) 48वें
 (ब) 46वें
 (स) 45वें
 (द) 44वें

उत्तर : 44वें

प्रश्न 13   भारत के संविधान के अनुच्छेद 21- में “चिकित्सक की सहायता” का अधिकार सम्मिलित है। निम्नलिखित में से किस वाद में ऐसा निर्णय हुआ था -
 (अ) परमानन्द कटारा बनाम भारत संघ
 (ब) सुनिल बत्रा बनाम दिल्ली प्रशासन
 (स) हॉस्कोट बनाम महाराष्ट्र राज्य
 (द) चार्ल्स शोभराज बनाम सुपरिटेंडेंट ऑफ सेन्ट्रल जेल

उत्तर : परमानन्द कटारा बनाम भारत संघ

प्रश्न 14   अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम, 1956 भारतीय संविधान में सन्निहित किस मूल अधिकार के अनुरूप बनाया गया है -
 (अ) अनुच्छेद 29
 (ब) अनुच्छेद 23
 (स) अनुच्छेद 22
 (द) अनुच्छेद 20

उत्तर : अनुच्छेद 23

प्रश्न 15   निम्नलिखित में से कौन सा अधिकार अनुच्छेद 22 में प्रदान नहीं किया गया है -
 (अ) हथकड़ी न लगाने का अधिकार
 (ब) गिरफ्तारी के 24 घंटे के भीतर मजिस्ट्रेट के सामने पेश करने का अधिकार
 (स) अपनी पसंद के वकील द्वारा बचाव का अधिकार
 (द) गिरफ्तारी के कारणों की जानकारी पाने का अधिकार

उत्तर : हथकड़ी न लगाने का अधिकार

प्रश्न 16   निम्नलिखित में से कौन सा मामला अनुच्छेद 21 के उल्लंघन पर मुआवजे के भुगतान से संबंधित है -
 (अ) ना तो रूदल शाह बनाम बिहार राज्य और ना भीमसिंह बनाम जम्मू-कश्मीर राज्य
 (ब) दोनों रूदल शाह बनाम बिहार राज्य और भीमसिंह बनाम जम्मू-कश्मीर राज्य
 (स) भीमसिंह बनाम जम्मू-कश्मीर राज्य
 (द) रूदल शाह बनाम बिहार राज्य

उत्तर : दोनों रूदल शाह बनाम बिहार राज्य और भीमसिंह बनाम जम्मू-कश्मीर राज्य

प्रश्न 17   अनुच्छेद 21 क के अनुसार, राज्य निम्नलिखित आयु वर्ग के सभी बच्चों को निःशुल्क और अनिवार्य शिक्षा प्रदान करेगा :
 (अ) छह से अठारह वर्ष
 (ब) चार से बारह वर्ष
 (स) छह से बारह वर्ष
 (द) छह से चौदह वर्ष

उत्तर : छह से चौदह वर्ष

प्रश्न 18   निंम्नलिखित में से कौन सा मामला 'तीसरे लिंग समुदाय' के अधिकारों से संबंधित है -
 (अ) तहसीन पूनावाला बनाम भारत संघ
 (ब) राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण बनाम भारत संघ (2014)
 (स) लिली थॉमस बनाम भारत संघ (2013)
 (द) रामबिलास सिंह बनाम बिहार राज्य (1989)

उत्तर : राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण बनाम भारत संघ (2014)

प्रश्न 19   अनुच्छेद 19 के अन्तर्गत कितने प्रकार की स्वतन्त्रतायें उपलब्ध हैं -
 (अ) 9
 (ब) 8
 (स) 7
 (द) 6

उत्तर : 6

प्रश्न 20   अनुच्छेद 19(1) में अन्तर्विष्ट मूल अधिकारों पर युक्तियुक्त निर्बन्धन लगा सकता है :
 (अ) राज्य
 (ब) प्रधानमंत्री
 (स) सर्वोच्च न्यायालय
 (द) राष्ट्रपति

उत्तर : राज्य

page no.(2/13)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.