नीति निर्देशक तत्व
प्रश्न 1 संविधान के किस भाग में नीति निदेशक तत्वों का उल्लेख किया गया हैं -
(अ) भाग तीन
(ब) भाग चार
(स) भाग सात
(द) भाग आठ
व्याख्या :
भारत के संविधान के भाग 4 में राज्य की नीति के निदेशक तत्वों का उल्लेख किया गया है। ये तत्व अनुच्छेद 36 से 51 तक शामिल हैं। राज्य के नीति निदेशक सिद्धांत (DPSP) आयरलैंड के संविधान (1937) से लिए गए हैं।
प्रश्न 2 सविधान के कौनसे अनुच्छेद में नीति निदेशक तत्व वर्णित हैं ?
(अ) अनु 14 से 32 तक
(ब) अनु. 14 से 28 तक
(स) अनु. 36 से 51 तक
(द) अनु. 40 से 48 तक
प्रश्न 3 राज्य के नीति-निर्देशक तत्त्व कहाँ के संविधान से लिए गए हैं?
(अ) कनाडा
(ब) स्विट्ज़रलैंड
(स) आयरलैंड
(द) ग्रेट ब्रिटेन
प्रश्न 4 राज्य के नीति-निर्देशक तत्त्वों का एक उद्देश्य क्या है?
(अ) धार्मिक लोकतंत्र स्थापित कर धर्मनिरपेक्षता का पालन करना
(ब) राजनीतिक लोकतंत्र को पूर्णता पर पहुँचाना
(स) सामाजिक लोकतंत्र स्थापित करना
(द) आर्थिक स्वतंत्रता प्राप्त कर आर्थिक लोकतंत्र स्थापित करना
प्रश्न 5 पुरूष और स्त्री सभी नागरिकों को समान रूप से जीविका के पर्याप्त साधन प्राप्त करने का अधिकार किस अनुच्छेद में वर्णित हैं ?
(अ) अनु. 36
(ब) अनु. 37
(स) अनु. 38
(द) अनु. 39
प्रश्न 6 किस संशोधन द्वारा पर्यावरण से संबंधित प्रावधान नीति निदेशक तत्वों में जोडे़ गये ?
(अ) 44 वें संशोधन
(ब) 42 वें संशोधन
(स) 40 वें संशोधन
(द) 41 वें संशोधन
प्रश्न 7 किस संशोधन में नीति निदेशक तत्वों पर मौलिक अधिकारों को वरीयता दी गई ?
(अ) 42 वें संशोधन
(ब) 44 वें संशोधन
(स) 46 वें संशोधन
(द) 47 वें संशोधन
प्रश्न 8 निम्नलिखित में सही कथन क्या है?
(अ) कानून बनाते समय निर्देशक तत्त्वों का ध्यान रखना राज्य का कर्तव्य है
(ब) निर्देशक तत्त्वों को न्यायपालिका का संरक्षण प्राप्त है
(स) न्यायालय द्वारा बाध्यताप्राप्त
(द) निर्देशक तत्त्वों को राज्य लागू करने के लिए बाध्य है
प्रश्न 9 मौलिक अधिकार व नीति निदेशक तत्वों में क्या अन्तर हैं ?
(अ) मौलिक अधिकार वाद योग्य जबकि नीति निदेशक तत्व वाद योग्य नहीं
(ब) मौलिक अधिकार कानूनी हैं जबकि नीति निदेशक तत्व नैतिक
(स) मौलिक अधिकार राजनीतिक लोकतन्त्र जबकि नीति निदेशक तत्व सामाजिक और आर्थिक लोकतंत्र के प्रतीक हैं
(द) उपरोक्त सभी
प्रश्न 10 नीति निदेशक तत्वों के अन्तर्गत अनुच्छेद 50 किससे संबंधित हैं ?
(अ) कार्यपालिका व न्यायपालिका को पृथक किया गया है
(ब) अन्तर्राष्ट्रीय शांति व सुरक्षा
(स) पर्यावरण संरक्षण
(द) अनिवार्य शिक्षा
page no.(1/7)