Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

नीति निर्देशक तत्व

प्रश्न 11   कौन सा निम्न प्रावधान राज्य के नीति निदेशक तत्त्वों का भाग नहीं है -
 (अ) सभी नागरिकों को पर्याप्त जीवन निर्वाह साधनों की सुविधा
 (ब) कुटिर उद्योगों को प्रोत्साहन
 (स) उपाधियों का अंत
 (द) ऐतिहासिक स्मारकों का संरक्षण

उत्तर : उपाधियों का अंत

प्रश्न 12   भारत की प्रभुता, एकता और अखण्डता की रक्षा करने और उसे अक्षुण्ण रखने के मूल कर्तव्य को अनुच्छेद 51 क में _____ स्थान पर रखा गया है।
 (अ) चौथे
 (ब) तीसरे
 (स) दूसरे
 (द) पहले

उत्तर : तीसरे

प्रश्न 13   निम्नलिखित सूची - P (निर्देशक सिद्धांत) को सूची - R. (अनुच्छेद) के साथ सुमेलित कीजिए :

सूची - P सूची - R
A. समान न्याय और निःशुल्क कानूनी सहायता I. अनुच्छेद 48 A
B. पर्यावरण की सुरक्षा II. अनुच्छेद 39 A
C. काम करने का अधिकार III. अनुच्छेद 41
D. स्मारकों का संरक्षण IV. अनुच्छेद 49
सही विकल्प चुनें :
A B C D

 (अ) I III IV II
 (ब) II I III IV
 (स) III I IV II
 (द) II III I IV

उत्तर : II I III IV
व्याख्या :
संविधान का अनुच्छेद 48A निर्दिष्ट करता है कि राज्य पर्यावरण की रक्षा और सुधार करने तथा देश के वनों और वन्यजीवों की रक्षा करने का प्रयास करेगा।
भारतीय संविधान के अनुच्छेद 39A में समान न्याय और मुफ़्त कानूनी सहायता के प्रावधान हैं। यह अनुच्छेद 1976 में 42वें संशोधन अधिनियम द्वारा डाला गया और 3 जनवरी 1977 से लागू हुआ।
अनुच्छेद 41 में कहा गया है कि राज्य, अपनी आर्थिक क्षमता और विकास की सीमा के भीतर, काम करने का अधिकार, शिक्षा का अधिकार और बेरोजगारी, बुढ़ापा, बीमारी और विकलांगता के मामलों में और अवांछित अभाव के अन्य मामलों में सार्वजनिक सहायता प्राप्त करने के लिए प्रभावी प्रावधान करेगा।
संविधान के अनुच्छेद 49 के अनुसार संसद द्वारा बनाई गई विधि द्वारा या उसके अधीन राष्ट्रीय महत्त्व वाले घोषित किये गए कलात्मक या ऐतिहासिक अभिरुचि वाले प्रत्येक संस्मारक, स्थान या वस्तु का यथास्थिति विरूपण, विनाश, अपसारण, व्यय या निर्यात से संरक्षण करना राज्य की बाध्यता होगी।

प्रश्न 14   भारतीय संविधान में 11वाँ मौलिक कर्तव्य किस वर्ष जोड़ा गया -
 (अ) 2002
 (ब) 2001
 (स) 2000
 (द) 2003

उत्तर : 2002

प्रश्न 15   भारतीय संविधान का कौन सा भाग राज्य के नीति निदेशक सिद्धांतों से संबंधित है -
 (अ) भाग- III
 (ब) भाग- II
 (स) भाग - V
 (द) भाग- IV

उत्तर : भाग- IV

प्रश्न 16   भारतीय संविधान के निम्नलिखित में से किस अनुच्छेद के तहत राज्य नीति के निदेशक सिद्धांतों के तहत नागरिकों के लिए समान नागरिक संहिता प्रदान की गई है -
 (अ) अनुच्छेद 14
 (ब) अनुच्छेद 31
 (स) अनुच्छेद 44
 (द) अनुच्छेद 78

उत्तर : अनुच्छेद 44

प्रश्न 17   “भारत की संप्रभुता, एकता और अखंडता को बनाए रखने और उसकी रक्षा करने के लिए;” का प्रावधान निम्नलिखित में से किसमें किया गया है -
 (अ) मौलिक कर्त्तव्य
 (ब)  मौलिक अधिकार
 (स) संविधान की प्रस्तावना
 (द) राज्य नीति के निदेशक सिद्धांत

उत्तर : मौलिक कर्त्तव्य

प्रश्न 18   निम्नलिखित में से कौन सा मूल कर्त्तव्य भारतीय संविधान में अक्षरशः उल्लेखित नहीं है -
 (अ) हमारी सामासिक संस्कृति की गौरवशाली परम्परा का महत्त्व समझें और उसका परिरक्षण करें।
 (ब) सार्वजनिक सम्पत्ति को सुरक्षित रखें और हिंसा से दूर रहें।
 (स) विधि द्वारा स्थापित नियमों की पालना करना।
 (द) देश की रक्षा करें और आह्वान किए जाने पर राष्ट्र की सेवा करें।

उत्तर : विधि द्वारा स्थापित नियमों की पालना करना।

प्रश्न 19   राज्य की नीति के निदेशक तत्त्वों के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
I. अनुच्छेद 38 के अनुसार, राज्य लोक कल्याण की अभिवृद्धि के लिए सामाजिक व्यवस्था बनाएगा।
II. अनुच्छेद 39 क, के अनुसार राज्य, देश के पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन का और वन तथा वन्य जीवों की रक्षा करने का प्रयास करेगा।
III. अनुच्छेद 51(क) के अनुसार, राज्य अंतर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा की अभिवृद्धि का प्रयास करेगा।
निम्नलिखित में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

 (अ) केवल I सत्य है ।
 (ब) केवल III सत्य है ।
 (स) I तथा II दोनों सत्य हैं।
 (द) I तथा III दोनों सत्य हैं।

उत्तर : I तथा III दोनों सत्य हैं।

प्रश्न 20   निम्न में से जो विकल्प अनुच्छेद 39 के अनुसार आर्थिक न्याय से नहीं जुड़ा है, वह है :
 (अ) निजी संपत्ति का विरोध।
 (ब) समान कार्य के लिए समान वेतन।
 (स) समान नागरिकों को जीविका के पर्याप्त साधन प्राप्ति का अधिकार।
 (द) धन और उत्पादन साधनों का सर्वसाधारण के हित के लिए केन्द्रण ना हो।

उत्तर : निजी संपत्ति का विरोध।

page no.(2/7)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.