Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

राजस्थान में प्रजामंडल आंदोलन

प्रश्न 1   निम्नलिखित में से कौन बीकानेर प्रजामण्डल आन्दोलन से सम्बन्धित थे -
(i) मघाराम वैद्य
(ii) भिक्षालाल बोहरा
(iii) लक्ष्मण दास स्वामी

 (अ) केवल (i) व (ii)
 (ब) केवल (i) व (iii)
 (स) केवल (ii) व (iii)
 (द) समस्त (i), (ii) व (iii)

उत्तर : समस्त (i), (ii) व (iii)
व्याख्या :
बाबू मुक्ताप्रसाद की अगुवाई में बीकानेर राज्य प्रजामण्डल की स्थापना हुई। 4 अक्टूबर 1936 को प्रजामंडल की औपचारिक बैठक हुई जिसमें वैद्य मघाराम प्रधान, लक्ष्मीदास स्वामी मंत्री और भिक्षालाल बोहरा कोषाध्यक्ष चुने गये। बाबू मुक्ताप्रसाद इस वचन के साथ कमेटी से बाहर रहे कि वे बाहर रह कर हर तरह का सहयोग ज्यादा अच्छे से कर पाएंगे।

प्रश्न 2   कन्हैया लाल मित्तल, मांगीलाल बाव्या और मकबूल आलम निम्नलिखित किस प्रजा मण्डल आन्दोलन से सम्बद्ध थे -
 (अ) झालावाड़ राज्य प्रजा मण्डल
 (ब) बाँसवाड़ा राज्य प्रजा मण्डल
 (स) बूंदी राज्य प्रजा परिषद्
 (द) करौली राज्य प्रजा मण्डल

उत्तर : झालावाड़ राज्य प्रजा मण्डल
व्याख्या :
कन्हैया लाल मित्तल, मांगी लाल भाव्या और मकबूल आलम झालावाड़ राज्य प्रजा मंडल से जुड़े थे। झालावाड़ प्रजामंडल की स्थापना 25 नवंबर 1946 को हुई थी।

प्रश्न 3   निम्नलिखित व्यक्तियों पर विचार कीजिए :
(i) गोपालदास (ii) खूबराम
(iii) सत्यनारायण (iv) मानमल जैन
इनमें से कौन बीकानेर राजद्रोह एवं षड्यंत्र मामले में सम्मिलित थे -
कूट :

 (अ) (i), (ii), (iii) एवं (iv)
 (ब) (i), (ii) एवं (iii)
 (स) (ii) एवं (iv)
 (द) (ii), (iii) एवं (iv)

उत्तर : (i), (ii) एवं (iii)
व्याख्या :
अप्रैल 1932 में जब बीकानेर के महाराजा गंगा सिंह गोलमेज सम्मेलन में भाग लेने के लिए लन्दन गए, तब उनके पीछे ‘बीकानेर एक दिग्दर्शन’ नाम के पर्चे बांटे गए, जिनमें बीकानेर शासन की वास्तविक दमनकारी नीतियों का खुलासा हुआ। लौटकर महाराजा ने जन सुरक्षा अधिनियम लागू किया। स्वामी गोपालदास, चंदनमल बहादुर, सत्यनारायण सर्राफ, बद्री प्रसाद और खूबचंद सर्राफ को बीकानेर षडयंत्र केस में गिरफ्तार किया गया था।

प्रश्न 4   सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए और नीचे दिये गये कूट का उपयोग करते हुए उत्तर दीजिए-

सूची-I (प्रजामण्डल राज्यों) सूची-II (इनके निर्माण कार्य)
A. डूंगरपुर 1. 1931
B. जयपुर 2. 1936
C. बीकानेर 3. 1938
D. अलवर 4. 1944
(A) (B) (C) (D)
 (अ) 4 1 3 2
 (ब) 4 1 2 3
 (स) 1 2 3 4
 (द) 2 4 1 3

उत्तर : 4 1 2 3

प्रश्न 5   मेवाड़ प्रजामण्डल की स्थापना वर्ष 1938 में ____ कीअध्यक्षता में की गयी।
 (अ) माणिक्यलाल वर्मा
 (ब) भूरेलाल
 (स) बलवंत सिंह मेहता
 (द) अर्जुनलाल सेठी

उत्तर : बलवंत सिंह मेहता

प्रश्न 6   मेवाड़ प्रजा मंडल की स्थापना ______ द्वारा की गई थी।
 (अ) अभिन्न हरि
 (ब) माणिक्य लाल वर्मा
 (स) जमनालाल बजाज
 (द) पं. नैनूराम शर्मा

उत्तर : माणिक्य लाल वर्मा

प्रश्न 7   निम्न में से कौन आज़ाद मोर्चा का नेता नहीं था -
 (अ) बाबा हरिश्चन्द्र
 (ब) दाऊदयाल आचार्य
 (स) रामकरण जोशी
 (द) गुलाबचन्द कासलीवाल

उत्तर : दाऊदयाल आचार्य

प्रश्न 8   राजस्थान के निम्नलिखित प्रजामंडलों पर विचार कीजिए :
(i) मारवाड़
(ii) मेवाड़
(iii) बाँसवाड़ा
इनका स्थापना के अनुसार सही कालानुक्रम है :

 (अ) (i), (ii), (iii)
 (ब) (iii), (ii), (i)
 (स) (ii), (iii), (i)
 (द) (i), (iii), (ii)

उत्तर : (i), (ii), (iii)

प्रश्न 9   1939 ई. में किशनगढ़ राज्य में प्रजामण्डल की स्थापना किसके प्रयत्नों से हुई -
 (अ) कान्तिचन्द्र चौथाणी
 (ब) विजय सिंह पथिक
 (स) ज्वाला प्रसाद जिज्ञासु
 (द) बलवन्त सिंह मेहता

उत्तर : कान्तिचन्द्र चौथाणी

प्रश्न 10   तनसुखलाल मित्तल किस प्रजामण्डल संगठन के नेता थे -
 (अ) मेवाड़ राज्य प्रजामण्डल
 (ब) कोटा राज्य प्रजामण्डल
 (स) बीकानेर राज्य प्रजामण्डल
 (द) अलवर राज्य प्रजामण्डल

उत्तर : कोटा राज्य प्रजामण्डल

page no.(1/15)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.