Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

विलोम शब्द

प्रश्न 11   किस समूह में सही विलोम शब्द का प्रयोग हुआ है ?
 (अ) कटु – कठोर
 (ब) निन्दा – कोप
 (स) कृतज्ञ – कृतघ्न
 (द) स्थूल – दीर्घ

उत्तर : कृतज्ञ – कृतघ्न

प्रश्न 12   सही विलोम नहीं है -
 (अ) आह्लाद – विषाद
 (ब) आह्वान – पलायन
 (स) अतुल – तुल्य
 (द) अदृश्य – दृश्य

उत्तर : आह्वान – पलायन

प्रश्न 13   किस विकल्प में अशुद्ध विलोमता है?
 (अ) हार - जीत, अग्र - पश्च
 (ब) सुकर - दुष्कर, स्याह - सफेद
 (स) सापेक्ष - निरपेक्ष, भ्रान्त - निर्भ्रान्त
 (द) विज्ञ - सुविज्ञ, ऋत - अनृत

उत्तर : विज्ञ - सुविज्ञ, ऋत - अनृत

प्रश्न 14   सही विलोम नहीं है-
 (अ) आविर्भाव - तिरोभाव
 (ब) एकांत - संकुल
 (स) हिंसा - प्रतिहिंसा
 (द) भ्रांत - निर्भ्रान्त

उत्तर : हिंसा - प्रतिहिंसा

प्रश्न 15   किस विकल्प में परस्पर विलोम शब्द नहीं हैं?
 (अ) निष्क्रिय - सक्रिय
 (ब) स्थावर - जंगम
 (स) अवसाद - विषाद
 (द) भ्रांत - निर्भ्रान्त

उत्तर : अवसाद - विषाद

प्रश्न 16   विलोम शब्द नहीं है-
 (अ) जड़ - चेतन
 (ब) उत्कर्ष - निष्कर्ष
 (स) प्रत्यक्ष - अप्रत्यक्ष
 (द) यश - अपयश

उत्तर : उत्कर्ष - निष्कर्ष

प्रश्न 17   योग का विपरीतार्थक है-
 (अ) संयोग
 (ब) वियोग
 (स) प्रतियोग
 (द) उपयोग

उत्तर : वियोग

प्रश्न 18   ‘उत्कर्ष’ का विलोम है-
 (अ) निष्कर्ष
 (ब) अपकर्ष
 (स) आकर्ष
 (द) विकर्ष

उत्तर : अपकर्ष

प्रश्न 19   ‘विरल’ का विलोम है-
 (अ) सरल
 (ब) सघन
 (स) तरल
 (द) मंथन

उत्तर : सघन

प्रश्न 20   विलोमता नहीं है-
 (अ) लंबा-चौड़ा
 (ब) वर्ण्य-अवर्ण्य
 (स) हार-जीत
 (द) लभ्य- अलभ्य

उत्तर : लंबा-चौड़ा

page no.(2/14)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.