Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

राजस्थान आर्थिक समीक्षा 2022-23

प्रश्न 11   इंदिरा गांधी मातृत्व पोषण योजना के संबंध में कौनसा कथन असत्‍य है -
 (अ) शुरू- 19 नवंबर 2020
 (ब) बजट घोषणा 2022-23 की अनुपालना में 26 अगस्त 2022 को सभी ज़िलों में लागू की गई।
 (स) इस योजना के अंतर्गत दूसरी संतान के जन्म पर महिलाओं को 5 किश्तों में कुल ₹10,000 दिए जाते हैं।
 (द) यह योजना महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा संचालित है।

उत्तर : इस योजना के अंतर्गत दूसरी संतान के जन्म पर महिलाओं को 5 किश्तों में कुल ₹10,000 दिए जाते हैं।
व्याख्या :
इस योजना के अंतर्गत दूसरी संतान के जन्म पर महिलाओं को 5 किश्तों में कुल ₹6,000 दिए जाते हैं।

प्रश्न 12   राजस्थान में सेज के विकास के लिए कौन सी एक केंद्रीय/प्रमुख एजेंसी है -
 (अ) RIICO
 (ब) RFC
 (स) IDBI
 (द) SIDBI

उत्तर : RIICO
व्याख्या :
राजस्थान राज्य औद्योगिक विकास एवं निवेश निगम लिमिटेड (RIICO) की स्थापना 1980 में की गई। रीको द्वारा राजस्थान में 2 विशेष आर्थिक क्षेत्र (SEZ) (वर्तमान में बहुउत्पाद सेज) संचालित है। जेम्स एंड ज्वेलरी I&II - सीतापुरा (जयपुर) और महिंद्रा वर्ल्ड सिटी (बहुउत्पाद सेज) जयपुर।

प्रश्न 13   राजस्थान के नागरिकों की समस्याओं के निवारण हेतु शुरू किया गया राजस्थान संपर्क के लिए हेल्पलाइन नंबर है
 (अ) 198
 (ब) 108
 (स) 181
 (द) 111

उत्तर : 181
व्याख्या :
योजना संबंधी समस्याओं का समाधान पाने के लिए हेल्पलाइन 181 पर कॉल करें।

प्रश्न 14   कौन सी योजना राजस्थान सरकार द्वारा प्रायोजित है -
 (अ) इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना
 (ब) महात्मा गांधी जन भागीदारी विकास योजना
 (स) डी आर डी ए प्रशासनिक योजना
 (द) राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका परियोजना

उत्तर : महात्मा गांधी जन भागीदारी विकास योजना
व्याख्या :
महात्मा गांधी जन-भागीदारी विकास योजना (पुराना नाम - गुरु गोलवलकर जनभागीदारी विकास योजना) का वित्त पोषण राज्य सरकार द्वारा किया जाता है।

प्रश्न 15   दिल्ली-मुंबई औद्योगिक गलियारा (DMIC) के बारे में सही कथन है -
1. यह जवाहरलाल नेहरू पोर्ट मुंबई को दादरी (यूपी) से जोड़ता है
2. इसमें छह भारतीय राज्य और दिल्ली को शामिल किया गया है
3. इजरायल द्वारा सहायता प्राप्त।

 (अ) केवल 1
 (ब) 1,2
 (स) 2,3
 (द) सभी सही है

उत्तर : 1,2
व्याख्या :
इसमें 6 राज्य (उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र) तथा 1 केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली शामिल है। दादरी (यूपी) से जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह (मुंबई) के बीच इस डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का निर्माण किया जा रहा है। कुल लंबाई:- 1,504 किमी। फ्रेट कॉरिडोर के दोनों तरफ 150 किमी क्षेत्र में DMIC का प्रभाव रहेगा। इस प्रोजेक्ट का विकास जापान की सहायता से किया जा रहा है।

प्रश्न 16   राजस्थान राज्य खनिज लिमिटेड से संबंधित असत्य कथन की पहचान कीजिए -
A. स्थापना 1974 में
B. खनिज विपणन एवं खनिजों के वैज्ञानिक अन्वेषण से संबंधित है
C. विशेष परिस्थितियों में खनन क्षेत्र संबंधित ऋण भी उपलब्ध कराता है

 (अ) केवल A
 (ब) केवल C
 (स) A,B,C
 (द) A और C

उत्तर : केवल C
व्याख्या :
राजस्थान राज्य खान एवं खनिज लिमिटेड (Rajasthan State Mines & Minerals Limited) की स्थापना 1948 में बीकानेर जिप्सम लिमिटेड के नाम से की गई थी। 1974 में इसका नाम राजस्थान राज्य खान एवं खनिज लिमिटेड कर दिया।

प्रश्न 17   राजस्थान में कुल कितने जिला उद्योग केंद्र कार्यरत हैं -
 (अ) 36
 (ब) 33
 (स) 25
 (द) 23

उत्तर : 36
व्याख्या :
36 जिला उद्योग केंद्र, 8 उप-केंद्र। सभी जिला उद्योग केंद्रों पर एमएसएमई निवेशक सुविधा केंद्र की स्थापना की गई है।

प्रश्न 18   एच.पी.सी.एल. राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड (एच.आर.आर.एल.) में हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन का योगदान कितना प्रतिशत हैं -
 (अ) 26 प्रतिशत
 (ब) 74 प्रतिशत
 (स) 76 प्रतिशत
 (द) 24 प्रतिशत

उत्तर : 74 प्रतिशत
व्याख्या :
एच.पी.सी.एल. राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड (एच.आर.आर.एल.) हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन एवं राजस्थान सरकार का क्रमशः 74 प्रतिशत (₹10,638 करोड़) और 26 प्रतिशत (₹3,738 करोड़) की इक्विटी साझेदारी के साथ संयुक्त उद्यम है।

प्रश्न 19   राजस्थान हस्तशिल्प नीति 2022 के संबंध में सत्य कथन है -
अ. 17 सितंबर 2022 को उद्योग मंत्री शकुंतला रावत द्वारा राजस्थान की प्रथम हस्तशिल्प नीति जारी की गई।
ब. मार्च 2026 तक लागू रहेगी।
स. उद्देश्य : विलुप्त होती परंपरागत हस्तकलाओं को पुनर्जीवित करना।

 (अ) केवल अ
 (ब) केवल ब
 (स) अ और ब दोनों
 (द) उपरोक्त सभी

उत्तर : उपरोक्त सभी
व्याख्या :
विलुप्त होती परंपरागत हस्तकलाओं को पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से 17 सितंबर 2022 को उद्योग मंत्री शकुंतला रावत द्वारा राजस्थान की प्रथम हस्तशिल्प नीति जारी की गई। यह मार्च 2026 तक लागू रहेगी। आगामी 5 वर्षों में 50,000 से अधिक रोजगार उपलब्ध करवाएं जाएंगे।

प्रश्न 20   मुख्यमंत्री लघु वाणिज्यिक वाहन स्वरोज़गार योजना के संबंध में असत्य कथन है -
अ. 11 अक्टूबर 2022 को अधिसूचित
ब. 1 दिसंबर 2022 को उद्योग मंत्री शकुंतला रावत ने लॉन्च की
स. उद्देश्य : 18 से 45 वर्ष की आयु वर्ग के आवेदकों को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध करवाना
द. बजट : ₹100 करोड़

 (अ) केवल अ
 (ब) केवल स
 (स) केवल ब और स
 (द) केवल द

उत्तर : केवल द
व्याख्या :
मुख्यमंत्री लघु वाणिज्यिक वाहन स्वरोज़गार योजना 11 अक्टूबर 2022 को अधिसूचित की गई। 1 दिसंबर 2022 को उद्योग मंत्री शकुंतला रावत ने लॉन्च की। 18 से 45 वर्ष की आयु वर्ग के आवेदकों को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध करवाया जायेगा।बजट ₹20 करोड़ रखा गया है। इस योजना के अंतर्गत प्रदेश भर के आवेदकों को ‘पहले आओ-पहले पाओ’ के आधार पर लाभ दिया जाएगा। योजना के तहत ₹15 लाख तक के लघु वाणिज्यिक वाहन (स्मॉल कमर्शियल व्हीकल) खरीदने पर वाहन की ऑन रोड कीमत का अधिकतम 10% अथवा ₹60 हजार (दोनों में से जो भी कम हो) का अनुदान राज्य सरकार द्वारा तथा समकक्ष/अधिक अनुदान संबंधित वाहन निर्माता कंपनी द्वारा दिया जावेगा।

page no.(2/13)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.