Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

युग्म–शब्द

प्रश्न 1   ‘कटिबद्ध-कटिबन्ध’ शब्द युग्म का सही अर्थ होगा -
 (अ) तैयार - कमरबन्ध
 (ब) कतार - उद्धत
 (स) उपयुक्त - सरल
 (द) आभूषण - कठोर

उत्तर : तैयार - कमरबन्ध

प्रश्न 2   ‘अभिराम-अविराम’ का उचित शब्द युग्म छाँटिए -
 (अ) बिना रुके - भगवान राम
 (ब) राघव - सत्य
 (स) सुन्दर - निरन्तर
 (द) लगातार - नयनप्रिय

उत्तर : सुन्दर - निरन्तर

प्रश्न 3   किस शब्द-युग्म का अर्थभेद सुसंगत नहीं है ?
 (अ) रिक्त-रिक्थ = शूत्य-धन
 (ब) कोर-कौर = किनारा-ग्रास
 (स) कटक-कटुक = तीक्ष्ण-सेना
 (द) अब्ज-अब्द = कमल-वर्ष

उत्तर : कटक-कटुक = तीक्ष्ण-सेना

प्रश्न 4   ‘वर्ण-व्रण’ का सुसंगत अर्थभेद है -
 (अ) श्वेत-अक्षर
 (ब) रंग-घाव
 (स) मनुष्य श्रेणी -प्रतिज्ञा
 (द) भेद-जाति

उत्तर : रंग-घाव

प्रश्न 5   अजर-अजिर शब्द-युग्म का अर्थ है
 (अ) अजन्मा - पृथ्वी
 (ब) जो वृद्ध न हो - आंगन
 (स) वृद्ध - अमर
 (द) अक्षय - नष्ट

उत्तर : जो वृद्ध न हो - आंगन

प्रश्न 6   ‘शुचि-शचि‘ शब्द-युग्म का सही अर्थ है
 (अ) पवित्र - इन्द्राणी
 (ब) सूची - तिथि
 (स) सूर्य - रश्मि
 (द) प्रातः - रात्रि

उत्तर : पवित्र - इन्द्राणी

प्रश्न 7   ‘अवधि - अवधी‘ शब्द युग्म का सही अर्थ है।
 (अ) हिन्दी की एक उपभाषा - समय
 (ब) समय - हिन्दी की एक उपभाषा
 (स) समय - शहर का नाम
 (द) शहर का नाम - समय

उत्तर : समय - हिन्दी की एक उपभाषा

प्रश्न 8   ‘मणि – मणी’ शब्द-युग्म का सही अर्थ है -
 (अ) रत्न – सर्प
 (ब) नशा – शराब
 (स) आधार – कीमत
 (द) रस – लय

उत्तर : रत्न – सर्प

प्रश्न 9   ‘सुरभि – सुरभी’ शब्द-युग्म के सही अर्थ का चयन कीजिए –
 (अ) गंध – गाय
 (ब) पतंगा – रात्रि
 (स) दूध – बकरी
 (द) मुकुट – मूँगा

उत्तर : गंध – गाय

प्रश्न 10   ‘दारु-दारू’ का सही अर्थ है-
 (अ) स्त्री - शराब
 (ब) लकड़ी - शराब
 (स) शराब - दवाई
 (द) दवा - स्त्री

उत्तर : लकड़ी - शराब

page no.(1/13)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.