Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

वाक्यांश के लिए एक–शब्द

प्रश्न 1   शुद्ध स्थानपन्न शब्द नहीं है -
 (अ) जो वाणी अथवा मन से ग्रहण न किया जा सके - अवाड् मनसागोचार
 (ब) निद्रा को जीत लेने वाला - गुडाकेश
 (स) एक ही लेखक के ग्रन्थों का(एक ही जिल्द में) प्रकाशन - आत्मकथा
 (द) पांच वृक्षों का समाहार - पंचवटी

उत्तर : एक ही लेखक के ग्रन्थों का(एक ही जिल्द में) प्रकाशन - आत्मकथा

प्रश्न 2   सही स्थानापन्न शब्द नहीं है -
 (अ) जो आज तक से संबंधित है - आधुनिक
 (ब) जड़ से नष्ट करने की क्रिया - उन्मूलन
 (स) हास्य-व्यंग्य से पूर्ण नाटक रूप - प्रहसन
 (द) आकाश में असंख्य तारों का पुंज - निहारिका

उत्तर : जो आज तक से संबंधित है - आधुनिक

प्रश्न 3   ‘मरने की इच्छा’ वाक्यांश हेतु उपयुक्त शब्द है -
 (अ) मुमुक्षा
 (ब) मुमूर्षा
 (स) जिजीविषा
 (द) उत्सर्गेच्छा

उत्तर : मुमूर्षा

प्रश्न 4   कम या नपा-तुला खर्च करने वाले को कहते हैं -
 (अ) मक्खीचूस
 (ब) कंजूस
 (स) मितभोजी
 (द) मितव्ययी

उत्तर : मितव्ययी

प्रश्न 5   ‘किंवदन्ती’ शब्द हेतु उपयुक्त वाक्यांश है -
 (अ) जो बात लोगों द्वारा कही जाती है।
 (ब) जो बात परम्परा से प्रचलित हो।
 (स) क्या कहा इसका पता न हो।
 (द) जिस लोक - प्रचलित कथन के रचनाकार का पता न हो।

उत्तर : जो बात लोगों द्वारा कही जाती है।

प्रश्न 6   ‘जो शत्रुओं को मार डालता है’ वाक्यांश के लिए एक शब्द बताइये -
 (अ) शत्रुघ्न
 (ब) नश्वर
 (स) जन्मांध
 (द) निर्दयी

उत्तर : शत्रुघ्न

प्रश्न 7   ‘जिन्दा रहने की इच्छा’ वाक्यांश के लिए एक शब्द है -
 (अ) जिघत्सा
 (ब) जिगीषा
 (स) जिज्ञासा
 (द) जिजीविषा

उत्तर : जिजीविषा

प्रश्न 8   ‘जो अपनी बात से टले नहीं’ उसके लिए उपयुक्त शब्द होगा -
 (अ) बातूनी
 (ब) अटल
 (स) बड़बोला
 (द) मौन

उत्तर : अटल

प्रश्न 9   ‘युद्ध की इच्छा रखने वाला’ वाक्यांश के लिए एक शब्द है।
 (अ) पिपासु
 (ब) युयुत्सु
 (स) जिज्ञासु
 (द) उत्सुक

उत्तर : युयुत्सु

प्रश्न 10   ‘जो कुछ न जानता हो’ के लिए एक शब्द है -
 (अ) अल्पज्ञ
 (ब) अज्ञ
 (स) अज्ञेय
 (द) अविज्ञानी

उत्तर : अज्ञ

page no.(1/14)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.