Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

राज्यपाल

प्रश्न 1   राज्यपाल की अनुपस्थिति में उसके दायित्वों का निर्वाहन कौन करता है-
 (अ) विधान सभा का अध्यक्ष
 (ब) उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधिपति
 (स) राज्य का मुख्य मंत्री
 (द) उरोक्त में से कोई नहीं

उत्तर : उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधिपति

प्रश्न 2   नीचे दिए हुए दो वक्तव्यों पर विचार कीजिये-
कथन (अ): राज्य का राज्यपाल अपने पद राष्ट्रपति की इच्छापर्यत ही रहता है।
कारण (ब): राज्यपाल की नियुक्ति प्रधान मंत्री करता है।
उक्त के दोनों वक्तव्यों के सन्दर्भ में निम्न में से कौन सा सही है-

 (अ) अ और ब दोनों सही हैं तथा अ की सही व्याख्या ब करता है।
 (ब) अ और ब दोनों सही हैं पर अ की सही व्याख्या ब नहीं करता।
 (स) अ सही है पर ब गलत है।
 (द) अ गलत है पर ब सही है।

उत्तर : अ सही है पर ब गलत है।

प्रश्न 3   निम्न में से कौन सा युग्म सही सुमेलित नहीं है-
 (अ) अनुच्छेद: 154 - राज्य की कार्यपालक शक्तियां
 (ब) अनुच्छेद: 155 - राज्यपाल की नियुक्ति
 (स) अनुच्छेद: 156 - राज्यपाल की नियुक्ति हेतु योग्यताएं
 (द) अनुच्छेद: 163 - राज्य मंत्री परिषद

उत्तर : अनुच्छेद: 156 - राज्यपाल की नियुक्ति हेतु योग्यताएं

प्रश्न 4   भारतीय संविधान का कौनसा अनुच्छेद उपबंध करता है, ‘प्रत्येक राज्य के लिए एक राज्यपाल होगा’ -
 (अ) अनुच्छेद 154
 (ब) अनुच्छेद 155
 (स) अनुच्छेद 153
 (द) अनुच्छेद 164

उत्तर : अनुच्छेद 153

प्रश्न 5   नीचे दो कथन दिये गये हैं, एक को अभिकथन ‘अ’ और दूसरे को कारण ‘ब’ का नाम दिया गया है -
अभिकथन अ: सरकारिया कमीशन की सिफारिश के अनुसार अनुच्छेद 356 का प्रयोग कम से कम होना चाहिए।
कारण ब: जिन राजनीतिक दलों ने केंद्र में सरकार बनायी उन्होंने अनुच्छेद 356 का दुरूपयोग किया।
कूट -

 (अ) ब सत्य है, किन्तु अ असत्य है।
 (ब) अ और ब दोनों सत्य हैं, किन्तु ब, अ की सही व्याख्या नहीं है।
 (स) अ और ब दोनों सत्य हैं और ब, अ की सही व्याख्या है।
 (द) अ सत्य है, किन्तु ब असत्य है।

उत्तर : अ और ब दोनों सत्य हैं और ब, अ की सही व्याख्या है।

प्रश्न 6   भारत में राज्यों में संवैधानिक आपातकाल लगाने के लिए कौनसा अनुच्छेद है -
 (अ) अनुच्छेद 355
 (ब) अनुच्छेद 356
 (स) अनुच्छेद 357
 (द) अनुच्छेद 369

उत्तर : अनुच्छेद 356

प्रश्न 7   राज्यपाल की नियुक्ति कौन करता है -
 (अ) राष्ट्रपति
 (ब) प्रधानमंत्री
 (स) मुख्यमंत्री
 (द) इनमें से कोई नहीं

उत्तर : राष्ट्रपति

प्रश्न 8   राज्य विधानसभा में धन विधेयक केवल किसकी अनुशंसा से प्रस्तुत किया जा सकता है -
 (अ) अध्यक्ष
 (ब) वित्त मंत्री
 (स) मुख्यमंत्री
 (द) राज्यपाल

उत्तर : राज्यपाल

प्रश्न 9   राज्यपाल का सामान्य कार्यकाल होता है-
 (अ) 2 वर्ष
 (ब) 3 वर्ष
 (स) 5 वर्ष
 (द) 7 वर्ष

उत्तर : 5 वर्ष

प्रश्न 10   निम्न में कौनसा अधिकार राज्यपाल को नहीं है -
 (अ) मुख्यमंत्री की नियुक्ति
 (ब) मुख्यमंत्री की सलाह से अन्य मंत्रियों की नियुक्तियां
 (स) राज्य की कार्यपालिका की शक्ति सीमा में किसी भी दोषसिद्ध व्यक्ति के दण्ड को क्षमा करना
 (द) उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों की नियुक्ति

उत्तर : उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों की नियुक्ति

page no.(1/6)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.