Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

न्यायालय

प्रश्न 11   किस अनुच्छेद के तहत उच्चतम न्यायालय किसी मामले को एक राज्य से दूसरे राज्य में स्थानांतरित कर सकता है -
 (अ) अनुच्छेद 141
 (ब) अनुच्छेद 140
 (स) अनुच्छेद 139-क(2)
 (द) अनुच्छेद 139

उत्तर : अनुच्छेद 139-क(2)

प्रश्न 12   उच्च न्यायालय के सभी न्यायाधीशों को अपनी शपथ या प्रतिज्ञान निम्नलिखित में से किसके समक्ष लेनी होती है -
 (अ) लोकसभा के अध्यक्ष
 (ब) भारत के प्रधानमंत्री
 (स) राज्य के गवर्नर
 (द) भारत के राष्ट्रपति

उत्तर : राज्य के गवर्नर

प्रश्न 13   नई दिल्ली में उच्च्तम न्यायालय का स्थान (seat) है, न्यायालय किसी ऐसे स्थान पर बैठ सकता है जैसा
 (अ) भारत के प्रधानमंत्री, भारत के मुख्य न्यायाधीश के अनुमोदन से तय कर सकते हैं।
 (ब) समय-समय पर राष्ट्रपति के अनुमोदन के पश्चात् भारत के मुख्य न्यायाधीश तय कर सकते हैं।
 (स) मुख्य न्यायाधीश तय कर सकते हैं।
 (द) राष्ट्रपति तय कर सकते हैं।

उत्तर : समय-समय पर राष्ट्रपति के अनुमोदन के पश्चात् भारत के मुख्य न्यायाधीश तय कर सकते हैं।

प्रश्न 14   उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों का वेतन भारित है :
 (अ) भारत, और राज्य दोनों की संचित निधि पर
 (ब) 50% भारत की संचित निधि और 50% राज्य की संचित निधि पर
 (स) राज्य की संचित निधि पर
 (द) भारत की संचित निधि पर

उत्तर : भारत की संचित निधि पर

प्रश्न 15   निम्नलिखित में से कौन सा अनुच्छेद न्यायपालिका की स्वतंत्रता से संबंधित नहीं है -
 (अ) 79
 (ब) 125
 (स) 50
 (द) 124

उत्तर : 79

प्रश्न 16   निम्नलिखित में से किसके द्वारा एक न्यायाधीश का स्थानान्तरण एक उच्च न्यायालय से दूसरे उच्च न्यायालय में किया जा सकता है -
 (अ) भारत के राष्ट्रपति द्वारा लोकसभा के अध्यक्ष से परामर्श के पश्चात्।
 (ब) भारत के मुख्य न्यायाधीश द्वारा भारत के राष्ट्रपति से परामर्श के पश्चात्।
 (स) भारत के राष्ट्रपति द्वारा सम्बन्धित उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश से परामर्श के पश्चात्।
 (द) भारत के राष्ट्रपति द्वारा भारत के मुख्य न्यायाधीश से परामर्श के पश्चात्।

उत्तर : भारत के राष्ट्रपति द्वारा भारत के मुख्य न्यायाधीश से परामर्श के पश्चात्।

प्रश्न 17   निम्नलिखित में से कौन सा एक अनुच्छेद भारत के कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश से सम्बन्धित है -
 (अ) अनुच्छेद 128
 (ब) अनुच्छेद 127
 (स) अनुच्छेद 126
 (द) अनुच्छेद 124

उत्तर : अनुच्छेद 126

प्रश्न 18   उच्चतम न्यायालय को अतिरिक्त अधिकारिता किसके द्वारा प्रदान की जा सकती है -
 (अ) संसद
 (ब) मंत्री-परिषद
 (स) भारत के प्रधानमंत्री
 (द) भारत के राष्ट्रपति

उत्तर : संसद

प्रश्न 19   उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश की सेवानिवृत्त होने की आयु क्या है -
 (अ) 67 वर्ष
 (ब) 62 वर्ष
 (स) 63 वर्ष
 (द) 65 वर्ष

उत्तर : 65 वर्ष

प्रश्न 20   भारत के संविधान के अनुच्छेद 136 का अवलम्ब लिया जा सकता है :
 (अ) किसी भी न्यायालय या अधिकरण के किसी निर्णय, डिक्री, अभिनिर्धारण, दण्डादेश या आदेश के विरुद्ध
 (ब) केवल उच्च न्यायालयों के निर्णय के विरुद्ध
 (स) केवल सभी न्यायालयों के निर्णय और आदेशों के विरुद्ध
 (द) केवल न्यायालय और अधिकरण के निर्णय/पंचाट के विरुद्ध

उत्तर : किसी भी न्यायालय या अधिकरण के किसी निर्णय, डिक्री, अभिनिर्धारण, दण्डादेश या आदेश के विरुद्ध

page no.(2/10)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.