Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

राज्य विधानमण्डल

प्रश्न 11   राज्य सार्वजनिक प्रयोजनों के लिए अनिवार्य सेवा अधिरोपित कर सकता है। ऐसी सेवा अधिरोपित करने में राज्य निम्नांकित में से किस आधार समूह पर कोई विभेद नहीं कर सकता है -
 (अ) धर्म, मूलवंश, जाति या वर्ग
 (ब) लिंग, धर्म, मूलवंश या जाति
 (स) मूलवंश, जाति, उद्भव, जन्मस्थान
 (द) धर्म, मूलवंश, उद्भव, निवास

उत्तर : धर्म, मूलवंश, जाति या वर्ग

प्रश्न 12   भारत के संविधान के किस अनुच्छेद में राज्य में विधान परिषद् की संरचना का उल्लेख है -
 (अ) 171
 (ब) 172
 (स) 173
 (द) 170

उत्तर : 171

प्रश्न 13   राज्य विधान परिषद ् में राज्यपाल द्वारा कितने सदस्यों का मनोनयन किया जाता है -
 (अ) 1/3
 (ब) 1/12
 (स) 1/9
 (द) 1/6

उत्तर : 1/6

प्रश्न 14   निम्नलिखित विकल्पों में (राज्य – विधानसभा सदस्यों . की संख्या) गलत युग्म चुनिए –
 (अ) बिहार – 243
 (ब) गुजरात – 182
 (स) पंजाब – 150
 (द) असम – 126

उत्तर : पंजाब – 150

प्रश्न 15    निम्नलिखित में से भारतीय संविधान का कौन सा अनुच्छेद, राज्य की विधायिका के कार्यकाल से संबधित है -
 (अ) 172
 (ब) 151
 (स) 124
 (द) 113

उत्तर : 172

प्रश्न 16   निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है/हैं -
1. किसी राज्य में मंत्री परिषद में मुख्यमंत्री सहित कुल मंत्रियों की संख्या, उस राज्य की विधान सभा के सदस्यों की कुल संख्या के 10% से अधिक नहीं होगी।
2. इसमें यह भी कहा गया है कि एक राज्य में मुख्यमंत्री सहित मंत्रियों की संख्या 12 से कम नहीं होगी।

 (अ) केवल 1
 (ब) केवल 2
 (स) दोनों 1 और 2
 (द) न तो 1 और न ही 2

उत्तर : केवल 2

प्रश्न 17   भारत के किसी राज्य की विधान सभा के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. भारत में राज्य विधानसभाओं के संगठन में पूर्ण एकरूपता है।
2. विधान सभा में सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार के आधार पर जनता द्वारा अप्रत्यक्ष रूप से चुने गए प्रतिनिधि होते हैं।
ऊपर दिए गए कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

 (अ) केवल 1
 (ब) केवल 2
 (स) दोनों 1 और 2
 (द) न तो 1 और न ही 2

उत्तर : न तो 1 और न ही 2

प्रश्न 18   राज्य विधान सभा के बारे में अधोलिखित पर विचार कीजिये -
1. इसका समय काल पांच वर्ष होता है।
2. इसकी अध्यक्षता मुख्य मंत्री करता है।
3. इसका जनता द्वारा प्रत्यक्ष रूप से निर्वाचन होता है।
4. राज्यपाल को इसके विघठन का अधिकार है।
कूट -

 (अ) 1, 2, तथा 4 सही हैं।
 (ब) 2, 3 तथा 4 सही हैं।
 (स) 1, 3 तथा 4 सही हैं।
 (द) 1, 2 तथा 3 सही हैं।

उत्तर : 1, 3 तथा 4 सही हैं।

प्रश्न 19   विधान सभा का सदस्य निर्वाचित होने के लिए व्यक्ति की आयु कितनी होनी चाहिए -
 (अ) 18 वर्ष
 (ब) 21 वर्ष
 (स) 25 वर्ष
 (द) 35 वर्ष

उत्तर : 25 वर्ष

प्रश्न 20   राज्य विधान मण्डल के किस सदन को प्रथम सदन या निम्न सदन या लोकप्रिय सदन कहा जाता है -
 (अ) विधानसभा को
 (ब) विधान परिषद को
 (स) राज्यपाल सचिवालय को
 (द) विधान समिति को

उत्तर : विधानसभा को

page no.(2/3)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.