भारत में पंचायती राज
प्रश्न 1 निम्न संवैधानिक अनुच्छेदों में से कौन सा अनुच्छेद पंचायत के बारे में 73वें संशोधन द्वारा जोड़ा गया था-
(अ) 243 से 243-T
(ब) 244 से 244-P
(स) 243 से 243-O
(द) 243 से 243-ZA
प्रश्न 2 पंचायती राज व्यवस्था है-
(अ) स्थानीय सरकार की
(ब) स्थानीय स्वशासन की
(स) स्थानीय प्रशासन की
(द) ग्रामीण स्थानीय स्व-शासन की
प्रश्न 3 पंचायती राज का मुख्य उद्देश्य क्या है -
(अ) कृषि उत्पादन को बढ़ाना
(ब) रोजगार बढ़ाना
(स) लोगों की राजनीतिक जागरूकता को बढ़ाना
(द) लोगों को विकासमूलन प्रशासन में भागीदारी के योग्य बनाना
प्रश्न 4 यदि पंचायत भंग होती है, तो किस अवधि के अन्दर निर्वाचन होंगे -
(अ) 1 माह
(ब) 3 माह
(स) 6 माह
(द) 1 वर्ष
प्रश्न 5 वह राज्य जिसने सबसे पहले पंचायती राज स्वीकार किया -
(अ) उत्तर प्रदेश
(ब) बिहार
(स) गुजरात
(द) राजस्थान
प्रश्न 6 भारत में इनमें से कौन सा विषय पंचायती राज संस्थाओं की शक्तियों के अन्तर्गत नहीं आता है -
(अ) भूमि सुधारों का क्रियान्वयन
(ब) न्यायिक पुनरीक्षण
(स) निर्धनता निवारण कार्यक्रमों का क्रियान्वयन
(द) इनमें से कोई नहीं
प्रश्न 7 1957 में किस समिति ने भारत में त्रिस्तरीय पंचायत राज की सर्वप्रथम सिफारिश की थी -
(अ) अशोक मेहता समिति
(ब) सीतलवाड समिति
(स) बलवंत राय मेहता समिति
(द) हनुमंतैया समिति
प्रश्न 8 पंचायत समिति के सदस्य -
(अ) जनता द्वारा प्रत्यक्ष रूप से चुने जाते हैं।
(ब) पंचायत के सदस्यों द्वारा चुने जाते हैं।
(स) जिलाधिकारी द्वारा मनोनीत किये जाते हैं।
(द) खुली प्रतियोगिता के आधार पर भर्ती किये जाते हैं।
प्रश्न 9 पंचायती राज को संवैधानिक स्थिति प्रदान करने की संस्तुति निम्न में से किस कमेटी द्वारा की गई थी -
(अ) एल. एम. सिंघवी कमेटी
(ब) बलवन्त राय मेहता कमेटी
(स) राव कमेटी
(द) अशोक मेहता कमेटी
प्रश्न 10 राज्य वित्त आयोग का गठन भारतीय संविधान के अंतर्गत किया जाता है -
(अ) अनुच्छेद 243 (एच) के अनुसार
(ब) अनुच्छेद 243 (आई) के अनुसार
(स) अनुच्छेद 243 (जे) के अनुसार
(द) अनुच्छेद 243 (के) के अनुसार
page no.(1/5)