राज्यपाल
प्रश्न 1 राजस्थान के राज्यपाल में निम्न में से कौन सी शक्ति निहित नहीं है -
(अ) विधानसभा को आहूत करने की
(ब) विधानसभा को स्थगित करने की
(स) विधानसभा का विघटन करने की
(द) विधानसभा के सत्रावासान की
प्रश्न 2 नवीन प्रोटोकाॅल के अन्तर्गत अब राजस्थान के राज्यपाल को निम्न अभिवादन से सम्बोधित किया जाता है -
(अ) “Honorable” अंग्रेजी में तथा “माननीय राज्यपाल” अथवा “राज्यपाल महोदय” हिन्दी में
(ब) “The most Honorable” अंग्रेजी में तथा “अति सम्माननीय” हिन्दी में
(स) “His/Her Excellency” अंग्रेजी में तथा “महामहिम” हिन्दी में
(द) “His/Her Royal Highness” अंग्रेजी में तथा “महाराजाधिराज/महारानीधिराज” हिन्दी में
प्रश्न 3 राजस्थान के राज्यपाल के संबंध में निम्न कथनों पर विचार कीजिये -
अ. वह राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलधिपति हैं।
ब. वह राज्य के किसी भी लाभ के पद को धारण कर सकते हैं।
स. वह इंडियन रेड क्राॅस सोसायटी, राजस्थान राज्य शाखा के अध्यक्ष हैं।
द .उन्हें संविधान के अन्तर्गत कोई स्व-विवेकीय शक्ति प्राप्त नहीं है।
उपर्युक्त में से कौन सा/से कथन सही है/हैं -
(अ) अ, ब, स और द
(ब) ब, स और द
(स) केवल स
(द) ब और स
प्रश्न 4 1 नवम्बर, 1956 से पहले राजस्थान राज्य के प्रमुख जाने जाते थे -
(अ) गवर्नर जनरल
(ब) राज्यपाल
(स) राज प्रमुख
(द) महाराजाधिराज
प्रश्न 5 राजस्थान में राज्य प्रशासन के विधितः प्रमुख हैं -
(अ) राज्य के मुख्यमंत्री
(ब) सम्भागीय आयुक्त
(स) राज्य के महाधिवक्ता
(द) राज्य के राज्यपाल
प्रश्न 6 भारतीय संविधान का कौनसा अनुच्छेद उपबंध करता है, ‘प्रत्येक राज्य के लिए एक राज्यपाल होगा’ -
(अ) अनुच्छेद 154
(ब) अनुच्छेद 155
(स) अनुच्छेद 153
(द) अनुच्छेद 164
प्रश्न 7 नीचे दो कथन दिये गये हैं, एक को अभिकथन ‘अ’ और दूसरे को कारण ‘ब’ का नाम दिया गया है -
अभिकथन अ: सरकारिया कमीशन की सिफारिश के अनुसार अनुच्छेद 356 का प्रयोग कम से कम होना चाहिए।
कारण ब: जिन राजनीतिक दलों ने केंद्र में सरकार बनायी उन्होंने अनुच्छेद 356 का दुरूपयोग किया।
कूट -
(अ) ब सत्य है, किन्तु अ असत्य है।
(ब) अ और ब दोनों सत्य हैं, किन्तु ब, अ की सही व्याख्या नहीं है।
(स) अ और ब दोनों सत्य हैं और ब, अ की सही व्याख्या है।
(द) अ सत्य है, किन्तु ब असत्य है।
प्रश्न 8 राजस्थान में आखिरी बार जब राष्ट्रपति शासन लगाया गया, तब राज्यपाल कौन थे -
(अ) वसंतराव पाटिल
(ब) एम. चेन्ना रेड्डी
(स) रघुकुल तिलक
(द) देवी प्रसाद चट्टोपाध्याय
प्रश्न 9 राजस्थान में राष्ट्रपति शासन कितनी बार लगाया गया -
(अ) 2
(ब) 4
(स) 6
(द) 7
प्रश्न 10 भारत में राज्यों में संवैधानिक आपातकाल लगाने के लिए कौनसा अनुच्छेद है -
(अ) अनुच्छेद 355
(ब) अनुच्छेद 356
(स) अनुच्छेद 357
(द) अनुच्छेद 369
page no.(1/10)