राज्यपाल
- प्रश्न 1 राजस्थान के प्रथम राज्यपाल के रूप में किसे और कब नियुक्त किया गया था - (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)
Junior Instructor (RAT) Exam 2024 -
- (अ) गुरुमुख निहाल सिंह, 25 अक्टूबर 1956
- (ब) सम्पूर्णानन्द, 2 अक्टूबर 1965
- (स) जोगेंद्र सिंह, 12 अक्टूबर 1965
- (द) सरदार हुकुम सिंह, 5 नवंबर 1956
उत्तर : गुरुमुख निहाल सिंह, 25 अक्टूबर 1956
व्याख्या :
राजस्थान के प्रथम राज्यपाल गुरुमुख निहाल सिंह थे, जिन्हें 25 अक्टूबर 1956 को नियुक्त किया गया था। सरदार गुरूमुख निहाल सिंह ने रियासतों के पुनर्गठन के बाद 1 नवम्बर, 1956 को पदभार संभाला तथा 15 अप्रेल, 1962 तक इस पद पर आसीन रहे।
- प्रश्न 2 भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के द्वारा प्रत्येक राज्य में राज्यपाल की नियुक्ति का प्रावधान है -
CET 2024 (12th Level) 24 October Shift-II -
- (अ) अनुच्छेद 155
- (ब) अनुच्छेद 157
- (स) अनुच्छेद 159
- (द) अनुच्छेद 153
उत्तर : अनुच्छेद 153
व्याख्या :
भारतीय संविधान के अनुच्छेद 153 के तहत प्रत्येक राज्य के लिये एक राज्यपाल का प्रावधान किया गया है। एक व्यक्ति को दो या दो से अधिक राज्यों के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया जा सकता है।
- प्रश्न 3 राजस्थान के राज्यपाल के नामों को कालानुक्रमिक क्रम में व्यवस्थित करें:
a. श्री रघुकुल तिलक
b. श्री सुखदेव प्रसाद
c. डॉ. सम्पूर्णानंद
d. डॉ. एम. चेन्ना रेड्डी
नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें:
CET 2024 (12th Level) 23 October Shift-II -
- (अ) c, b, d, a
- (ब) c, a, b, d
- (स) a, b, c, d
- (द) b, c, a, d
उत्तर : c, a, b, d
व्याख्या :
डॉ. सम्पूर्णानंद → श्री रघुकुल तिलक → श्री सुखदेव प्रसाद → डॉ. एम. चेन्ना रेड्डी
- प्रश्न 4 राजस्थान के प्रथम राज्यपाल कौन थे? (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें:)
CET 2024 (12th Level) 23 October Shift-II -
- (अ) श्री गुरुमुख निहाल सिंह
- (ब) श्री हेम बहादुर सिंह
- (स) श्री कलराज मिश्र
- (द) महाराजा सवाई मान सिंह
उत्तर : श्री गुरुमुख निहाल सिंह
व्याख्या :
25 अक्टूबर, 1956 को गुरुमुख निहाल सिंह को राजस्थान का पहला राज्यपाल नियुक्त किया गया था।
- प्रश्न 5 राज्यपाल की कार्यकारी शक्तियाँ और कार्य हैं -
a. राज्य सरकार की सभी कार्यकारी कार्यवाहियाँ औपचारिक रूप से उनके नाम पर की जाती है।
b. वह राज्य के प्रशासन से सम्बन्धित कोई भी जानकारी तथा क़ानून के प्रस्ताव के बारे में मंत्रियों से जानकारी नहीं मांग सकते हैं।
c. वह राज्य सरकार के कामकाज के अधिक सुविधाजनक संचालन के लिए नियम बना सकते हैं।
d. वह मुख्यमंत्री और अन्य मंत्रियों को नियुक्त करते हैं।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें :
CET 2024 (12th Level) 23 October Shift-I -
- (अ) केवल a, b और d
- (ब) केवल b, c और d
- (स) केवल a, c और d
- (द) केवल b, a और c
उत्तर : केवल a, c और d
व्याख्या :
राज्यपाल राज्य के प्रशासनिक कार्यों के लिए जिम्मेदार होते हैं।
वह मुख्यमंत्री और मंत्रियों को नियुक्त करते हैं।
वह राज्य सरकार के कामकाज के लिए नियम बना सकते हैं।
राज्यपाल मंत्रियों से जानकारी मांग सकते हैं, इसलिए विकल्प ‘b’ गलत है।
- प्रश्न 6 निम्नलिखित में से किसे राजस्थान के राज्यपाल द्वारा नियुक्त नहीं किया जाता है -
निम्नलिखित में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें।
CET 2024 (12th Level) 22 October Shift-II -
- (अ) राज्य विश्वविद्यालय के कुलपति
- (ब) उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश
- (स) राज्य निर्वाचन आयुक्त
- (द) राज्य लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष
उत्तर : उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश
व्याख्या :
उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा की जाती है, जबकि अन्य उल्लेखित पदों पर नियुक्ति राज्यपाल करते हैं।
- प्रश्न 7 राज्य के राज्यपाल को कौन हटा सकता है? (निम्नलिखित में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें:)
CET 2024 (12th Level) 22 October Shift-I -
- (अ) मुख्यमंत्री
- (ब) राष्ट्रपति
- (स) प्रधानमंत्री
- (द) भारत के मुख्य न्यायाधीश
उत्तर : राष्ट्रपति
व्याख्या :
संविधान के अनुच्छेद 155 और 156 के तहत राज्यपाल की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा की जाती है तथा वह “राष्ट्रपति के प्रसादपर्यंत” पद धारण करता है। यदि पाँच वर्ष का कार्यकाल पूरा होने से पूर्व इस प्रसादपर्यंतता को वापस ले लिया जाता है, तो राज्यपाल को पद छोड़ना पड़ता है। राष्ट्रपति चूँकि प्रधानमंत्री और मंत्रिपरिषद की सहायता और सलाह से काम करता है, इसलिये राज्यपाल को केंद्र सरकार द्वारा नियुक्त किया और हटाया जा सकता है।
- प्रश्न 8 निम्नलिखित में से प्रायः कौन राज्य विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति के रूप में कार्य करता है -
CET 2024 (Graduate) 27 September 2024 Shift-2 -
- (अ) राज्यपाल
- (ब) प्रधानमंत्री
- (स) शिक्षा मंत्री
- (द) मुख्यमंत्री
उत्तर : राज्यपाल
व्याख्या :
भारतीय राज्यों में राज्यपाल राज्य विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति (Chancellor) के रूप में कार्य करते हैं और विश्वविद्यालय की प्रमुख औपचारिक जिम्मेदारियां निभाते हैं।
- प्रश्न 9 निम्नलिखित में से राजस्थान राज्य की प्रथम महिला राज्यपाल (गवर्नर) कौन थीं -
CET 2024 (Graduate) 27 September 2024 Shift-1 -
- (अ) प्रभा राव
- (ब) मार्गरेट अल्वा
- (स) कमला बेनीवाल
- (द) प्रतिभा पाटिल
उत्तर : प्रतिभा पाटिल
व्याख्या :
प्रतिभा पाटिल राजस्थान की पहली महिला राज्यपाल थीं। उन्होंने 2004 से 2007 तक इस पद पर कार्य किया। बाद में वह भारत की पहली महिला राष्ट्रपति बनीं।
- प्रश्न 10 संविधान के अनुच्छेद 213 के अधीन, अध्यादेश प्रख्यापित करना राज्यपाल का/की है-
Asst. Prof. (Sanskrit College Edu.) - 2024 (Rajasthan Gk) -
- (अ) अधिकार
- (ब) दायित्व
- (स) प्रकार्य
- (द) शक्ति
उत्तर : शक्ति
व्याख्या :
अनुच्छेद 213 के अंतर्गत राज्यपाल के पास “शक्ति” होती है कि वे विधानसभा के सत्र में न होने पर तत्कालिक कानून आवश्यक होने पर अध्यादेश जारी कर सकते हैं। यह एक अस्थायी कानून होता है जिसे विधानसभा द्वारा पारित करना आवश्यक होता है।
page no.(1/12)