Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

मुख्यमंत्री

प्रश्न 1 निम्नलिखित में से कौन राजस्थान की अंतरिम सरकार के मुख्यमंत्री नहीं रहे -
Junior Instructor (ED) Exam 2024
  • (अ) श्री हीरालाल शास्त्री
  • (ब) श्री सी. एस. बैंकटाचारी
  • (स) श्री टीकाराम पालीवाल
  • (द) श्री जयनारायण व्यास
उत्तर : श्री टीकाराम पालीवाल
व्याख्या :
राजस्थान की अंतरिम सरकार में हीरालाल शास्त्री, सी. एस. बैंकटाचारी और जयनारायण व्यास मुख्यमंत्री रहे, लेकिन टीकाराम पालीवाल नहीं थे। टीका राम पालीवाल राजस्थान के पहले निर्वाचित मुख्यमंत्री थे। टीकाराम पालीवाल ने राजस्थान विधानसभा के प्रथम चुनाव मे दो सीटों से चुनाव लड़ा (मलारना चौड़ और महुआ सीट) दोनों से चुनाव जीत गए बाद में मलारना चौड़ सीट छोड़ दी।
प्रश्न 2 भारत के संविधान के किस अनुच्छेद के अनुसार मुख्यमंत्री की नियुक्ति राज्य के राज्यपाल द्वारा की जाती है -
CET 2024 (12th Level) 24 October Shift-I
  • (अ) अनुच्छेद 165
  • (ब) अनुच्छेद 166
  • (स) अनुच्छेद 163
  • (द) अनुच्छेद 164
उत्तर : अनुच्छेद 164
व्याख्या :
भारतीय संविधान के अनुच्छेद 164 के अनुसार, मुख्यमंत्री की नियुक्ति राज्य के राज्यपाल द्वारा की जाती है।
प्रश्न 3 राजस्थान के प्रथम मुख्यमंत्री कौन थे -(निम्नलिखित में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें:)
CET 2024 (12th Level) 23 October Shift-II
  • (अ) हीरा लाल शास्त्री
  • (ब) हरि देव जोशी
  • (स) जय नारायण व्यास
  • (द) टीका राम पालीवाल
उत्तर : हीरा लाल शास्त्री
व्याख्या :
हीरा लाल शास्त्री राजस्थान के पहले मुख्यमंत्री थे। 1952 में हुए आम चुनावों के बाद प्रथम निर्वाचित मुख्यमंत्री श्री टीकाराम पालीवाल बने।
प्रश्न 4 भारतीय संविधान का कौन सा अनुच्छेद राज्य के मुख्यमंत्री के कर्तव्यों का वर्णन करता है -
CET 2024 (12th Level) 22 October Shift-II
  • (अ) अनुच्छेद 164
  • (ब) अनुच्छेद 165
  • (स) अनुच्छेद 162
  • (द) अनुच्छेद 167
उत्तर : अनुच्छेद 167
व्याख्या :
अनुच्छेद 167 राज्य के मुख्यमंत्री के कर्तव्यों का वर्णन करता है। इसमें मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी होती है कि वह राज्यपाल को मंत्रिपरिषद के निर्णयों और प्रशासनिक मामलों से अवगत कराए।
प्रश्न 5 निम्नलिखित में से कौन, राजस्थान की प्रथम महिला उप-मुख्यमंत्री थीं -
CET 2024 (Graduate) 28 September 2024 Shift-1
  • (अ) कमला बेनीवाल
  • (ब) वसुंधरा राजे
  • (स) दिया कुमारी
  • (द) प्रतिभा पाटिल
उत्तर : कमला बेनीवाल
व्याख्या :
राजस्थान सरकार के मंत्रिपरिषद में स्थान पाने वाली राजस्थान की पहली महिला राजनीतिज्ञ कमला बेनीवाल थीं। उन्होंने 1954 में विधानसभा चुनाव जीता और केवल 27 साल की उम्र में राजस्थान राज्य सरकार में मंत्री का पद संभाला। उन्होंने 2003 में राजस्थान के उप-मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया।
प्रश्न 6 निम्नलिखित में से कौन-से पद का भारतीय संविधान में उल्लेख नहीं किया गया है -
CET 2024 (Graduate) 27 September 2024 Shift-2
  • (अ) लोकसभा अध्यक्ष
  • (ब) प्रधानमंत्री
  • (स) मुख्यमंत्री
  • (द) उप मुख्यमंत्री
उत्तर : उप मुख्यमंत्री
व्याख्या :
भारतीय संविधान में लोकसभा अध्यक्ष, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के पद का उल्लेख है। लेकिन “उप मुख्यमंत्री” का पद संवैधानिक नहीं है, यह केवल राज्य सरकार के विवेक पर आधारित एक पद है।
प्रश्न 7 वसुंधरा राजे के पहले मुख्यमंत्रित्व काल (08.12.2003 से 13.12.2008) कें दौरान राजस्थान के कितने राज्यपाल पदारूढ़ रहे -
Asst. Prof. (Sanskrit College Edu.) - 2024 (Rajasthan Gk)
  • (अ) तीन
  • (ब) छह
  • (स) चार
  • (द) पाँच
उत्तर : छह
व्याख्या :
वसुंधरा राजे के पहले कार्यकाल (2003-2008) के दौरान राजस्थान में छह राज्यपालों का कार्यकाल रहा था।
प्रश्न 8 मुख्यमंत्री बनने के लिए कितनी आयु आवश्यक है -
Rajasthan Police Constable Exam 2024 ( SHIFT - K1)
  • (अ) 25 वर्ष
  • (ब) 30 वर्ष
  • (स) 35 वर्ष
  • (द) 18 वर्ष
उत्तर : 25 वर्ष
व्याख्या :
भारत में किसी भी राज्य का मुख्यमंत्री बनने के लिए व्यक्ति की आयु कम से कम 25 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।
प्रश्न 9 निम्नलिखित में से कौन राजस्थान का पहला मुख्यमंत्री रहा है जो मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के समय विधान सभा का सदस्य नहीं था -
Rajasthan Police Constable Exam 2024 ( SHIFT - K1)
  • (अ) भैरू सिंह शेखावत
  • (ब) बरकतुल्लाह खान
  • (स) अशोक गेहलोत
  • (द) जगन्नाथ पहाड़िया
उत्तर : भैरू सिंह शेखावत
व्याख्या :
भैंरोसिंह शेखावत राजस्थान के पहले मुख्यमंत्री थे, जिन्होंने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते समय विधानसभा के सदस्य नहीं थे। शेखावत ने 1977 से 1980, 1990 से 1992 और 1993 से 1998 तक राजस्थान के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया। वह भारतीय जनता पार्टी के सदस्य थे।
प्रश्न 10 निम्नांकित मुख्यमंत्रियों में से किस मुख्यमंत्री ने राजस्थान में राष्ट्रपति शासन के कारण सबसे ज्यादा बार अपने मंत्रीपरिषद की बर्खास्तगी देखी है -
Assistant Professor (College Education) - 2023 Paper-III
  • (अ) भैरोंसिंह शेखावत
  • (ब) हरिदेव जोशी
  • (स) अशोक गहलोत
  • (द) मोहनलाल सुखाड़िया
उत्तर : भैरोंसिंह शेखावत
व्याख्या :
सत्तारूढ़ कांग्रेस सरकार ने 17 फरवरी 1980 को भैरोसिंह शेखावत सरकार को बर्खास्त कर विधानसभा भंग कर के राजस्थान में राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया, जो 5 जून 1980 तक रहा. इस समय राजस्थान के राज्यपाल रघुकुल तिलक थे। दिसम्बर 1992 को अयोध्या में घटी घटनाओं के पश्चात केन्द्र सरकार ने 15 दिसम्बर 1992 को भैरोसिंह शेखावत सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया तथा उसी दिन विधानसभा भंग कर दी गई और राष्ट्रपति शासन लगा दिया। यह राष्ट्रपति शासन 3 दिसम्बर 1993 तक जारी रहा।

page no.(1/9)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Cancellation & Refund About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.