Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

मुख्यमंत्री

प्रश्न 11   निम्नलिखित में से कौन सा राजस्थान के मुख्य मंत्री का पद नहीं है -
 (अ) राष्ट्रीय विकास परिषद् का सदस्य
 (ब) मुख्य मंत्री सलाहकार समिति का अध्यक्ष
 (स) राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग का अध्यक्ष
 (द) अंतर्राज्य परिषद् का सदस्य

उत्तर : राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग का अध्यक्ष

प्रश्न 12   राजस्थान के प्रथम मुख्यमंत्री कौन थे -
 (अ) सी. एस. वेंकटाचारी
 (ब) टीकाराम पालीवाल
 (स) जयनारायण व्यास
 (द) हीरालाल शास्त्री

उत्तर : हीरालाल शास्त्री

प्रश्न 13   राज्य में संसदीय सचिव को शपथ दिलाते हैं -
 (अ) विधान सभा अध्यक्ष
 (ब) उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश
 (स) मुख्य मंत्री
 (द) राज्यपाल

उत्तर : मुख्य मंत्री

प्रश्न 14   निम्नलिखित में से किसने राजस्थान में सबसे अधिक बार मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है -
 (अ) मोहनलाल सुखाड़िया
 (ब) भैरोसिंह शेखावत
 (स) वसुन्धरा राजे
 (द) अशोक गहलोत

उत्तर : मोहनलाल सुखाड़िया

प्रश्न 15   राजस्थान में राज्य पर्यटन, सलाहकार समिति अध्यक्ष कौन हैं -
 (अ) पर्यटन मंत्री
 (ब) आयुक्त, पर्यटन विभाग
 (स) मुख्यमंत्री
 (द) राज्यपाल

उत्तर : मुख्यमंत्री

प्रश्न 16   राजस्थान के उपमुख्यमंत्रियों के बारे में कौन सी जोड़ी सुमेलित है -
 (अ) शिवचरण माथुर, टीकाराम पालीवाल
 (ब) घनश्याम तिवारी, सचिन पायलट
 (स) हीरालाल देवपुरा, सचिन पायलट
 (द) कमला बेनीवाल, सचिन पायलट

उत्तर : कमला बेनीवाल, सचिन पायलट

प्रश्न 17   कथनों को ध्यानपूर्वक पढ़िए -
(I) टीकाराम पालीवाल राजस्थान में एकमात्र ऐसे मुख्यमंत्री हैं, जो उपमुख्यमंत्री भी रहे हैं।
(II) हरिशंकर भाभड़ा राजस्थान में अब तक सबसे लम्बे समय तक उपमुख्यमंत्री रहे हैं।
निम्न में से कौनसा विकल्प सही है -

 (अ) केवल कथन I सही है
 (ब) I व II दोनों कथन गलत हैं
 (स) केवल कथन II सही है
 (द) I व II दोनों कथन सही हैं

उत्तर : I व II दोनों कथन सही हैं
व्याख्या :
टीका राम पालीवाल ने 3 मार्च 1952 से 31 अक्टूबर 1952 तक राजस्थान के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया। उन्होंने 26 मार्च 1951 से 3 मार्च 1952 तक और 1 नवंबर 1952 से 1 नवंबर 1954 तक मुख्यमंत्री जय नारायण व्यास के अंतर्गत दो बार राजस्थान के उप मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया। टीकाराम पालीवाल एकमात्र ऐसे मुख्यमंत्री हैं जो राजस्थान में उपमुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। हरि शंकर भाभरा 6 अक्टूबर 1994 से 29 नवंबर 1998 ( 4 वर्ष 54 दिन) तक अब तक सबसे अधिक समय तक राजस्थान के उपमुख्यमंत्री रहे हैं।

प्रश्न 18   निम्न में से राजस्थान के किस मुख्यमंत्री के कार्यकाल में सर्वाधिक बार राष्ट्रपति शासन लगाया गया -
 (अ) मोहन लाल सुखाड़िया
 (ब) भैरों सिंह शेखावत
 (स) हरीदेव जोशी
 (द) शिवचरण माथुर

उत्तर : भैरों सिंह शेखावत

प्रश्न 19   राजस्थान के निम्नांकित मुख्यमंत्रियों में कौन राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष पद पर भी आसीन रहे हैं -
 (अ) जयनारायण व्यास
 (ब) हीरालाल देवपुरा
 (स) टीकाराम पालीवाल
 (द) शिवचरण माथुर

उत्तर : हीरालाल देवपुरा

प्रश्न 20   राजस्थान के मुख्यमंत्री जिनका जन्म अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हुआ था –
 (अ) मोहनलाल सुखाड़िया
 (ब) वसुंधरा राजे
 (स) जगन्नाथ पहाड़िया
 (द) अशोक गहलोत

उत्तर : वसुंधरा राजे

page no.(2/8)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.