Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

स्थानीय स्वायत्त शासन एवं पंचायती राज

प्रश्न 1   तहसीलदार की नियुक्ति होती है -
 (अ) संघ लोक सेवा आयोग द्वारा
 (ब) कर्मचारी चयन आयोग द्वारा
 (स) राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा
 (द) राजस्व मंडल द्वारा

उत्तर : राजस्व मंडल द्वारा
व्याख्या :
राजस्थान में तहसीलदारों की नियुक्ति राजस्व मंडल द्वारा की जाती है।

प्रश्न 2   किस संशोधन अधिनियम द्वारा ग्राम सेवक को ग्राम विकास अधिकारी से प्रतिस्थापित किया गया है -
 (अ) राजस्थान पंचायती राज (संशोधन) अधिनियम, 2015
 (ब) राजस्थान पंचायती राज (संशोधन) अधिनियम, 2017
 (स) राजस्थान पंचायती राज (संशोधन) अधिनियम, 2019
 (द) राजस्थान पंचायती राज (संशोधन) अधिनियम, 2021

उत्तर : राजस्थान पंचायती राज (संशोधन) अधिनियम, 2021
व्याख्या :
18 सितंबर, 2021 को राजस्थान पंचायती राज (संशोधन) विधेयक, 2021 को ध्वनिमत से पारित कर दिया। इस संशोधन के बाद ग्राम पंचायतों में कार्यरत ग्राम सेवक के पदनाम को बदलकर अब ग्राम विकास अधिकारी कर दिया है।

प्रश्न 3   पंचायती राज पर निम्नलिखित में से किस समिति ने संस्थाओं का कार्यकाल 8 वर्ष करने की सिफारिश की थी-
 (अ) एल एम सिंघवी समिति
 (ब) पी के थुंगन समिति
 (स) अशोक मेहता समिति
 (द) जीवीके राव समिति

उत्तर : जीवीके राव समिति
व्याख्या :
ग्रामीण विकास एवं गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा के लिए 1985 में योजना आयोग द्वारा जीवीके राव की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया गया। समिति ने पाया कि पंचायती राज्य की विकास प्रक्रिया विकेंद्रीकरण की बजाय नौकरशाही करण होने से कमजोर हो रही है। इसीलिए इन्होंने पंचायती राज को बिना जड़ की घास कहा। समिति ने संस्थाओं का कार्यकाल 8 वर्ष करने की सिफारिश की थी।

प्रश्न 4   पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 14 के अनुसार 4 लाख की जनसंख्या वाली जिला परिषद में कितने सदस्य निर्वाचित होंगे -
 (अ) 22
 (ब) 13
 (स) 25
 (द) 17

उत्तर : 17

प्रश्न 5   निम्न में से किस वर्ष राजस्थान पंचायती राज अधिनियम में संशोधन नहीं हुआ -
 (अ) 1999
 (ब) 2000
 (स) 2002
 (द) 2004

उत्तर : 2002

प्रश्न 6   राजस्थान में स्थानीय स्वशासन विभाग, स्थानीय निकाय निदेशालय का कार्यालय कहाँ स्थित है -
 (अ) कोटा
 (ब) जयपुर
 (स) उदयपुर
 (द) जोधपुर

उत्तर : जयपुर

प्रश्न 7   राजस्थान के नागौर में प्रथम पंचायती राज व्यवस्था निम्नलिखित में से किसके द्वारा लागू की गई थी -
 (अ) जवाहरलाल नेहरू
 (ब) महात्मा गांधी
 (स) इंदिरा गांधी
 (द) सरदार पटेल

उत्तर : जवाहरलाल नेहरू

प्रश्न 8   राजस्थान में सर्वप्रथम पंचायती राज व्यवस्था कहाँ लागू की गई थी -
 (अ) बलिया
 (ब) नागौर
 (स) चंबल
 (द) नागपुर

उत्तर : नागौर

प्रश्न 9   निम्नलिखित में से किस शहर में पंचायत प्रशिक्षण केन्द्र स्थित नहीं है -
 (अ) सिरोही
 (ब) डूंगरपुर
 (स) मंडोर
 (द) अजमेर

उत्तर : सिरोही

प्रश्न 10   राजस्थान में पंचायती राज के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों को ध्यानपूर्वक पढ़ें :
कथन (I) – जोधपुर, भरतपुर, जयपुर, सिरोही, उदयपुर और करौली रियासतों ने पंचायतों पर कानून बनाए।
कथन (II) – बीकानेर राज्य का अपना ग्राम पंचायत अधिनियम बहुत पहले 1928 में था ।
कथन ( III ) – 1949 में राजस्थान पंचायत अधिनियम बनाया गया और पूरे राज्य में ग्राम पंचायतों की स्थापना की गई । निम्नलिखित में से सही विकल्प का चयन करें -

 (अ) (II) और (III) सही हैं ।
 (ब) (I) और (III) सही हैं ।
 (स) (I), (II) और (III) सही हैं।
 (द) (I) और (II) सही हैं।

उत्तर : (I) और (II) सही हैं।

page no.(1/14)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.