Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

स्थानीय स्वायत्त शासन एवं पंचायती राज

प्रश्न 11   निम्नलिखित में से किस वर्ष राजस्थान पंचायत अधिनियम अधिनियमित हुआ तथा पूरे राज्य में ग्राम पंचायतों की स्थापना हुई -
 (अ) 1973
 (ब) 1953
 (स) 1954
 (द) 1952

उत्तर : 1953

प्रश्न 12   राजस्थान पंचायती राज (संशोधन) अधिनियम, 2021 के गजट नोटिफिकेशन के उपरांत ग्राम सेवक को जाना जाता है -
 (अ) ग्राम विकास अधिकारी के रूप में
 (ब) कृषि पर्यवेक्षक के रूप में
 (स) ग्राम सचिव के रूप में
 (द) ग्राम अधिकारी के रूप में

उत्तर : ग्राम विकास अधिकारी के रूप में

प्रश्न 13   राजस्थान पंचायती राज (उपबन्धों का अनुसूचित क्षेत्रों में उनके लागू होने के संबंध में उपान्तरण) नियम, 2011 के अनुसार पंचायती राज संस्थाओं की शक्तियों व अधिकारों के सम्बंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
कथन (I) : ग्राम सभा के परामर्श के पश्चात ही भूमि अधिग्रहण का कार्य सरकार द्वारा किया जावेगा ।
कथन ( II) : उधार पर धन देने, नशा नियंत्रण और अतिचारियों के संक्षिप्त निष्कासन की शक्ति को छोड़कर, कानून और व्यवस्था बनाए रखने से संबंधित सभी शक्तियों का प्रयोग पंचायत समिति द्वारा किया जाएगा ।
निम्नलिखित में से सही विकल्प का चयन करें:

 (अ) केवल कथन (I) सत्य है ।
 (ब) केवल कथन (II) सत्य है ।
 (स) कथन (I) और (II) दोनों सत्य हैं।
 (द) कथन (I) तथा (II) दोनों गलत हैं।

उत्तर : केवल कथन (I) सत्य है ।

प्रश्न 14   राजस्थान की विधानसभा द्वारा प्रथम पंचायती राज अधिनियम 1953 कब पारित किया गया -
 (अ) 1 जनवरी 1953
 (ब) 1 जनवरी 1954
 (स) 1 जनवरी 1955
 (द) 1 जनवरी 1956

उत्तर : 1 जनवरी 1954

प्रश्न 15   राजस्थान पंचायत अधिनियम किस वर्ष में लागू किया गया था -
 (अ) 1956
 (ब) 1954
 (स) 1955
 (द) 1953

उत्तर : 1953

प्रश्न 16   निम्न में से कौन-सा ग्राम पंचायत की आय का स्रोत है -
 (अ) भूमि कर
 (ब) आय कर
 (स) बिक्री कर
 (द) संपत्ति कर

उत्तर : भूमि कर

प्रश्न 17   राजस्थान में पंचायत समिति के सदस्य -
 (अ) अप्रत्यक्ष रूप से निर्वाचित होते हैं।
 (ब) मनोनीत होते हैं।
 (स) राज्य सरकार द्वारा नियुक्त होते हैं।
 (द) प्रत्यक्ष रूप से निर्वाचित होते हैं।

उत्तर : प्रत्यक्ष रूप से निर्वाचित होते हैं।

प्रश्न 18   किस बजट वर्ष में राजस्थान के मुख्य मंत्री ने ‘राज्यस्तरीय पंचायत अवार्ड योजना’ की घोषणा की थी -
 (अ) 2015-16
 (ब) 2014-15
 (स) 2016-17
 (द) 2013-14

उत्तर : 2015-16

प्रश्न 19   ग्राम सभा की एक वर्ष में कितनी न्यूनतम बैठकें अनिवार्य है -
 (अ) 2
 (ब) 3
 (स) 4
 (द) 5

उत्तर : 2

प्रश्न 20   राजस्थान में पंचायती राज व्यवस्था का शुभारंभ किस पंचवर्षीय योजना के अंतर्गत किया गया था -
 (अ) चतुर्थ
 (ब) प्रथम
 (स) द्वितीय
 (द) तृतीय

उत्तर : द्वितीय

page no.(2/14)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.