Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

राज्य विधान मंडल

प्रश्न 11   राजस्थान विधानसभा के संबंध में कौन सा विकल्प सही नहीं है -
 (अ) राजस्थान विधानसभा में कुल 200 सदस्य हैं।
 (ब) यह एक सदनीय व्यवस्थापिका है।
 (स) 32 सीटें अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित हैं और 23 सीटें अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित हैं।
 (द) 1952 में पहली बार इसका गठन हुआ।

उत्तर : 32 सीटें अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित हैं और 23 सीटें अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित हैं।

प्रश्न 12   राजस्थान विधानसभा द्वारा पारित विधेयक को राज्यपाल द्वारा पुनर्विचार के लिए लौटाये जाने पर वह विधेयक सदन के सम्मुख पुनः रखने के लिए अधिकृत है :
 (अ) मुख्य सचेतक
 (ब) विधानसभा अध्यक्ष
 (स) नेता प्रतिपक्ष
 (द) मुख्यमंत्री

उत्तर : विधानसभा अध्यक्ष

प्रश्न 13   राजस्थान विधानसभा की कार्यमंत्रणा समिति का अध्यक्ष कौन होगा -
 (अ) सदन का कोई सदस्य जिसे स्पीकर नियुक्त करें
 (ब) राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष
 (स) राजस्थान विधानसभा का नेता
 (द) राजस्थान विधानसभा में विपक्ष का नेता

उत्तर : राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष

प्रश्न 14   राजस्थान विधानसभा में अंतिम बार किस वर्ष अविश्वास प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया -
 (अ) 2018
 (ब) 1993
 (स) 2009
 (द) 1985

उत्तर : 1985

प्रश्न 15   राजस्थान का राज्यपाल किसे पद की शपथ नहीं दिलाता है -
 (अ) राज्य के मंत्री को
 (ब) राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधीश को
 (स) राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष को
 (द) राजस्थान विधानसभा के सदस्य को

उत्तर : राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष को

प्रश्न 16   राजस्थान विधानसभा की लोक लेखा समिति के सदस्यों का कार्यकाल है -
 (अ) एक वर्ष
 (ब) दो वर्ष
 (स) पाँच वर्ष
 (द) चार वर्ष

उत्तर : एक वर्ष

प्रश्न 17   राजस्थान विधानसभा के किसी सदस्य के त्यागपत्र के संबंध में निम्नांकित में से कौन सा कथन सही नहीं है -
 (अ) कोई सदस्य जो सदन में अपनी सदस्यता से त्यागपत्र देना चाहता है, अपने हस्ताक्षर सहित लेख द्वारा अध्यक्ष को सूचित करेगा।
 (ब) यदि कोई सदस्य अध्यक्ष के समक्ष व्यक्तिगत उपस्थित होकर त्यागपत्र सौंपता है और सूचित करता है कि त्यागपत्र स्वैच्छिक और असली है और अध्यक्ष के पास उसके विपरीत कोई सूचना अथवा ज्ञान नहीं है, अध्यक्ष तुरंत त्यागपत्र स्वीकार कर सकता है।
 (स) यदि अध्यक्ष को त्यागपत्र पोस्ट अथवा किसी अन्य के माध्यम से प्राप्त होता है, अध्यक्ष स्वयं की संतुष्टि के लिए कि त्यागपत्र स्वैच्छिक और असली है, जाँच करवा सकता है, जैसा वह उचित समझे।
 (द) कोई सदस्य अपना त्यागपत्र अध्यक्ष को सौंपने के 30 दिनों के भीतर अपना त्यागपत्र वापस ले सकता है।

उत्तर : कोई सदस्य अपना त्यागपत्र अध्यक्ष को सौंपने के 30 दिनों के भीतर अपना त्यागपत्र वापस ले सकता है।

प्रश्न 18   राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें -
1. राजस्थान विधानसभा की प्रक्रिया एवं कार्य संचालन नियम के अनुसार विधानसभा अध्यक्ष को हटाने हेतु लाए गए संकल्प पर सदस्यों की कुल संख्या के कम से कम 2/3 की अनुमति आवश्यक है
2. राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष को हटाने हेतु अब तक 6 बार प्रस्ताव लाए गए हैं
3. प्रथम प्रस्ताव, पहली विधानसभा में नरोत्तम लाल जोशी के विरुद्ध लाया गया था
सही कथनो की पहचान करे -

 (अ) केवल 2 एवं 3
 (ब) केवल 1 एवं 2
 (स) केवल 1
 (द) सभी सही है

उत्तर : केवल 2 एवं 3

प्रश्न 19   कौन-सी विधान सभा भंग होने के कारण राजस्थान में प्रथम मध्यावधि चुनाव हुए -
 (अ) तीसरी विधान सभा
 (ब) चौथी विधान सभा
 (स) छठी विधान सभा
 (द) सातवीं विधान सभा

उत्तर : छठी विधान सभा

प्रश्न 20   सुमित्रा सिंह, राजस्थान राज्य की पहली महिला विधान सभा अध्यक्ष कौन सी विधान सभा में बनी -
 (अ) तेरहवीं
 (ब) दसवीं
 (स) ग्यारहवीं
 (द) बारहवीं

उत्तर : बारहवीं

page no.(2/13)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.