Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

आनुवंशिकता

प्रश्न 1   गुणसूत्रों की संख्या की भिन्नता से उत्पन्न विकार के संदर्भ में निम्न में से सही विकल्प चुनिए :

(a) त्रिगुणसूत्रता 13 (i) डाउन सिंड्रोम
(b) त्रिगुणसूत्रता 18 (ii) पटाऊ सिंड्रोम
(c) त्रिगुणसूत्रता 21 (iii) एडवर्ड्स सिंड्रोम

 (अ) (a)-(ii). (b)-(iii), (c)-(i)
 (ब) (a)-(i), (b)-(ii), (c)-(iii)
 (स) (a)-(iii), (b)-(ii), (c)-(i)
 (द) (a)-(ii), (b)-(i), (c)-(iii)

उत्तर : (a)-(ii). (b)-(iii), (c)-(i)

प्रश्न 2   Genetics (आनुवंशिकी) शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम किसने किया -
 (अ) मेण्डल
 (ब) बेटसन
 (स) कोरेन्स
 (द) ब्रून

उत्तर : बेटसन
व्याख्या :
विलियम बेटसन (1861-1926) एक अंग्रेजी जीवविज्ञानी थे जिन्होंने आनुवंशिकी शब्द गढ़ा और आनुवंशिकी के संस्थापक थे। बेटसन ने ग्रेगर मेंडल के वंशानुक्रम के मॉडल का समर्थन किया और उनके विचारों को लोकप्रिय बनाया।

प्रश्न 3   निम्न में से किस आनुवंशिक रूपांतरित उत्पाद का उपयोग जैव डीजल के रूप में किया जाता है -
 (अ) पपीता
 (ब) कैनोला तेल
 (स) बीटी कपास
 (द) इनमें से कोई नहीं

उत्तर : कैनोला तेल
व्याख्या :
कैनोला तेल का उपयोग जैव डीजल के रूप में किया जाता है। कैनोला तेल एक नवीकरणीय ईंधन है जो पेट्रोलियम डीजल के विपरीत गैर विषैले, बायोडिग्रेडेबल और नवीकरणीय है। कैनोला तेल रेपसीड पौधे की किस्मों से प्राप्त होता है।

प्रश्न 4   मानव में ‘डाऊन्स सिन्ड्रोम‘ का कारण है।
 (अ) क्रोमोसोम संख्या ‘21‘ की एक अतीरिक्त प्रति की उपस्थिति
 (ब) क्रोमोसोम संख्या ‘21‘ की अनुपस्थिति
 (स) ‘X‘ क्रोमोसोम की एक अतिरिक्त प्रति की उपस्थिति
 (द) X‘ क्रोमोसोम की अनुपस्थिति

उत्तर : क्रोमोसोम संख्या ‘21‘ की एक अतीरिक्त प्रति की उपस्थिति

प्रश्न 5   मानव उपभोग के, लिए स्वीकृत पहली व्यावसायिक रूप से उगाई गई आनुवंशिकतः अभियंत्रित खाद्य फसल कौन सी थी -
 (अ) सोयाबीन
 (ब) टमाटर
 (स) चावल
 (द) बैंगन

उत्तर : टमाटर

प्रश्न 6   क्रिक के अनुसार, आनुवंशिक सूचनाएँ केन्द्रक से बाहर की ओर ____ प्रवाह द्वारा प्रदत्त होती है।
 (अ) द्वि पथीय
 (ब) प्रतिलोम
 (स) एक पथीय
 (द) चक्रीय

उत्तर : एक पथीय

प्रश्न 7   मानवजाति में कितने लिंग गुणसूत्र पाये जाते हैं -
 (अ) 3
 (ब) 4
 (स) 1
 (द) 2

उत्तर : 2

प्रश्न 8   यूकेरिओटिक जीवों में गुणसूत्रों का उपयुक्त अध्ययन किस अवस्था में किया जा सकता है -
 (अ) टीलोफेज़
 (ब) G1 अवस्था
 (स) S अवस्था
 (द) मेटाफेज़

उत्तर : मेटाफेज़

प्रश्न 9   शब्द ‘संकर ओज’ किसने प्रतिपादित किया -
 (अ) कॉलरियुटर (1763)
 (ब) जोन्स (1918)
 (स) एलार्ड (1960)
 (द) जी. एच. शल (1914)

उत्तर : जी. एच. शल (1914)

प्रश्न 10   ग्रीगर मेंडल ने आनुवांशिक प्रयोग के लिए ____ पादप का प्रयोग किया था।
 (अ) गौसिपियम हिर्सुटम
 (ब) पाइसम सैटाइवम
 (स) ट्रिटीकम एस्टीवम
 (द) ओराइज़ा सैटाइवा

उत्तर : पाइसम सैटाइवम

page no.(1/6)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.