Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

राजस्थान के जिले व संभाग

प्रश्न 1   हनुमानगढ को पृथक जिला कब बनाया गया-
 (अ) जुलाई,1997
 (ब) जुलाई,1994
 (स) जनवरी,1994
 (द) अप्रैल,1995

उत्तर : जुलाई,1994
व्याख्या :
हनुमानगढ़ 12 जुलाई, 1994 को श्री गंगानगर से अलग होकर नया जिला बना।

प्रश्न 2   मुगलकाल में जिला कहलाता था-
 (अ) सुबा
 (ब) विषय
 (स) परगना
 (द) सरकार

उत्तर : सरकार
व्याख्या :
प्रान्तों को सूबा कहा जाता था और जिलों को सरकार।

प्रश्न 3   राजस्थान में कुल कितने जिले हैं-
 (अ) 50
 (ब) 34
 (स) 32
 (द) 31

उत्तर : 50
व्याख्या :
18 वर्तमान जिलों के पुनर्गठन और 19 नये जिलों के गठन के बाद वर्तमान में राजस्‍थान में 50 जिले हैं।

प्रश्न 4   राज्य को प्रशासनिक दृष्टि से कितने संभागों में बांटा गया है-
 (अ) 6
 (ब) 10
 (स) 8
 (द) 9

उत्तर : 10
व्याख्या :
3 नए संभागों के गठन के बाद राजस्थान में वर्तमान में 10 संभाग हैं। पहले 7 संभाग थे। सीकर, पाली एवं बांसवाडा 3 नए संभागों का गठन किया गया है।

प्रश्न 5   राजस्थान का सर्वाधिक जनसंख्या वाला जिला है-
 (अ) जयपुर
 (ब) जैसलमेर
 (स) जोधपूर
 (द) गंगानगर

उत्तर : जयपुर
व्याख्या :
जिलों के पुनर्गठन के बाद जानकारी अपडेट नहीं हुई।

प्रश्न 6   भरतपुर संभाग में जिले हैं-
 (अ) धौलपुर, भरतपुर, अलवर, करौली, डीग, कोटपुतली
 (ब) भरतपुर, धौलपुर, करौली, डीग, गंगापुरसिटी, सवाई माधोपुर
 (स) धौलपुर, भरतपुर, करौली, दौसा, डीग, खैरथल तिजारा
 (द) उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर : भरतपुर, धौलपुर, करौली, डीग, गंगापुरसिटी, सवाई माधोपुर
व्याख्या :
भरतपुर संभाग में 6 जिले हैं- भरतपुर, धौलपुर, करौली, डीग, गंगापुरसिटी, सवाई माधोपुर

प्रश्न 7   किस अवधि में राजस्थान में संभागीय व्यवस्था अस्तित्व में नहीं रही है -
 (अ) 1970-1990 ई.
 (ब) 1962-1987 ई.
 (स) 1966-1987 ई.
 (द) 1965-1989 ई.

उत्तर : 1962-1987 ई.
व्याख्या :
राजस्थान में संभागीय व्यवस्था की शुरूआत 1949 में हीरालाल शास्त्री सरकार द्वारा की गई। अप्रैल, 1962 में मोहनलाल सुखाडि़या सरकार के द्वारा संभागीय व्यवस्था को समाप्त कर दिया गया। 15 जनवरी, 1987 में हरि देव जोशी सरकार के द्वारा संभागीय व्यवस्था की शुरूआत दुबारा की गई।

प्रश्न 8   प्रतापगढ़ जिले का क्षेत्रफल कितना है -
 (अ) 4000 से 5000 वर्ग किमी के मध्य
 (ब) 4500 से 5500 वर्ग किमी के मध्य
 (स) 5000 से 6000 वर्ग किमी के मध्य
 (द) 5500 से 6500 वर्ग किमी के मध्य

उत्तर : 4000 से 5000 वर्ग किमी के मध्य
व्याख्या :
26 जनवरी 2008 को प्रतापगढ़ (4,117.36 कि॰मी²) को राजस्थान के मानचित्र पर 33वां जिला होने का गौरव प्राप्त हुआ। यह उदयपुर, बांसवाड़ा और चित्तौड़गढ़ जिलों से लिए गए क्षेत्रों द्वारा बनाई गई है। प्रतापगढ जिला परमेशचन्द कमेटी की सिफारिश पर बनाया गया। प्रतापगढ जिले ने अपना कार्य 1 अप्रैल, 2008 से शुरू किया।

प्रश्न 9   नव गठित प्रतापगढ़ जिला पूर्व में किन जिला/जिलों के भूभाग से बना है -
 (अ) चित्तौड़गढ़ केवल
 (ब) चित्तौड़गढ़-बांसवाड़ा
 (स) चित्तौड़गढ़-बांसवाड़ा-उदयपुर
 (द) चित्तौड़गढ़-उदयपुर

उत्तर : चित्तौड़गढ़-बांसवाड़ा-उदयपुर
व्याख्या :
26 जनवरी 2008 को प्रतापगढ़ (4,117.36 कि॰मी²) को राजस्थान के मानचित्र पर 33वां जिला होने का गौरव प्राप्त हुआ। यह उदयपुर, बांसवाड़ा और चित्तौड़गढ़ जिलों से लिए गए क्षेत्रों द्वारा बना है। प्रतापगढ जिला परमेशचन्द कमेटी की सिफारिश पर बनाया गया। प्रतापगढ जिले ने अपना कार्य 1 अप्रैल, 2008 से शुरू किया।

प्रश्न 10   श्रीगंगानगर शहर श्रीगंगानगर जिला क्षेत्र के किस भाग में स्थित है -
 (अ) उत्तर
 (ब) पूर्व
 (स) मध्य
 (द) दक्षिण

उत्तर : उत्तर
व्याख्या :
श्रीगंगानगर शहर श्रीगंगानगर जिला क्षेत्र के उत्तरी भाग में स्थित है।

page no.(1/10)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.