माध्य,माध्यिका,और बहुलक
प्रश्न 1 दिए गए अवलोकनों के समांतर माध्य से लिये गये विचलनों का बीजीय योग होता है:
(अ) सदैव 1
(ब) सदैव ∞
(स) सदैव 1/10
(द) सदैव शून्य
प्रश्न 2 10 अवलोकनों का माध्य 20 और माध्यिका 15 है। यदि प्रत्येक अवलोकन में 6 जोड़ दिया जाए, तो नए अवलोकनों के सेट का बहुलक (मोड) ज्ञात कीजिए।
(अ) 15
(ब) 11
(स) 26
(द) 36
प्रश्न 3 यदि दो चरांकों x और y में संबंध 2x + 3y = 7 है और y की माध्यिका 2 है, तो x की माध्यिका क्या होगी-
(अ) 1/2
(ब) 3
(स) 1/3
(द) 2
प्रश्न 4 एक विद्यार्थी ने परीक्षा में निम्नलिखित प्रतिशत अंक प्राप्त किए :
अंग्रेजी 60, हिन्दी 75, गणित 63, भौतिकी 59 और रसायन 55
यदि विषयों को क्रमश: 1, 2, 1, 3, 3 का भार दिया गया हो, विद्यार्थी का भारित माध्य ज्ञात करो ।
(अ) 61.5
(ब) 63.5
(स) 64.5
(द) 60.5
प्रश्न 5 निम्न में से कौन सा केन्द्रीय प्रवृत्ति का माप है -
(अ) वर्ग अंतराल की चौड़ाई
(ब) माध्य
(स) संचयी बारंबारता
(द) परास
प्रश्न 6 निम्नलिखित बंटन के लिए प्रसार गुणांक क्या होगा -आयु (वर्षों में) 16-20 21-25 26-30 31-35 व्यक्तियों की संख्या 15 10 27 8
(अ) 0.37
(ब) 0.39
(स) 0.4
(द) 0.5
प्रश्न 7 40 विद्यार्थियों की कक्षा में उनकी लम्बाइयाँ और उस प्रसार में विद्यार्थियों की संख्या दी गई है। बहुलक कक्षा की ऊपरी सीमा और माध्यिका कक्षा की निचली सीमा का योग ______ है ।लम्बाई (सेमी में) 140-145 145-150 150-155 155-160 160-165 विद्यार्थियों की संख्या (f) 3 6 12 9 10
(अ) 300
(ब) 310
(स) 290
(द) 305
प्रश्न 8 9, 7, 6, 7, 8, 2, 10, 6, 4, 12, 3 आँकड़ों की माध्यिका क्या है?
(अ) 6
(ब) 2
(स) 7
(द) 8
प्रश्न 9 यदि निम्न बंटन की माध्यिका A और बहुलक B सम्बन्ध 7 (B – A) = 9C को संतुष्ट करते हैं, तो C का मान ज्ञात कीजिये :वर्ग 0-30 30-60 60-90 90-120 आवृत्ति 4 5 7 4
(अ) 9
(ब) 8
(स) 7
(द) 6
प्रश्न 10 x के किस मान से निम्नलिखित आंकड़ों का बहुलक 27 है ?
25, 26, 27, 23, 26, 24, x, 27, 26, 25, 25, 27
(अ) 24
(ब) 25
(स) 27
(द) 26
page no.(1/6)