Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

विराम-चिह्न

प्रश्न 1   किस वाक्य में ‘विस्मयसूचक चिह्न’ का गलत प्रयोग हुआ है ?
 (अ) साथियो ! आज देश के लिए कुछ करने का समय आ गया है।
 (ब) अरे ! कितनी ऊँची मीनार है।
 (स) वाह ! तुमने तो कमाल कर दिया।
 (द) हे ! प्रभो ! हमें शक्ति दो।

उत्तर : हे ! प्रभो ! हमें शक्ति दो।

प्रश्न 2   किस वाक्य में ‘प्रश्नसूचक चिह्न’ का प्रयोग सही हुआ है ?
 (अ) हम आज क्या से क्या हो गए ?
 (ब) क्या वह घर तुम्हारा ही है ?
 (स) तुमने क्या कहा, सो मैंने नहीं सुना ?
 (द) अपना नाम बताओ ?

उत्तर : क्या वह घर तुम्हारा ही है ?

प्रश्न 3   कौन सा विकल्प सुमेलित नहीं है ?
 (अ) हंसपद - :-
 (ब) अल्प विराम - ,
 (स) उद्धरण चिह्न - “...”
 (द) अदर्ध विराम - ;

उत्तर : हंसपद - :-

प्रश्न 4   किस वाक्य में उद्धरण चिह्न का प्रयोग हुआ है ?
 (अ) वाह! कितना सुन्दर दृश्य है
 (ब) ‘कामायनी’ जयशंकर प्रसाद की सर्वश्रेष्ठ कृति है।
 (स) साकेत : एक अध्ययन
 (द) माँ ने कहा - बेटा उन्नति करो

उत्तर : ‘कामायनी’ जयशंकर प्रसाद की सर्वश्रेष्ठ कृति है।

प्रश्न 5   ‘अल्पविराम’ चिन्ह के प्रयोग के संबंध में कौन-सा कथन असंगत है?
 (अ) किसी तथ्य को स्पष्ट करने का संकेत करने के लिए।
 (ब) अभिवादन, समापन, पता, दिनांक आदि में सम्मान सूचक अभिवादन के बाद में।
 (स) उपवाक्यों को अलग करने के लिए।
 (द) भावातिरेक में शब्दों पर बल देने के लिए।

उत्तर : किसी तथ्य को स्पष्ट करने का संकेत करने के लिए।

प्रश्न 6   किसी के कथन को उद्धृत करते समय किस विराम चिन्ह का प्रयोग किया जाता है?
 (अ) निर्देशन चिन्ह
 (ब) विस्मयादिबोधक चिन्ह
 (स) अवतरण चिन्ह
 (द) प्रश्नवाचक चिन्ह

उत्तर : अवतरण चिन्ह

प्रश्न 7   विराम चिह्नों के प्रयोग से संबंधित कौन सा विवरण सही नहीं है ?
 (अ) लिखने में जब कोई शब्द छूट जाता है, तब उसके स्थान पर कोष्ठक चिह्न का प्रयोग किया जाता है।
 (ब) द्वंद्व समास के पदों के मध्य प्राय: योजक चिह्न लगाया जाता है।
 (स) किसी संज्ञा को संक्षेप में लिखने के लिए लाघव/संक्षेपक चिह्न का प्रयोग किया जाता है।
 (द) किसी के महत्त्वपूर्ण वचन उद्धृत करने के लिए अवतरण चिह्न का प्रयोग किया जाता है।

उत्तर : लिखने में जब कोई शब्द छूट जाता है, तब उसके स्थान पर कोष्ठक चिह्न का प्रयोग किया जाता है।

प्रश्न 8    किस वाक्य में सही विराम चिह्न प्रयुक्त नहीं हुए हैं ?
 (अ) दिशाएँ चार होती हैं – पूर्व, पश्चिम, उत्तर और दक्षिण।
 (ब) सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’ की ‘जूही का कली’ एक प्रसिद्ध रचना है।
 (स) छिः ! कैसी दुर्गंध आ रही है ?
 (द) गाँधी जी ने कहा, “सत्य ही ईश्वर है।”

उत्तर : छिः ! कैसी दुर्गंध आ रही है ?

प्रश्न 9   किस वाक्य में विराम चिहनों का प्रयोग सही है।
 (अ) जो, दंगा कर रहे थे गिरफ्तार कर लिए गए।
 (ब) रोको, मत जाने, दो।
 (स) नहीं मैं, यह नहीं कर सकता।
 (द) तुम कहाँ गए थे, कैसे आए और क्या चाहते हो?

उत्तर : तुम कहाँ गए थे, कैसे आए और क्या चाहते हो?

प्रश्न 10   निम्नलिखित में गलत कथन है :
 (अ) सामान्य वाक्य के अंत में पूर्ण विराम का प्रयोग किया जाता है।
 (ब) मनोविकार सूचित करने में यदि प्रश्नवाचक शब्द आवे तो वाक्य के अंत में प्रश्नसूचक चिह्न लगाया जाता है।
 (स) किसी रचनाकार के उपनाम और रचना के साथ इकहरा अवतरण चिह्न लगाया जाता
 (द) यदि एक ही वाक्य में कई प्रश्नसूचक उपवाक्य हों तो पूरे वाक्य की समाप्ति पर ही प्रश्नसूचक चिह्न लगाया जाता है ।

उत्तर : मनोविकार सूचित करने में यदि प्रश्नवाचक शब्द आवे तो वाक्य के अंत में प्रश्नसूचक चिह्न लगाया जाता है।

page no.(1/3)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.