Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

अव्यय

प्रश्न 1   निपात रहित वाक्य है -
 (अ) उसने उत्तर तक नहीं दिया।
 (ब) तुम भी साथ चले जाना।
 (स) इस वर्ष भरपूर अनाज पैदा होगा।
 (द) वह कल ही जाएगा।

उत्तर : इस वर्ष भरपूर अनाज पैदा होगा।

प्रश्न 2   निम्न में से अविकारी शब्द है :
 (अ) विशेषण
 (ब) क्रिया-विशेषण
 (स) संज्ञा
 (द) क्रिया

उत्तर : क्रिया-विशेषण

प्रश्न 3   किस वाक्य में ‘संबंधसूचक अव्यय’ नहीं है ?
 (अ) मेरी बात ध्यान से सुनी।
 (ब) धन के बिना काम नहीं चलता।
 (स) पूजा से पहले स्नान करना चाहिए।
 (द) मैरे घर के पीछे पेड़ है।

उत्तर : मेरी बात ध्यान से सुनी।

प्रश्न 4   संज्ञा से निर्मित क्रिया-विशेषण है -
 (अ) यहाँ
 (ब) प्रेमपूर्वक
 (स) एकाएक
 (द) धीरे

उत्तर : प्रेमपूर्वक

प्रश्न 5   क्रिया - विशेषण शब्द का चयन कीजिए -
 (अ) प्रतिदिन
 (ब) रमेश
 (स) पेड़
 (द) गरम

उत्तर : प्रतिदिन

प्रश्न 6   व्याकरण की दृष्टि से कौनसा कथन गलत है?
 (अ) संज्ञा, सर्वनाम और क्रिया विकारी शब्द हैं।
 (ब) विशेषण और क्रियाविशेषण ‘अविकारी शब्द’ हैं।
 (स) ‘अविकारी शब्दों’ को अव्यय भी कहते हैं।
 (द) क्रिया के प्रमुख रूप से दो भेद माने गये हैं, सकर्मक और अकर्मक।

उत्तर : विशेषण और क्रियाविशेषण ‘अविकारी शब्द’ हैं।

प्रश्न 7   किस वाक्य में निपात का प्रयोग नहीं हुआ है ?
 (अ) मैं घर जा रहा हूँ ताकि आराम कर सकूँ ।
 (ब) मैं भी आपके साथ चलूंगा।
 (स) वह तो घर पर नहीं है।
 (द) शहर भर में यह बात फैल गई।

उत्तर : मैं घर जा रहा हूँ ताकि आराम कर सकूँ ।

प्रश्न 8   विस्मयबोधक अव्ययों के संबंध में कौन सा तथ्य सही नहीं है ?
 (अ) ये वाक्य से स्वतंत्र होते हैं।
 (ब) एक ही विस्मयबोधक शब्द से सभी मनोभावों को सूचित किया जा सकता है ।
 (स) इनके आगे विस्मयबोधक चिह्न लगाया जाता है।
 (द) ये वक्ता के हर्ष, शोक आदि मनोभावों को व्यक्त करते हैं।

उत्तर : एक ही विस्मयबोधक शब्द से सभी मनोभावों को सूचित किया जा सकता है ।

प्रश्न 9   संबंधसूचक अव्यय का प्रयोग किस वाक्य में नहीं हुआ है ?
 (अ) यह काम पहले करना चाहिए था।
 (ब) माँ के बिना घर मना-मना लगता है।
 (स) हमारे शहर के आसपास बहुल हरियाली है।
 (द) वह मेरे घर के पीछे रहता है।

उत्तर : यह काम पहले करना चाहिए था।

प्रश्न 10   इनमें से किस वाक्य में निपात का प्रयोग नहीं हुआ है ?
 (अ) लक्ष्मण भी राम के साथ वन में गए।
 (ब) कमला दिसम्बर में घूमने जाएगी।
 (स) तुम कब तक आओगे ?
 (द) मैं तो इस बारे में कुछ नहीं जानता।

उत्तर : कमला दिसम्बर में घूमने जाएगी।

page no.(1/3)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.