Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

Rajasthan Current Affairs 2020

प्रश्न 11   पद्मश्री सम्मानित, अर्जुन प्रजापति, जिनका हाल ही में निधन हो गया, वे एक प्रसिद्ध _______ थे -
 (अ) चित्रकार
 (ब) मूर्तिकार
 (स) इतिहासकार
 (द) गायक

उत्तर : मूर्तिकार
व्याख्या :
राजस्थान के सुप्रसिद्ध मूर्तिकार पद्मश्री अर्जुन प्रजापति का कोरोना से निधन हो गया। वह 64 वर्ष के थे। अर्जुन जी ने राजस्थान की बणी-ठणी कला को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया था। अर्जुन प्रजापति को 7 अप्रैल, 2010 को तत्कालीन राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील ने मूर्ति कला के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए देश के चौथे नागरिक अलंकरण सम्मान ‘पद्मश्री’ से सम्मानित किया। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स और पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की भी मूर्ती बनाई थी। तब उनकी तारीफ़ करते हुए क्लिंटन ने उन्हें मूर्ती कला का जादूगर कहा था। वो गीली मिट्टी से 20 मिनट के अंदर किसी का भी स्टैच्यू बना देते थे। अर्जुन प्रजापति 'क्लोनिंग के महारथी' कहे जाते थे। उनके द्वारा बनवाया गया 'माटी मानस' राजस्थान का पहला मूर्ति शिल्प संग्रहालय है। अर्जुन मार्बल, टेराकोटा, ब्रॉन्ज, प्लास्टर ऑफ पेरिस और फाइबर ग्लास में भी मूर्तियां बनाते थे।

प्रश्न 12   हाल ही में राजस्थान द्वारा शुरू की गई इंदिरा गांधी मातृत्व पोषण योजना के तहत दूसरी संतान पर कितनी आर्थिक सहायता दी जाएगी -
 (अ) 2000 रू
 (ब) 4000 रू
 (स) 6000 रू
 (द) 10,000 रू

उत्तर : 6000 रू
व्याख्या :
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 103 वीं जयंती के अवसर पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इंदिरा गांधी मातृत्व पोषण योजना की शुरुआत की। मुख्यमंत्री आवास से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई शुरू की गई इस योजना में गर्भवती महिलाओं को दूसरी संतान के अवसर पर भी वित्तीय सहायता देने का प्रावधान किया गया है। राजस्थान सरकार की बजट घोषणा के अनुसार प्रदेश में दूसरी संतान पर भी 6000 की आर्थिक सहायता सरकार की ओर से महिलाओं को दी जाएगी। पीपीपी मोड पर 4 जिलों में इस योजना का आगाज हुआ। फिलहाल डूंगरपुर बांसवाड़ा उदयपुर प्रतापगढ़ में लागू की गई योजना जल्द ही प्रदेश के अन्य जिलों में भी शुरू की जाएगी। योजना का 100% पैसा राज्य सरकार की ओर से वहन किया जा रहा है।

प्रश्न 13   प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने जैनचार्य श्री विजय वल्लभ सूरीश्वर जी महाराज की 151 वीं जयंती समारोह के उपलक्ष्य में किस राज्य में स्टेचू ऑफ़ पीस का अनावरण किया -
 (अ) गुजरात
 (ब) मध्य प्रदेश
 (स) राजस्थान
 (द) बिहार

उत्तर : राजस्थान
व्याख्या :
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जैनाचार्य श्री विजय वल्लभ सूरीश्वर जी महाराज की 151वीं जयंती पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शांति प्रतिमा का अनावरण किया। जैनाचार्य के सम्‍मान में बनाई गई इस प्रतिमा को शांति की प्रतिमा का नाम दिया गया है। अष्टधातु से निर्मित 151 इंच ऊंची यह प्रतिमा आठ धातुओं से निर्मित है जिसमें तांबा मुख्‍य धातु है। यह प्रतिमा राजस्‍थान के पाली में जेतपुरा में विजय वल्‍लभ साधना केन्‍द्र में स्‍थापित की गई है। समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि नया साल आध्यात्मिक आभा का वर्ष है और प्रेरणा देने वाला है। श्री मोदी ने कहा कि गुजरात की धरती दो वल्लभों की जननी है। राजनीतिक क्षेत्र में सरदार वल्लभ भाई पटेल और आध्यात्मिक क्षेत्र में आचार्य विजय वल्लभ जी महाराज। प्रधानमंत्री ने कहा कि देश महिला शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए इन संस्थाओं का ऋणी है। श्री मोदी ने संतों और महात्माओं से आग्रह किया कि वे वोकल फॉर लोकल यानी स्थानीय चीजों को अधिक महत्व देने के संदेश को अपने अनुयायियों तक पहुंचाएं।

प्रश्न 14   किस आईआईएम संस्थान ने भारत में उपभोक्ता संस्कृति अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए अपनी कंज्यूमर कल्चर लैब की स्थापना की है -
 (अ) आईआईएम उदयपुर
 (ब) आईआईएम अहमदाबाद
 (स) आईआईएम इंदौर
 (द) आईआईएम रोहतक

उत्तर : आईआईएम उदयपुर
व्याख्या :
आईआईएम उदयपुर में कंस्यूमर कल्चर लैब का उद्देश्य भारत में उपभोक्ता व्यवहार से संबंधित अंतर्दृष्टि प्रदान करके इस अंतर को एक नया आयाम देना है। यह लैब भारतीय उपभोक्ता को विश्व स्तर पर समझने की बढ़ती मांग को स्वीकार करता है। अपने शोध के माध्यम से, लैब का उद्देश्य है कि कोई भी एक भारतीय उपभोक्ता नहीं है। भारत की विविधता को देखते हुए, कंस्यूमर कल्चर लैब कई आवाज़ों को सामने लाएगी जो भारतीय उपभोक्ता की श्रेणी में शामिल हैं।

प्रश्न 15   भारत किस एक्सप्रेसवे पर वन्यजीवों के सुरक्षित मार्ग के लिए पांच ‘पशु ओवरपास(एनिमल कॉरिडोर)’ का निर्माण करेगा -
 (अ) जयपुर-आगरा
 (ब) दिल्ली-मेरठ
 (स) दिल्ली- मुंबई
 (द) यमुना एक्सप्रेसवे

उत्तर : दिल्ली- मुंबई
व्याख्या :
भारत निर्माणाधीन दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे(ई-वे) पर पहले पांच पशु ओवरपास(एनिमल कॉरिडोर) देखेगा, जो वन्यजीवों के सुरक्षित मार्ग के लिए नीदरलैंड में पशु पुलों(एनिमल कॉरिडोर) की तर्ज पर होगा। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ‘एनिमल कॉरिडोर’ निर्माण के लिए केंद्र सरकार की मंजूरी मिल गई है। इस कॉरिडोर के निर्माण के बाद जंगली जानवरों की रक्षा हो सकेगी और उन्हें कम से कम खतरों का सामना करना पड़ेगा। एनिमल कॉरिडोर के तहत राजस्थान में ये सुनिश्चित करने की योजना बनाई गई है कि प्रदेश में रणथंभौर नेशनल पार्क और मुकुंदरा (दर्रा) वन्यजीव अभयारण्यों को जोड़ने वाले रणथंभौर वन्यजीव गलियारे में कोई परेशानी ना हो। ये गलियारे के ऊपर प्राकृतिक दिखने वाली संरचनाएं होंगी और यह एक्सप्रेसवे के पार वन्यजीवों के लिए सुरक्षित मार्ग प्रदान करेगी। किसी भी संघर्ष का कोई मौका नहीं होगा क्योंकि जंगली जानवरों को हर 500 मीटर के अंतराल पर इस तरह का मार्ग मिलेगा। मार्ग को पेड़ों के साथ वन गलियारे के हिस्से के रूप में विकसित किया जाएगा ताकि जानवरों को यह स्वाभाविक लगे। योजना के अनुसार, 2.5 किमी की संयुक्त लंबाई के साथ पांच पुल होंगे। शोर अवरोधों के साथ 8 मीटर की एक सीमा दीवार भी स्थापित की जाएगी। दिल्ली-मुबंई एक्सप्रेसवे के निर्माण के बाद एक शहर से दूसरी शहर की दूरी 12 से 14 घंटे में पूरी की जा सकेगी। हाल में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इस एक्सप्रेस-वे के बारे में बताया कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे साल 2022 के भीतर तैयार हो जाएगा। फिलहाल दिल्ली से मुंबई 1400 किलोमीटर का सफर तय करने में करीब 24 घंटे से अधिक का समय लग जाता है लेकिन इस एक्सप्रेसवे के बन जाने के बाद ये सफर केवल 12 से 14 घंटे में पूरा किया जा सकेगा।

प्रश्न 16   राज्य में मास्क को अनिवार्य करने को लेकर कानून बनाने वाला देश का पहला राज्य कौन सा बना है -
 (अ) मध्य प्रदेश
 (ब) उत्तर प्रदेश
 (स) महाराष्ट्र
 (द) राजस्थान

उत्तर : राजस्थान
व्याख्या :
राजस्थान में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए अब सार्वजनिक स्थान, लोक परिवहन, निजी परिवहन, कार्यस्थल, सामाजिक और राजनीतिक समारोह में मास्क पहनना अनिवार्य होगा। इसके लिए विधानसभा में विधेयक पारित हो गया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। देश में पहली बार किसी राज्य में मास्क को अनिवार्य करने का कानून बनाया गया है । राजस्थान महामारी अधिनियम-2020 की धारा-4 में संशोधन करने के बाद इसे विधानसभा में पारित किया गया। इसके तहत मास्क न पहनने पर 200 से 2000 रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान है। बार-बार उल्लंघन करने या अन्य नियमों की अनदेखी करने पर दस हजार रुपये तक जुर्माना और दो साल तक की सजा का प्रावधान किया गया है। किसी भी व्यक्ति को क्वारंटाइन करने, शारीरिक दूरी के संबंध में आदेश जारी करने और सार्वजनिक स्थानों पर भीड़ एकत्रित होने से रोकने का भी इसमें प्रावधान किया गया है। उल्लेखनीय है कि अब तक राज्य सरकार महामारी से निपटने के लिए एनडीएमए एक्ट (राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण) के तहत कार्रवाई कर रही थी। नए कानून के लागू होने से 1957 से चला आ रहा राजस्थान संक्रमण रोग अधिनियम समाप्त हो जाएगा ।

प्रश्न 17   राजस्थान में भारत-पाक की सीमाओं के पास किस क्षमता का अल्ट्रा मेगा रिन्यूएबल एनर्जी पावर पार्क स्थापित किया जाएगा -
 (अ) 4000 MW
 (ब) 6000 MW
 (स) 8000 MW
 (द) 10000 MW

उत्तर : 8000 MW
व्याख्या :
राजस्थान में पाकिस्तानी सीमा के साथ लगे भारत के सीमावर्ती क्षेत्र जल्द ही (renewable energy) अक्षय ऊर्जा से लैस किए जाएंगे। राज्य सरकार जल्द ही अल्ट्रा मेगा रिन्यूअल एनर्जी पावर पार्क स्थापित करने के लिए राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम (National Thermal Power Corporation) और भारतीय सौर ऊर्जा निगम (Solar Energy Corporation of India) के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करेगी। सीमावर्ती क्षेत्रों के आस-पास स्थापित किया जाने वाला यह पार्क 8,000 मेगावाट क्षमता का होगा, जिसमें 4,310 मेगावाट पवन ऊर्जा; सौर ऊर्जा से 3,760 मेगावाट और बायोमास से 120 मेगावाट ऊर्जा शामिल है। वर्तमान में, राजस्थान की सौर उत्पादन क्षमता 4,883 मेगावाट है। राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम लिमिटेड (Rajasthan Renewable Energy Corporation Limited) NTPC और SECI के साथ एक अलग समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करेगा, जो भारत सरकार मेगा पावर पार्क परियोजना को पूरा करने के लिए होगा। राजस्थान में 1000 किलोमीटर से अधिक लंबी अंतर्राष्ट्रीय सीमा है, जहां वर्तमान में पारंपरिक तरीकों से बिजली की आपूर्ति की जाती है। राजस्थान सरकार ने 50,000 करोड़ रुपये के निवेश के साथ 10,000 मेगावाट हरित ऊर्जा उत्पन्न करने के लिए सौर ऊर्जा पार्क स्थापित करने के एक प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है। राज्य ने पांच स्थानों पर सौर ऊर्जा पार्क और एक सौर पैनल विनिर्माण इकाई स्थापित करने के लिए अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड के प्रस्ताव को मंजूरी दी है जो प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष तौर पर लगभग 7,500 रोजगार का सृजन करेगा।

प्रश्न 18   31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक जैसलमेर में फिट इंडिया मूवमेंट के तहत 200 किलोमीटर लंबे वॉकथॉन का आयोजन कौन सी आर्गेनाइजेशन करेगी -
 (अ) सशस्त्र सीमा बल
 (ब) भारत-तिब्बत सीमा पुलिस
 (स) केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल
 (द) केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल

उत्तर : भारत-तिब्बत सीमा पुलिस
व्याख्या :
केंद्रीय खेल मंत्री श्री किरेन रिजिजू, अभिनेता विद्युत जामवाल के साथ राजस्थान के जैसलमेर में 31 अक्टूबर को 200 किलोमीटर लंबी 'फिट इंडिया वॉकेथॉन ’को झंडी दिखा कर रवाना करेंगे। इस वॉकेथॉन का आयोजन भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) द्वारा किया जा रहा है और यह 3 दिन (31 अक्टूबर से 2 नवंबर) तक चलेगी। इसमें विभिन्न केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) के जवान और कर्मी भाग लेंगे और 200 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करेंगे। वॉकेथॉन मार्च दिन-रात जारी रहेगा और भारत-पाकिस्तान सीमा के साथ स्थित क्षेत्र में थार रेगिस्तान के टीलों से होकर गुजरेगा।

प्रश्न 19   भारत के किस आईआईटी संस्थान और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने राजमार्ग के बुनियादी ढांचे की बेहतरी के लिए अपनी विशेषज्ञता साझा करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं -
 (अ) आईआईटी हैदराबाद
 (ब) आईआईटी गुवाहाटी
 (स) आईआईटी जोधपुर
 (द) आईआईटी मद्रास

उत्तर : आईआईटी जोधपुर
व्याख्या :
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (Indian Institute of Technology-IIT) जोधपुर और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (National Highways Authority of India -NHAI) ने राजमार्ग बुनियादी ढांचे की बेहतरी के लिए विशेषज्ञता साझा करने के लिए एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए। दोनों संस्थान उन डोमेन में काम करेंगे जिनमें परिवहन इंजीनियरिंग, संरचनात्मक इंजीनियरिंग, भू-तकनीकी इंजीनियरिंग शामिल हैं। वे हाइड्रोलिक्स इंजीनियरिंग, इंफ्रास्ट्रक्चर सिस्टम, भूकंप इंजीनियरिंग, शहरी और ग्रामीण नियोजन तथा आपदा प्रबंधन और नियोजन डोमेन में भी सहयोग करेंगे। समझौता ज्ञापन IIT जोधपुर के स्नातक और स्नातकोत्तर छात्रों को उपर्युक्त डोमेन से इंटर्नशिप करने में सक्षम करेगा। संयुक्त गतिविधियाँ उद्योग-संस्थान के अंतराल को पाट देंगी और उन तकनीकों को विकसित करेंगी जिन्हें NHAI द्वारा व्यवहार में अपनाया जाएगा।

प्रश्न 20   वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा 5 सितम्बर, 2020 को जारी राज्यों की कारोबार सुगमता रैंकिंग 2019 में राजस्थान का स्थान रहा -
 (अ) पहला
 (ब) सातवां
 (स) छवां
 (द) आठवां

उत्तर : आठवां

page no.(2/45)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.