लोकसभा चुनाव - 2019
प्रश्न 1 शोध संस्था ‘एसोसिएशन आॅफ डेमोक्रेटिक अलायंस’ की जारी रिपोर्ट के अनुसार 17वीं लोकसभा के लिए चुनकर आए 539 सांसदों में से ........ सांसदों के खिलाफ आपराधिक मुकदमे लंबित हैं -
(अ) 240
(ब) 233
(स) 167
(द) 139
प्रश्न 2 लोकसभा चुनावों में देश में सबसे ज्यादा किस राज्य की जनता ने नोटा का बटन दबाकर अपने उम्मीदवारों को खारिज किया -
(अ) बिहार
(ब) उत्तर प्रदेश
(स) मध्य प्रदेश
(द) पंजाब
प्रश्न 3 लोकसभा चुनाव में सबसे कम अम्र का/की सांसद कौन बना/बनी है -
(अ) चंद्राणी मुर्मू
(ब) योगिता बंसल
(स) रोहित जोशी
(द) बृजेंद्र सिंह
व्याख्या :
सिर्फ 25 साल 11 माह की उम्र में लोकसभा सांसद बनने वाली चंद्राणी मुर्मू अब सदन में अपने संसदीय क्षेत्र ओडिशा की क्योंझर लोकसभा का प्रतिनिधित्व करेंगी। चंद्राणी इस बार लोकसभा की सबसे कम उम्र की महिला सांसद हैं। ये बीजू जनता दल से हैं। चंद्राणी मुर्मू इंजिनियरिंग में स्नातक हैं। इससे पहले यह रिकाॅर्ड दुष्यंत चौटाला के नाम था। 2014 के लोकसभा चुनाव में हिसार सीट पर ही उन्होंने कुलदीप बिश्नोई को करीब 32 हजार वोट से हराकर सबसे युवा सांसद बनने की उपलब्धि हासिल की थी। 2014 के लोकसभा चुनाव हिसार से जीतने वाले दुष्यंत चौटाला इस बार भाजपा प्रत्याशी बृजेंद्र सिंह से 314068 वोटों से हार गए।
प्रश्न 4 लोकसभा चुनाव 2019 कौन सी लोकसभा के लिए हुए हैं -
(अ) 12वीं
(ब) 15वीं
(स) 17वीं
(द) 19वीं
व्याख्या :
2019 के सात-चरणों वाले चुनाव 11 अप्रैल से शुरू हुए और 19 मई को संपन्न हुए। यह भारत में आयोजित होने वाला 17 वां आम चुनाव था। सुनील अरोड़ा भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त हैं।अशोक लवासा और सुशील चंद्र भारत के 2 चुनाव आयुक्त हैं।
प्रश्न 5 17वीं लोकसभा चुनाव में भारत के लगातार दूसरी बार प्रधानमंत्री कौन बनेंगे -
(अ) अमित शाह
(ब) नरेंद्र मोदी
(स) सुषमा स्वराज
(द) स्मृती ईरानी
व्याख्या :
जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी के बाद नरेंद्र मोदी पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जो पूर्ण बहुमत के साथ दोबारा सरकार बनाने जा रहे हैं।
प्रश्न 6 देश का एकमात्र ऐसा जिला जहां पूरी मतगणना महिलाओं ने करवाई थी -
(अ) हरदा
(ब) रायबरेली
(स) अमेठी
(द) बनारस
व्याख्या :
मध्य प्रदेश के हरदा जिले में महिलाएं वोटों की गिनती का पूरा काम संभाली। महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए यह अपनी तरह की पहली पहल है। हरदा जिला बैतूल संसदीय सीट का हिस्सा है और टिमरनी और हरदा विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना हरदा जिला मुख्यालय पर हुई। मतगणना के अलावा, मतगणना केंद्र की सुरक्षा के लिए केवल महिलाओं को तैनात किया गया।
प्रश्न 7 भारत के सबसे लंबे समय तक सीएम रहने वाले पवन कुमार चामलिंग की पार्टी किस राज्य से विधानसभा चुनाव हार गयी है -
(अ) सिक्किम
(ब) अरूणाचल प्रदेश
(स) आंध्र प्रदेश
(द) मेघालय
प्रश्न 8 17वीं लोकसभा चुनाव में एनडीए को कुल कितनी सिटें मिली -
(अ) 350
(ब) 303
(स) 342
(द) 82
व्याख्या :
राजग/एनडीए का निर्माण 1998 के आम चुनावों में भाजपा द्वारा किया गया था; इसमें भाजपा के तत्कालीन सहयोगी दलों (जैसे समता पार्टी, शिरोमणि अकाली दल और शिवसेना) के अलावा ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम और बीजू जनता दल शामिल थे। एनडीए(राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) को कुल 350 सिटें मिली हैं। 43.86 प्रतिशत वोट मिलें हैं।
प्रश्न 9 नरेंद्र मोदी किस संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़े -
(अ) वाराणसी
(ब) रायबरेली
(स) गुना
(द) अमेठी
प्रश्न 10 लोकसभा चुनाव के साथ-साथ कितने राज्यों में विधानसभा चुनाव हुए हैं -
(अ) चार
(ब) तीन
(स) दो
(द) पांच
व्याख्या :
लोकसभा चुनाव के साथ 4 राज्यों में विधानसभा चुनाव भी हुए हैं। ओडिशा, आंध्र प्रदेश, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव हुए हैं।
अरूणाचल प्रदेश में भाजपा को 41/60 सीटें मिली हैं।
ओडिशा में बिजेडी(बीजू जनता दल) को 112/146 सिटें मिली हैं (total 147 seats)
आंध्र प्रदेश मेंवाईएसआर कांग्रेस पार्टी को 151/175 सीटें मिली हैं।
सिक्किम में सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा को 17/32 सीटें मिली हैं।
page no.(1/3)