Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

राजस्थान मंत्रिमंडल

प्रश्न 1   वर्तमान में राजस्थान में कौनसी विधानसभा है -
 (अ) 13वीं
 (ब) 13वीं
 (स) 16वीं
 (द) 17वीं

उत्तर : 16वीं
व्याख्या :
वर्तमान में राजस्थान में 16वीं विधानसभा है।

प्रश्न 2   16 वें विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को कितने प्रतिशत मत प्राप्त हुए -
 (अ) 57.5 प्रतिशत
 (ब) 38.1 प्रतिशत
 (स) 32.6 प्रतिशत
 (द) 51.1 प्रतिशत

उत्तर : 57.5 प्रतिशत
व्याख्या :
राजस्थान विधानसभा चुनाव-2023 में भारतीय जनता पार्टी ने 199 सीटों में से 115 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं कॉन्ग्रेस को 69, जबकि अन्य पार्टियों और निर्दलियों को कुल 15 सीटें मिलीं।

प्रश्न 3   राज्यपाल राजस्थान विधानसभा को संविधान के किस अनुच्छेद के तहत प्रदत्त शक्तियों का उपयोग कर विघटित कर सकता है -
 (अ) 174
 (ब) 171
 (स) 324
 (द) 276

उत्तर : 174
व्याख्या :
राज्यपाल अनुच्छेद 174 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए विघटित कर सकता है।

प्रश्न 4   राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के तहत सम्पन्न हुए चुनाव में कितने प्रतिशत मतदान हुआ -
 (अ) 65.65
 (ब) 72.58
 (स) 67.56
 (द) 75.45

उत्तर : 75.45
व्याख्या :
राजस्थान के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार राजस्थान विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिये प्रदेश में 25 नवंबर, 2023 को हुए चुनाव में 75.45 फीसदी मतदान हुआ। प्रदेश में विधानसभा निर्वाचन 2018 की तुलना में इस वर्ष 2023 में हुए विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत में 0.73 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज हुई। विधानसभा चुनाव-2023 के कुल मतदान में पोस्टल बैलेट से हुए 0.83 प्रतिशत मतदान भी शामिल है। प्रदेश में 25 नवंबर को ईवीएम से कुल 74.62 प्रतिशत मतदान हुआ। पुरुषों ने 74.53 प्रतिशत और महिलाओं ने 74.72 प्रतिशत मतदान किया।

प्रश्न 5   दिया कुमारी कौन से विभाग की मंत्री है -
 (अ) वित्त विभाग
 (ब) पर्यटन विभाग
 (स) कला, साहित्य, संस्कृति और पुरातत्व विभाग
 (द) उपरोक्त सभी

उत्तर : उपरोक्त सभी
व्याख्या :
उप मुख्यमंत्री सुश्री दिया कुमारी वित्त विभाग, पर्यटन विभाग, कला, साहित्य, संस्कृति और पुरातत्व विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग और बाल अधिकारिता विभाग की मंत्री है।

प्रश्न 6   परिवहन विभाग का मंत्री किसे नियुक्त किया गया है -
 (अ) डॉ. प्रेमचन्द बैरवा
 (ब) श्री गजेन्द्र सिंह
 (स) कर्नल राज्यवर्धन राठौड़
 (द) श्री कन्हैयालाल

उत्तर : डॉ. प्रेमचन्द बैरवा
व्याख्या :
उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचन्द बैरवा को तकनीकी शिक्षा विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, आयुर्वेद, योग व प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्धा एवं हौम्योपैथी (आयुष) विभाग, परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग मिला है।

प्रश्न 7   कृषि एवं उद्यानिकी विभाग के मंत्री कौन हैं -
 (अ)  श्री कन्हैयालाल
 (ब) श्री जोगाराम पटेल
 (स) श्री अविनाश गहलोत
 (द) श्री किरोडी लाल

उत्तर : श्री किरोडी लाल
व्याख्या :
श्री किरोडी लाल, कृषि एवं उद्यानिकी विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग, जन अभियोग निराकरण विभाग के मंत्री हैं।

प्रश्न 8   उद्योग एवं वाणिज्य विभाग किस मंत्री के पास है -
 (अ) कर्नल राज्यवर्धन राठौड़
 (ब) श्री मदन दिलावर
 (स) श्री सुरेश सिंह रावत
 (द) श्री किरोडी लाल

उत्तर : कर्नल राज्यवर्धन राठौड़
व्याख्या :
कर्नल राज्यवर्धन राठौड़, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग, सूचना, प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग, युवा मामले और खेल विभाग, कौशल, नियोजन एवं उद्यमिता विभाग और सैनिक कल्याण विभाग के मंत्री हैं।

प्रश्न 9   चिकित्सा और स्वास्थ्य विभाग के मंत्री कौन हैं -
 (अ) कर्नल राज्यवर्धन राठौड़
 (ब) श्री गजेन्द्र सिंह
 (स) श्री सुरेश सिंह रावत
 (द) श्री किरोडी लाल

उत्तर : श्री गजेन्द्र सिंह
व्याख्या :
श्री गजेन्द्र सिंह, चिकित्सा और स्वास्थ्य विभाग और चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं (ईएसआई) के मंत्री हैं।

प्रश्न 10   पर्यटन विभाग और देवस्थान विभाग का मंत्री किसे नियुक्त किया गया है -
 (अ) सुश्री दिया कुमारी
 (ब) श्री मदन दिलावर
 (स) श्री सुरेश सिंह रावत
 (द) श्री किरोडी लाल

उत्तर : सुश्री दिया कुमारी
व्याख्या :
उप मुख्यमंत्री सुश्री दिया कुमारी वित्त विभाग, पर्यटन विभाग, कला, साहित्य, संस्कृति और पुरातत्व विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग और बाल अधिकारिता विभाग की मंत्री है।

page no.(1/2)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.