गुप्त काल
प्रश्न 1 चन्द्रगुप्त द्वितीय ने अपनी पुत्री प्रभावती का विवाह किस राजवंश में कर अपनी स्थिति को सुदृढ़ बनाया -
(अ) लिच्छवी वंश
(ब) कदम्ब वंश
(स) वाकाटक वंश
(द) नाग वंश
व्याख्या :
प्रभावती गुप्त चंद्रगुप्त द्वितीय और कुबेरनागा की पुत्री थी। उनका विवाह वाकाटक वंश के रुद्रसेन द्वितीय से हुआ था।
प्रश्न 2 सूची-I को सूची-II को सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए-
कूट : A B C D सूची-I (लेखक) सूची-II (विषय) A. विशाखदत्त a. चिकित्सा B. वराहमिहिर b. नाटक C. चरक c. ज्योतिष D. भास्कराचार्य d. गणित
(अ) a c d b
(ब) b c d a
(स) b c a d
(द) a b c d
व्याख्या :
विशाखदत्त संस्कृत भाषा के सुप्रसिद्ध नाटककार थे। विशाखदत्त गुप्तकाल की विभूति थे। वराहमिहिर चंद्रगुप्त विक्रमादित्य के नौ रत्नों में से एक थे। वह ज्योतिष व गणित के प्रख्यात विद्वान थे। चरक एक महर्षि और आयुर्वेद के विशेषज्ञ थे।
प्रश्न 3 समुद्रगुप्त ने निम्न में से किस के प्रति “कन्योपायन” की नीति अपनाई -
(अ) मालवा
(ब) सनकानिक
(स) शक - मुरुंडा
(द) खरपरिक
प्रश्न 4 स्कन्दगुप्त के ‘कहौम अभिलेख’ के अनुसार मद्र ने किस धर्म की मूर्तियाँ स्थापित करवायीं थीं -
(अ) जैन
(ब) बौद्ध
(स) वैष्णव
(द) शैव
प्रश्न 5 निम्नलिखित कथनों का अध्ययन कीजिए और नीचे दिए विकल्पों में से सही चुनिए -
(a) कुछ गुप्त शासक भगवान शिव के उपासक थे।
(b) भन्दिरों में मूर्ति पूजा गुप्तकाल से हिन्दूधर्म की सामान्य विशेषता बन गई।
(c) गुप्त राजाओं ने विभिन्न धार्मिक सम्प्रदायों के प्रति सहिष्णुता की नीति का पालन किया
(अ) सभी a, b, c सत्य हैं
(ब) a असत्य है एवं b, c सत्य हैं
(स) a, b असत्य हैं एवं c सत्य हैं
(द) सभी a, b, c असत्य हैं
प्रश्न 6 सूची-I और सूची -II को सुमेलित कीजिए एवं सही विकल्प चुनें-
A B C D सूची-I (शासक) सूची-II (अभिलेख) (A) समुद्रगुप्त (i) भीतरी (B) चन्द्रगुप्त II (ii) बिल्सड (C) कुमारगुप्त (iii) प्रयाग (D) स्कंदगुप्त (iv) मैहरोली
(अ) (i) (ii) (iii) (iv)
(ब) (i) (iv) (iii) (ii)
(स) (iii) (iv) (ii) (i)
(द) (iv) (i) (ii) (iii)
प्रश्न 7 गुप्तकालीन ग्राम सभा के पदाधिकारियों में कौन सम्मिलित नहीं था -
(अ) कुटुम्बिन
(ब) अष्टकुलाधिकारी
(स) महत्तर
(द) सार्थवाह
प्रश्न 8 गुप्त सम्राट चन्द्रगुप्त II के सन्दर्भ में कौनसा कथन सत्य है -
(अ) उसके शासन काल में चीनी यात्री फाहियान भारत आया था।
(ब) वह बौद्ध धर्मावलम्बी था ।
(स) वह शकों द्वारा पराजित हो गया था।
(द) संस्कृत कथा साहित्य ‘कथासरित्सागर’ चन्द्रगुप्त II के समय ही रचा गया था।
प्रश्न 9 हरिषेण द्वारा रचित प्रयागप्रशस्ति की भाषा है -
(अ) प्राकृत
(ब) संस्कृत
(स) मैथिली
(द) पाली
प्रश्न 10 अधोलिखित में से कौनसा मंदिर गुप्तकाल का नहीं है -
(अ) भूमरा का शिव मंदिर
(ब) तिगवा का विष्णु मंदिर
(स) देवगढ़ का दशावतार मंदिर
(द) खजुराहो का कंदरिया महादेव मंदिर
page no.(1/5)