Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

मध्यकालीन भारतीय इतिहास के स्रोत

प्रश्न 1   ‘तुजुक-ए-बाबरी’ किस भाषा में लिखा गया था -
 (अ) फारसी
 (ब) अरबी
 (स) तुर्की
 (द) उर्दू

उत्तर : तुर्की

प्रश्न 2   निम्न में से किसने स्वयं को ‘हिन्दोस्तान का तोता’ कहा -
 (अ) अबुल फजल
 (ब) अमीर खुसरो
 (स) हसन निजामी
 (द) फिरदौसी

उत्तर : अमीर खुसरो

प्रश्न 3   ‘बारहमासा’ की रचना किसने की -
 (अ) अमीर खुसरो
 (ब) इसानी
 (स) मलिक मुहम्मद जायसी
 (द) रसखान

उत्तर : मलिक मुहम्मद जायसी

प्रश्न 4   हुमायूँनामा की रचना किसने की -
 (अ) अहमद यादगार
 (ब) मलिक मुहम्मद जायसी
 (स) खफी खां
 (द) गुलबदन बेगम

उत्तर : गुलबदन बेगम
व्याख्या :
गुलबदन बेगम बाबर की पुत्री थी। जिसने अपनी प्रसिद्ध रचना हुमायूँनामा में ऐतिहासिक विवरण लिखे। हुमायूनामा नाम से ही एक अन्य ग्रंथ की रचना ख्वांदमीर ने की है।

प्रश्न 5   अमीर खुसरो निम्न में से किसके शासनकाल से संबंधित थे -
 (अ) अलाउद्दीन खिलजी
 (ब) इल्तुतमिश
 (स) इब्राहीम लोदी
 (द) फिरोजशाह तुगलक

उत्तर : अलाउद्दीन खिलजी

प्रश्न 6   ‘तारीख-ए-फिरोजशाही’ निम्न में से किसके द्वारा लिखी गई पुस्तक है -
 (अ) मुहम्मद अली बिन अबूबकर
 (ब) मिन्हास-उस-सिराज
 (स) जियाउद्दीन बरनी
 (द) हसन निजामी

उत्तर : जियाउद्दीन बरनी
व्याख्या :
तारीख-ए-फिरोजशाही का लेखक जियाउद्दीन बरनी था। जियाउद्दीन बरनी एक मुस्लिम राजनीतिक विचारक थे जो मुहम्मद बिन तुगलक और फिरोज शाह तुगलक के शासनकाल के दौरान रहते थे।

प्रश्न 7   मीर मुहम्मद मासूम द्वारा लिखी गई पुस्तक ‘तारीख-ए-मासूमी’ किस ईसवी में पूरी हुई -
 (अ) 1600 ई.
 (ब) 1414 ई.
 (स) 1333 ई.
 (द) 1349 ई.

उत्तर : 1600 ई.

प्रश्न 8   ‘तारीख-ए-मुबारक शाही’ पुस्तक में किस राजवंश के सुल्तानों का वर्णन मिलता है -
 (अ) लोधी वंश
 (ब) सैयद वंश
 (स) तुगलक वंश
 (द) गौर वंश

उत्तर : सैयद वंश

प्रश्न 9   मूरिश यात्री इब्नबतूता ने ‘किताब-उर-रहलाह’ लिखी। इब्नबतूता किस बादशाह के शासन में भारत आया था -
 (अ) मुहम्मद तुगलक
 (ब) फीरोज तुगलक
 (स) अलाउद्दीन खिलजी
 (द) महमूद गजनवी

उत्तर : मुहम्मद तुगलक

प्रश्न 10   निम्न में से कौन-सा लेखक गयासुद्दीन तुगलक, मुहम्मद बिन तुगलक और फीरोज तुगलक का समकालीन था -
 (अ) शम्स-ए-सिराज
 (ब) जियाउद्दीन बरनी
 (स) हसन निजामी
 (द) मिन्हास-उस-सिराज

उत्तर : जियाउद्दीन बरनी

page no.(1/2)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.