Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

कथन और तर्क

प्रश्न 11   नीचे दिए गए प्रश्न में एक कथन तथा उसके नीचे दो तर्क I और II दिए गए हैं। कौन सा उत्तर सही है ?
कथन : क्या प्रतिष्ठित लोग, जो कि अज्ञानवश अपराध कर देते है, के साथ विशेष व्यवहार किया जाना चाहिए ?
तर्क: I : हाँ, प्रतिष्ठित लोग जानबूझकर अपराध नहीं करते हैं।
II : नहीं, यह हमारी नीतिज्ञता है कि कानून के समक्ष सभी समान हैं।

 (अ) न तो तर्क I और न ही तर्क II प्रबल है।
 (ब) या तो तर्क I या तर्क II प्रबल है।
 (स) केवल तर्क II प्रबल है।
 (द) केवल तर्क I प्रबल है।

उत्तर : केवल तर्क II प्रबल है।

प्रश्न 12   निम्न प्रश्न में एक कथन के पश्चात् तीन तर्क I. II व III दिए गए हैं । आपको तय करना है कि कौन सा (से) तर्क मजबूत हैं और कौन सा(से) कमजोर, इस आधार पर दिए गए विकल्पों में से उत्तर का चयन करना है।
कथन : क्या देश के सभी विश्वविद्यालयों में स्नातक पाठ्यक्रमों में सभी विषयों के लिए एकसमान पाठ्यक्रम होना चाहिए ?
तर्क:
I. हाँ, यह देश के शिक्षा तंत्र में एकरूपता लाने का एकमात्र तरीका है।
II. हाँ, यह देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों द्वारा दिए जा रहे स्नातक प्रमाणपत्रों की गुणवत्ता को मानकीकृत करने में सहायक होगा।
III. नहीं, प्रत्येक विश्वविद्यालय को अपनी विशिष्ट आवश्यकता के आधार पर अपना पाठ्यक्रम तय करने की स्वायत्तता होनी चाहिए।

 (अ) सिर्फ I मजबूत है।
 (ब) सिर्फ II मजबूत है।
 (स) कोई भी मजबूत नहीं है।
 (द) II व III मजबूत हैं।

उत्तर : II व III मजबूत हैं।

प्रश्न 13   कथन: क्या भारत को अत्याधुनिक परमाणु शस्त्रों का निर्माण करना चाहिए।
तर्क:
1. हां, भारत के शत्रु स्वयं के हथियारों में निरन्तर सुधार ला रहे हैं।
2. नहीं, यह हमारे विश्व शांति बनाये रखने की नीति के विपरीत होगा।

 (अ) केवल तर्क 1 ठोस है।
 (ब) केवल तर्क 2 ठोस है।
 (स) या तो तर्क 1 अथवा तर्क 2 ठोस है।
 (द) न तो तर्क 1 न ही तर्क 2 ठोस है।

उत्तर : न तो तर्क 1 न ही तर्क 2 ठोस है।

प्रश्न 14   कथन: सरकार को सीमाओं पर कार्य करने वाले सैनिकों को ‘दुर्गम क्षेत्र भत्ता’ देना चाहिए।
तर्क:
1. हां, यह देश के लिए अत्यधिक कठिन काम करने वाले सैनिकों की कत्र्तव्यनिष्ठा में बढ़ोतरी करेगा।
2. नहीं, यह सार्वजनिक धन का अपव्यय है।

 (अ) केवल तर्क 1 प्रबल है।
 (ब) केवल तर्क 2 प्रबल है
 (स) या तो तर्क 1 या 2 प्रबल है
 (द) न तो तर्क 1 और न ही 2 प्रबल है

उत्तर : केवल तर्क 1 प्रबल है।

प्रश्न 15   कथन - क्या भारत को सीमा पार से तनाव रोकने के लिए पड़ोसी देशों के साथ बातचीत करनी चाहिए -
तर्क 1: हां, सीमा पर आतंकवाद समाप्त करने और निर्दोष लोगों की हत्या रोकने का एकमात्र यही तरीका है।
तर्क 2: नहीं, ऐसे मामलों में पड़ोसी देशों पर विश्वास नहीं किया जा सकता क्योंकि वे फिर भी विध्वंसक गतिविधियों में संलिप्त रह सकते हैं।

 (अ) केवल तर्क 1 प्रबल है।
 (ब) केवल तर्क 2 प्रबल है।
 (स) या तो तर्क 1 या 2 प्रबल है।
 (द) न तो तर्क 1 और न ही 2 प्रबल है।

उत्तर : केवल तर्क 1 प्रबल है।

प्रश्न 16   कथन - क्या भारत के सभी सरकारी कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति की आयु 55 वर्ष कर दी जानी चाहिए ?
तर्क 1 : हां, इससे सरकार को मदद मिलेगी कि वह कम लागत से और अधिकतम उत्पादकता सहित युवा वर्ग को रोजगार प्रदान करे।
तर्क 2 : नहीं, सरकार अनुभवी कर्मचारियों की विशेषज्ञता से वंचित हो जायेगी। इसका उत्पादकता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।

 (अ) केवल तर्क 1 प्रबल है।
 (ब) केवल तर्क 2 प्रबल है।
 (स) या तो तर्क 1 या 2 प्रबल है।
 (द) न तो तर्क 1 और न ही 2 प्रबल है।

उत्तर : केवल तर्क 1 प्रबल है।

प्रश्न 17   कथन - क्या सरकार को अन्तर्राष्ट्रीय खेलों पर भारी धन का खर्च बन्द कर देना चहिए -
तर्क 1 : हां, इस धन का उपयोग गरीबों के उन्नयन में किया जा सकता है।
तर्क 2 : नहीं, खिलाड़ी इससे कुण्ठित हो जाएंगे और उन्हें अन्तर्राष्ट्रीय एक्सपोजर नहीं मिलेगा।

 (अ) केवल तर्क 1 प्रबल है।
 (ब) केवल तर्क 2 प्रबल है।
 (स) या तो तर्क 1 या 2 प्रबल है।
 (द) न तो तर्क 1 और न ही 2 प्रबल है।

उत्तर : केवल तर्क 2 प्रबल है।

प्रश्न 18   नीचे एक प्रश्न और उसके बाद दो तर्क दिए गए हैं। निर्धारित करें कि प्रश्न के संदर्भ में कौन सा/कौन से तर्क मजबूत है/हैं।
प्रश्न : क्या चिकित्सक की पर्ची के बिना दवाएं बेचे जाने की अनुमति दी जानी चाहिए?
तर्क :
I. हाँ, दवाएँ जरूरी हैं।
II. नहीं, आवश्यकता से अधिक दवाएँ शरीर को नुकसान पहुंचा सकती हैं।

 (अ) केवल तर्क I मजबूत है।
 (ब) केवल तर्क II मज़बूत है।
 (स) I और II दोनों तर्क मज़बूत हैं।
 (द) न तो तर्क I और न ही तर्क II मज़बूत हैं।

उत्तर : न तो तर्क I और न ही तर्क II मज़बूत हैं।

प्रश्न 19   नीचे एक प्रश्न और उसके बाद दो तर्क दिए गए हैं। निर्धारित करें कि प्रश्न के संदर्भ में कौन सा/ कान से तर्क मजबूत है/हैं।
प्रश्न : क्या स्कूलों में एक विषय के रूप में इतिहास की पढ़ाई करवायी जानी चाहिए?
तर्क :
I. हाँ, इतिहास का अध्ययन करने से बच्चों को सामाजिक विकास और परिवर्तन को समझन में मदद मिलती है।
II. नहीं, अध्ययन के लिए इतिहास के अलावा और भी कई महत्वपूर्ण विषय हैं।

 (अ) केवल तर्क I मजबूत है।
 (ब) केवल तर्क II मजबूत है।
 (स) I और II दोनों तर्क मजबूत हैं।
 (द) न तो तर्क I और न ही तर्क II मजबूत हैं।

उत्तर : केवल तर्क I मजबूत है।

प्रश्न 20   नीचे एक प्रश्न और उसके बाद दो तर्क दिए गए हैं। निर्धारित करें कि प्रश्न के संदर्भ में कौन सा/कौन से तर्क मजबूत है/हैं।
प्रश्न : क्या बच्चों को स्कूल में गृहकार्य दिया जाना चाहिए।
तर्क :
I. हाँ, इससे यह सुनिश्चित होगा की वे स्कूल के बाद भी कुछ समय पढ़ाई करें।
II. नहीं, बच्चों को स्कूल में गृहकार्य दिए जाने का कोई लाभ नहीं होता है।

 (अ) केवल तर्क I मजबूत है।
 (ब) केवल तर्क II मजबूत है।
 (स) I और II दोनों तर्क मजबूत हैं।
 (द) न तो तर्क I और न ही तर्क II मज़बूत हैं।

उत्तर : केवल तर्क I मजबूत है।

page no.(2/4)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.