Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

February 2020 Current Affairs

प्रश्न 1   हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट-2020 के अनुसार निम्नलिखित में से कौन विश्व का सबसे अमीर शख्स है?
 (अ) बर्नार्ड ऑरनॉल्ट
 (ब) बिल गेट्स
 (स) मुकेश अंबानी
 (द) जेफ बेजोस

उत्तर : जेफ बेजोस
व्याख्या :
हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट-2020 के अनुसार, जेफ बेजोस दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने हुए हैं। उनका नेटवर्थ 140 अरब डॉलर है। इसके बाद 107 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ एलएमवीएच के बर्नार्ड ऑरनॉल्ट दूसरे और 106 अरब डॉलर के नेटवर्थ के साथ माइक्रोसॉफ्ट के बिल गेट्स तीसरे स्थान पर हैं। मुकेश अंबानी ग्लोबल लिस्ट में नौवें नंबर पर हैं जबकि एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं।

प्रश्न 2   हाल ही में ‘तटीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण और लोचशीलता पर राष्ट्रीय सम्मेलन: 2020’ का आयोजन किस शहर में किया गया?
 (अ) लखनऊ
 (ब) नई दिल्ली
 (स) हैदराबाद
 (द) कानपुर

उत्तर : नई दिल्ली
व्याख्या :
नई दिल्ली में तटीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण और लचीलापन (National Conference on Coastal Disaster Risk Reduction and Resilience) 2020 पर राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया गया। इस राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान (National Institute of Disaster Management) द्वारा किया गया। इस सम्मेलन का उद्देश्य प्रभावित हितधारकों में जोखिम घटाने और लचीलापन बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री के 10 सूत्री एजेंडा और आपदा जोखिम न्यूनीकरण के लिए सेंडई फ्रेमवर्क को लागू करके तटीय आपदा जोखिम और प्रभावी सहयोगी कार्रवाई की बेहतर समझ के रूप में मानव क्षमता को बढ़ाना था। इस राष्ट्रीय सम्मेलन में केंद्रीय और राज्य के विभिन्न संगठन / विभागों के करीब 175 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

प्रश्न 3   पांच बार की किस ग्रैंडस्लैम विजेता ने 32 वर्ष की उम्र में टेनिस से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है -
 (अ) मारिया शारापोवा
 (ब) अन्ना कूर्निकोवा
 (स) डोमिनिका सिबुलकोवा
 (द) सानिया मिर्जा

उत्तर : मारिया शारापोवा
व्याख्या :
मारिया शारापोवा का जन्म 19 अप्रैल 1987 को हुआ था। मारिया शारापोवा फिलहाल 369वीं रैंकिंग पर हैं। उन्होंने साल 2004 में विंबलडन के तौर पर अपना पहला ग्रैंडस्लैम खिताब जीता था। उन्होंने उसके बाद साल 2006 में यूएस ओपन, साल 2008 में ऑस्ट्रेलियन ओपन, साल 2012 और साल 2014 में फ्रेंच ओपन का खिताब अपने नाम किया था।

प्रश्न 4   हाल ही में किस भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी को आंध्र प्रदेश सरकार की एंटी-करप्शन हेल्पलाइन की ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया गया है -
 (अ) पीवी सिंधु
 (ब) अनुष्का पारिख
 (स) अर्चना देवधर
 (द) साइना नेहवाल

उत्तर : पीवी सिंधु
व्याख्या :
विश्व चैंपियन भारतीय महिला बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधू को आंध्र प्रदेश सरकार की एंटी-करप्शन हेल्पलाइन की ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया गया है। सिंधू और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी की मौजूदगी में एंटी-करप्शन टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया। इस अवसर पर भ्रष्टाचार रोको शीर्षक से एक वीडियो भी जारी किया गया।

प्रश्न 5   निम्नलिखित में से किसे फ्रांस में भारत का राजदूत नियुक्त किया गया है -
 (अ) विपिन निगम
 (ब) संजीव चावला
 (स) जावेद अशरफ
 (द) विनय मोहन

उत्तर : जावेद अशरफ
व्याख्या :
राजनयिक जावेद अशरफ को फ्रांस में भारत का नया राजदूत नियुक्त किया गया है। 1991 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी अशरफ अभी सिंगापुर में भारतीय उच्चायोग में तैनात हैं। वह जल्दी ही अपना नया प्रभार ग्रहण करेंगे। फ्रांस में वह विनय मोहन कवात्र की जगह लेंगे, जिन्हें नेपाल में भारत का राजदूत बनाया गया है।

प्रश्न 6   निम्नलिखित में से किस देश के साथ भारतीय वायुसेना के ‘इन्द्रधनुष युद्धाभ्यास’ का आयोजन किया जा रहा है -
 (अ) नेपाल
 (ब) यूनाइटेड किंगडम
 (स) अमेरिका
 (द) फ्रांस

उत्तर : यूनाइटेड किंगडम
व्याख्या :
भारतीय वायु सेना (IAF) और ब्रिटिश रॉयल एयर फोर्सेज (RAF) के बीच भारत-यूके (यूनाइटेड किंगडम) द्विपक्षीय वायु अभ्यास इन्द्रधनुष - V 2020 के 5-दिवसीय 5 वें संस्करण का उत्तर प्रदेश में वायु सेना स्टेशन हिंडन में शुभारंभ हो गया है।

प्रश्न 7   किस देश ने जी20 वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक गवर्नर्स की उद्घाटन बैठक किस देश में आयोजित हुई -
 (अ) सऊदी अरब
 (ब) सिंगापुर
 (स) भारत
 (द) फ्रांस

उत्तर : सऊदी अरब
व्याख्या :
रियाद में जी20 देशों के वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंकों के गवर्नरों की बैठक को संबोधित करते हुए सीतारमण ने सभी सदस्य देशों से महिलाओं, युवाओं व लघु एवं मध्यम उपक्रमों को सशक्त बनाने के प्रयास तेज करने की अपील की। वित्त मंत्री ने कोरोना वायरस से प्रभावित चीन के लोगों के साथ सहानुभूति भी जताई।

प्रश्न 8   कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने हाल ही में प्रधानमंत्री किसान निधि का एक मोबाइल एक लाॅन्च किया है, इस योजना के तहत प्रत्येक पात्र किसान को सालाना कितने रूपये मिलते हैं -
 (अ) 6,000
 (ब) 4,000
 (स) 3,000
 (द) 1,000

उत्तर : 6,000
व्याख्या :
प्रधानमंत्री किसान सम्‍मान निधि योजना का 24 फरवरी को एक वर्ष पूरा हो गया है। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने पिछले वर्ष 24 फरवरी को उत्‍तर प्रदेश के गोरखपुर में इस योजना की शुरूआत की थी। योजना के तहत किसानों के बैंक खातों में प्रत्‍येक वर्ष दो-दो हजार रूपये की तीन किस्‍ते चार महीने के अंतराल पर अतंरित की जाती हैं। इस महीने की बीस तारीख तक आठ करोड छियालीस लाख किसानों को इस योजना का लाभ मिल चुका है। इनमें सबसे अधिक एक करोड सत्‍तासी लाख किसान उत्‍तर प्रदेश के हैं। महाराष्‍ट्र में 84 लाख उनसठ हजार किसान, मध्‍य प्रदेश में 55 लाख उन्‍नीस हजार और बिहार में तिरपन लाख साठ हजार किसानों को इस योजना का लाभ मिला है। केन्‍द्र सरकार पचास हजार आठ सौ पचास करोड रूपए से अधिक की राशि जारी कर चुकी है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की पहली वर्षगांठ पर कृषिमंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने मोबाइल ऐप पीएम किसान का शुभारंभ किया। इस ऐप का उद्देश्य योजना को और ज्यादा किसानों तक पहुंचाना है। इसकी मदद से किसान अपने भुगतान की स्थिति जान सकेंगे और वे योजना की पात्रता तथा अन्य जानकारी भी ले सकेंगे।

प्रश्न 9   जानेज़ जनसा निम्नलिखित में से किस देश के प्रधानमंत्री चुने गये हैं -
 (अ) स्लोवेनिया
 (ब) तुर्की
 (स) जॉर्डन
 (द) कुवैत

उत्तर : स्लोवेनिया
व्याख्या :
जानेज़ जनसा को हाल ही में स्लोवेनिया का प्रधानमंत्री चुना गया है। उन्होंने तीन अन्य पार्टियों के साथ मिलकर सरकार बनाने का फैसला किया है। वे इससे पूर्व भी दो बार स्लोवेनिया के प्रधानमंत्री रह चुके हैं। वे 2004 से 2008 और 2012 से 2013 तक देश के प्रधानमंत्री रहे थे। जनसा को हंगरी के प्रधानमंत्री विक्टर ओरबन का हितैषी माना जाता है।

प्रश्न 10   किस राज्य की खोला या खोलची मिर्च को भौगोलिक संकेत टैग प्राप्त हुआ है -
 (अ) कर्नाटक
 (ब) केरल
 (स) गोवा
 (द) छत्तीसगढ़

उत्तर : गोवा

page no.(1/62)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.